Current Affairs search results for tag: place-in-news
By admin: Nov. 19, 2022

1. भारतीय वायु सेना का एयर फेस्ट 2022 का आयोजन वायुसेना नगर, नागपुर में किया गया

Tags: place in news Defence

IAF Air Fest 2022

भारतीय वायु सेना के वार्षिक शो, एयर फेस्ट 2022 की शुरुआत वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों के आश्चर्यजनक और लुभावने प्रदर्शनों के साथ 19 नवंबर 2022 को वायु सेना नगर ,नागपुर में अनुरक्षण कमान मुख्यालय में शुरू हुई।

एयर फेस्ट का आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में किया जा रहा है। एयर फेस्ट का उद्देश्य भारतीय वायु सेना के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करना और नागपुर के युवाओं को एक रोमांचक करियर के लिए भारतीय वायु सेना को चुनने के लिए प्रेरित करना है।

भारतीय वायु सेना और इसकी कमान संरचना

इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

भारत का राष्ट्रपति वायु सेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।

हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

भारतीय वायु सेना की कमान संरचना

क्रमांक

कमान

मुख्यालय

1

पश्चिमी वायु कमान

दिल्ली

2

दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान

गांधीनगर

3

मध्य वायु कमान

प्रयागराज

4

पूर्वी वायु कमान

शिलांग

5

दक्षिणी वायु कमान

तिरुवनन्तपुरम  

6

प्रशिक्षण कमान

बेंगलुरु

7

अनुरक्षण कमान

नागपुर


By admin: Nov. 19, 2022

2. उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर में फीफा पुरुष विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

Tags: place in news Sports Person in news

FIFA men's world cup 2022 opening ceremony

विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 नवंबर 2022 को कतर में 22वें पुरुष फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर 20-21 नवंबर को कतर का दौरा करेंगे।

अल खोर में 60,000 क्षमता वाला अल बेत स्टेडियम मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच से ठीक पहले 20 नवंबर 2022 को उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा, उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारत कतर संबंध

  • भारत और कतर के बीच व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी साझेदारी के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
  • पिछले वित्त वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर को पार कर गया।
  • कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभाता है और भारत कतर की खाद्य सुरक्षा में भाग लेता है।
  • अगले साल दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल मनाएंगे
  • कतर में 840,000 से अधिक भारतीयों के साथ लोगों से लोगों के बीच संबंध द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण तत्व है।

फीफा पुरुष विश्व कप 2022

  • 22वां फीफा पुरुष विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई अरब देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • यह 2002 के विश्व कप के बाद एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा विश्व कप है जिसकी मेजबानी जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से की थी।
  • वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • लाईब (La'eeb) विश्व कप का आधिकारिक शुभंकर है। यह कीफियेह से प्रेरित है, जो अरब पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला एक पारंपरिक हेडड्रेस है
  • वर्ल्ड कप के दौरान इस्तेमाल होने वाली फुटबॉल का नाम अल रिहला है। अल रिहला का अर्थ अरबी में "यात्रा" है।
  • इसे जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी एडिडास ने बनाया है।
  • यह लगातार 14वीं बार है जब एडिडास द्वारा बनाई गई गेंद का उपयोग फीफा विश्व कप में किया जाएगा।
  • अल-रिहला पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे विशेष रूप से पानी आधारित स्याही और गोंद के साथ बनाया गया है।

फीफा विश्व कप

  • यह फीफा द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप है और इसे हर चार वर्ष में आयोजित किया जाता है। 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण कोई विश्व कप नहीं हुआ था।
  • पहला विश्व कप 1930 में आयोजित किया गया था और 21 वां विश्व कप रूस में आयोजित किया गया था।
  • 2026 पुरुषों का विश्व कप संयुक्त रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको द्वारा आयोजित किया जाएगा
  • विश्व कप का वर्तमान चैंपियन फ्रांस है।
  • ब्राज़ील दुनिया की सबसे सफल टीम है जिसने इसे 5 बार जीता है। इटली और जर्मनी ने इसे 4-4 बार जीता है।
  • फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

फीफा (FIFA) : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन


By admin: Nov. 19, 2022

3. 21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) मुंबई में शुरू

Tags: place in news Economy/Finance Summits

21st World Congress of Accountants

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 18-21 नवंबर, 2022 को हाइब्रिड मोड में जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई, में 21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) 2022 की मेजबानी कर रहा है। डब्ल्यूसीओए 2022 को कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है।

21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) 2022 का विषय है: बिल्डिंग ट्रस्ट एनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी ”।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 नवंबर 2022 को कांग्रेस को संबोधित किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट को "नई आर्थिक व्यवस्था के संत" के रूप में वर्णित किया। वे आर्थिक दुनिया के इंजन और वास्तुकार हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई)

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

  • इसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी।
  • आईसीएआई, विश्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के क्षेत्र में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स (एआईसीपीए) के बाद दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है।
  • यह भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे का नियामक है।
  • यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

अध्यक्ष : डॉ. देबाशीष मित्रा

परीक्षा के लिए फुल् फॉर्म

आईसीएआई ( ICAI ) : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया

By admin: Nov. 15, 2022

4. बेसिक समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक मिस्र में आयोजित

Tags: Environment place in news Summits

ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन (बेसिक समूह) के मंत्रियों ने 15 नवंबर 2022 को शर्म अल-शेख, मिस्र में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र प्रारूप सम्मेलन की 27वीं पक्षकार संगोष्ठी (कॉप-27) में बैठक हुई ।

बैठक की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने की और इसमें भारतीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, ब्राजील के पर्यावरण मंत्री जोआकिम लेइट, जलवायु परिवर्तन पर चीनी विशेष दूत झी झेंहुआ ने भाग लिया। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका बेसिक समूह का अध्यक्ष है ।

मंत्रियों ने एक सफल सम्मेलन के लिए मिस्र की सीओपी 27 अध्यक्षता को अपना पूर्ण समर्थन देने का वचन दिया। उन्होंने राष्ट्रीय परिस्थितियों के आलोक में सामान्य लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांत पर जोर दिया।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि विकसित देश जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए विकासशील देशों को प्रति वर्ष 100 बिलियन अमरीकी डालर की वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं।

2009 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में 15वें कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज की बैठक में विकसित देशों ने विकासशील देशों को ऐसी सहायता देने का वादा किया था।

बेसिक ग्रुप’ (बीएएसआईसी ग्रुप)

बेसिक समूह का गठन भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और चीन द्वारा नवंबर 2009 में कोपेनहेगन, डेनमार्क में 15वेंसीओपी सम्मेलन से ठीक पहले किया गया था।

समूह का गठन इसलिए किया गया था ताकि ग्रीनहाउस गैसों में कमी और जलवायु वित्तपोषण की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर विकसित देशों के साथ सामूहिक रूप से सौदेबाजी की जा सके।

ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन के पास दुनिया के भौगोलिक क्षेत्र का एक तिहाई और दुनिया की आबादी का लगभग 40% हिस्सा है।

चीन दुनिया में कार्बन डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्सर्जक है और भारत तीसरा सबसे बड़ा है। संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में कार्बन डाइऑक्साइड का दूसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक है।




By admin: Nov. 18, 2022

5. भारत ने रूस में आयोजित अफगानिस्तान पर मास्को प्रारूप परामर्श की चौथी बैठक में भाग लिया

Tags: place in news Summits International News

‘4th meeting of Moscow Format Consultations on Afghanistan’

भारत ने 16 नवंबर 2022 को मास्को, रूस में आयोजित अफगानिस्तान पर मास्को प्रारूप परामर्श की चौथी बैठक में भाग लिया।बैठक में रूस, चीन, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विशेष दूतों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने अफगानिस्तान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इनमें वर्तमान मानवीय स्थिति और सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न हितधारकों के चल रहे प्रयासों, अंतर-अफगान वार्ता, एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार का गठन, आतंकवाद के खतरों का मुकाबला करने के प्रयास और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

अफगानिस्तान पर मास्को प्रारूप परामर्श

अफगानिस्तान पर मास्को प्रारूप परामर्श, 2017 में शुरू किया गया था यह एक क्षेत्रीय मंच है जिसमें रूस, अफगानिस्तान, भारत, ईरान, चीन और पाकिस्तान के विशेष दूत शामिल हुए ।

इसका जनादेश तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थित काबुल सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक सुलह को सुगम बनाना, शांति स्थापित करना और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


By admin: Nov. 18, 2022

6. शिलांग में पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण में मणिपुर पदक तालिका में शीर्ष पर

Tags: place in news Sports

उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों का दूसरा संस्करण 16 नवंबर 2022 को मेघालय की राजधानी शिलांग में संपन्न हुआ। सप्ताह भर चलने वाले (10-16 नवंबर) ओलंपिक खेलों में मणिपुर शीर्ष पर रहा।

खेलों का आयोजन मेघालय सरकार और राज्य ओलंपिक संघ द्वारा पूर्वोत्तर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में किया गया था।

अरुणाचल प्रदेश को 2019 में खेलों के दूसरे संस्करण की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के बाद योजना में बदलाव किया गया और शिलांग को इन खेलों की मेजबानी दी गयी ।

पहला नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक खेल 2018 में मणिपुर में हुआ था और तीसरा संस्करण नागालैंड में आयोजित किया जाएगा।

अंतिम पदक तालिका

मणिपुर कुल 240 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा,  जिसमें 88 स्वर्ण पदक, 75 रजत और 77 कांस्य पदक शामिल हैं।

असम  कुल 203 पदकों के साथ दुसरे स्थान पर रहा, जिसमें 79 स्वर्ण पदक, 61 रजत और 63 कांस्य पदक शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश को कुल 112 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला, जिसमें 39 स्वर्ण, 36 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं।

मेघालय चौथे स्थान पर, नागालैंड पांचवें स्थान पर, मिजोरम छठे स्थान पर, त्रिपुरा सातवें स्थान पर और सिक्किम अंतिम स्थान पर था।

खेलों  के इस एक सप्ताह के लंबे संस्करण में, पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 3000 प्रतिभागियों ने शिलांग में 12 स्थानों पर फुटबॉल, शूटिंग, बास्केटबॉल और अन्य 18 खेलों में प्रतिस्पर्धा की थी।


By admin: Nov. 18, 2022

7. भारतीय तटरक्षक बल की 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड की बैठक गुजरात में आयोजित

Tags: place in news Defence

20th National Maritime Search & Rescue Board meeting

भारतीय तट रक्षक बल  (आईसीजी)) ने 18 नवंबर, 2022 को केवड़ियागुजरात में 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव ( एनएमएसएआर ) बोर्ड की बैठक आयोजित की। इस शीर्ष स्तर की बैठक की अध्यक्षता आईसीजी के महानिदेशक वीएस पठानिया ने की, जो एनएमएसएआर बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

इस बैठक के दौरान श्री वीएस पठानिया ने राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव योजना-2022 की शुरुआत की। यह एम-एसएआर प्रणाली के कामकाज की दिशा में एक एकीकृत और समन्वित दृष्टिकोण को निर्देशित करने के लिए सभी प्रतिभागी एजेंसी और हितधारकों के लिए एक नीति दस्तावेज के रूप में कार्य करती है।

एनएमएसएआर बोर्ड की बैठक हर साल भारतीय खोज और बचाव क्षेत्र (आईएसआरआर) के विशाल 46 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नाविक व मछुआरों के लिए नीतिगत मुद्दों, दिशानिर्देशों और प्रक्रियाओं को तैयार करने, राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव योजना की प्रभावकारिता का आकलन करने व सेवाओं पर चर्चा करने के लिए होती है। इसमें विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों, सशस्त्र बलों, सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से कुल 31 सदस्य होते हैं।

भारतीय तटरक्षक बल केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इसकी मुख्य भूमिका समुद्र से होने वाली सामानों की तस्करी को रोकना, द्वीपों की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना और खुले समुद्र में भारतीय मछुआरों और नाविकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है। 


By admin: Nov. 17, 2022

8. आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में भारतीय मुद्रा परिषद और मुद्रा मेले के 104वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

Tags: Festivals place in news State News

104th Annual Conference of the Indian Currency Council and Currency Fair

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमतीनगर,लखनऊ के प्रांगण में राज्य संग्रहालय में आयोजित भारतीय मुद्रा परिषद के 104वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मुद्रा किसी भी देश की संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतिबिम्ब होती है। इससे तत्कालीन इतिहास एवं अर्थव्यवस्था की जानकारी मिलती है, जिससे हमारी आगामी पीढ़ियों को हमारी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होता है।

राज्यपाल ने कहा कि सिक्कों पर प्राप्त तिथियां एवं अंकन उस कालखण्ड के इतिहास व संस्कृति की जानकारी का सशक्त माध्यम है, क्योंकि सिक्के तत्कालीन धर्म एवं दर्शन व सामाजिक जीवन को प्रतिबिम्बत करते हैं।

उन्होंने राजभवन में एक सिक्का एल्बम रखने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने शोध पत्रों के संकलन पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर भारतीय मुद्रा परिषद के 104वें सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो0 मक्खन लाल, मुद्रा परिषद के महासचिव प्रो0 पी0एन0 सिंह, विशेष सचिव संस्कृति आनंद कुमार, राज्य संग्रहालय के निदेशक डा0 आनंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में देश भर से आये मुद्रा संरक्षक मौजूद थे।

मुद्राशास्त्र

सिक्के, टोकन, कागज के पैसे और समान रूप और उद्देश्य की वस्तुओं के व्यवस्थित संचय और अध्ययन को न्यूमिज़माटिक्स या मुद्राशास्त्र  कहा जाता है।


By admin: Nov. 17, 2022

9. सिंगापुर 2023 में पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ई-स्पोर्ट्स की मेजबानी करेगा

Tags: place in news Sports

Esports Week in 2023

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने घोषणा की है कि उसका पहला ओलंपिक ई-स्पोर्ट्स सप्ताह  22 से 25 जून 2023 के बीच सिंगापुर में होगा।

 ई-स्पोर्ट्स (इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स) एक प्रतिस्पर्धी खेल है जहां एथलीट वर्चुअल, इलेक्ट्रॉनिक वातावरण में वीडियो गेम की कुछ शैलियों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का उपयोग करते हैं।

ओलंपिक ई-स्पोर्ट्स सप्ताह का आयोजन आईओसी द्वारा सिंगापुर सरकार और सिंगापुर नेशनल ओलंपिक कमेटी  की साझेदारी में किया जाएगा।

ओलंपिक एस्पोर्ट्स वीक हाइब्रिड फिजिकल और सिम्युलेटेड स्पोर्ट्स में सर्वश्रेष्ठ वर्चुअल स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करेगा

आगामी ओलंपिक खेल

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

2024 में पेरिस, फ्रांस

2028 में लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका

2032 में ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

शीतकालीन ओलंपिक

इटली के मिलानो और कॉर्टिना शहर 2026 में संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे

युवा ओलंपिक

2024 में गैंगवॉन, दक्षिण कोरिया

2026  में डकार, सेनेगल

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)

इसकी स्थापना 1894 में पेरिस, फ्रांस में आयोजित पहली ओलंपिक कांग्रेस में हुई थी। आईओसी  की स्थापना का श्रेय फ्रांस के पियरे डी कौबर्टिन को दिया जाता है।

यह  ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन करता है।

मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड

अध्यक्ष: थॉमस बाख


By admin: Nov. 17, 2022

10. दो दिवसीय इंडियन केमिकल काउंसिल सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है

Tags: place in news Summits

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय  (17-18 नवंबर) इंडियन केमिकल्स काउंसिल सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का उद्घाटन 17 नवंबर 2022 को रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के सचिव अरुण बरोका ने किया।

सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ केमिकल एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। सम्मेलन को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा समर्थित किया जा रहा है।

इंडियन केमिकल्स काउंसिल (आईसीसी) सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण की थीम: बोर्डरूम टू कम्युनिटी-ईएसजी, कार्बन न्यूट्रैलिटी, ऑपरेशनल सेफ्टी, ग्रीनर सॉल्यूशंस'

दो दिवसीय आयोजन  रसायनों के संपूर्ण जीवन चक्र के प्रबंधन में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए है।


Date Wise Search