Current Affairs search results for tag: national
By admin: Jan. 26, 2023

1. गणतंत्र दिवस 2023: इस साल की परेड पहली बार कई घटनाओं की गवाह बनी

Tags: National National News

 74th Republic Day on 26 January.

भारत ने 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार होने वाले कई कार्यक्रमों के साथ इस वर्ष का परेड विशेष था।

74वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम  

  • पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद औपचारिक मुख्य मार्ग पर आयोजित यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह था।

  • पहली बार, 12 महिला सवार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ऊंट दल और सशस्त्र बलों के 16 मार्च दल का हिस्सा थीं।

  • 25-पाउंडर बंदूकों के साथ पुरानी तोपें, जो पारंपरिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 21-तोपों की सलामी के दौरान गरजती हैं, को इस साल 105 mm भारतीय फील्ड गन से बदला गया।

  • सिग्नल कोर के "डेयरडेविल्स" मोटर साइकिल राइडर्स की एक टीम जिसका सह-नेतृत्व एक महिला अधिकारी ने किया, पहली बार परेड का हिस्सा बनी।

  • हवाई शो में नौ राफेल विमान और नौसेना के IL-38 पहली बार शामिल हुए।

  • आईएल-38 विमान के अलावा, 'भीम' और 'वजरंग' जैसी संरचनाओं ने पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन किया।

  • यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी ने भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

  • बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2023 के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया गया।

  • नवनियुक्त अग्निवीर भी पहली बार परेड का हिस्सा थे।

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी पहली बार झांकी पेश किया।


By admin: Jan. 26, 2023

2. पर्यटन मंत्रालय लाल किले के लॉन में छह दिवसीय मेगा कार्यक्रम "भारत पर्व" आयोजित करेगा

Tags: National News

Ministry of Tourism to organise six - day mega event “Bharat Parv” at Red Fort lawns

गणतंत्र दिवस समारोह के तहत 26 से 31 जनवरी, 2023 तक दिल्ली के लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर भारत सरकार द्वारा छह दिवसीय मेगा इवेंट "भारत पर्व" का आयोजन किया जा रहा है।

खबर का अवलोकन 

  • इस आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है।

  • इस कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार शामिल होगा।

  • भारत पर्व इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 और 2021 (आभाषी रूप से) में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किया गया था।

  • लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर 2 साल के अंतराल के बाद इस फिजिकल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

  • कार्यक्रम के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ की ब्रांडिंग और प्रचार किया जाएगा।


By admin: Jan. 26, 2023

3. भारत-मिस्र ने प्रसार भारती और मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Tags: International News

India-Egypt signed MoU between Prasar Bharati and National Media Authority of Egypt

25 जनवरी को भारत और मिस्र ने प्रसार भारती और मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच सामग्री विनिमय, क्षमता निर्माण और सह-निर्माण की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

खबर का अवलोकन 

  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मिस्र सरकार के विदेश मंत्री सामेह हसन शौकरी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

  • इस समझौता ज्ञापन के दायरे में, दोनों देशों के प्रसारक द्विपक्षीय आधार पर विभिन्न शैलियों के खेल, समाचार, संस्कृति, मनोरंजन और कई अन्य क्षेत्रों के अपने कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करेंगे तथा इन कार्यक्रमों को उनके रेडियो और टेलीविजन प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जाएगा।

  • इस समझौता ज्ञापन की वैधता तीन साल के लिए होगा। 

मिस्र का अरब गणराज्य

  • यह एक अरब देश है जो अफ्रीकी महाद्वीप पर स्थित है।

  • राष्ट्रपति: अब्देल फत्ताह अल-सिसी

  • राजधानी: काहिरा

  • मुद्रा: मिस्र पाउंड


By admin: Jan. 25, 2023

4. भारतीय सीमा के निकट चीन बना रहा यारलुंग ज़ांगबो नदी पर बांध

Tags: International News

China building dam on Yarlung Zangbo river near Indian border

हाल में एक सैटेलाईट चित्र के माध्यम से पता चला है कि चीन द्वारा भारत, नेपाल और तिब्बत के ट्राई-जंक्शन के निकट तिब्बत में यारलुंग ज़ांगबो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर नए बाँध का निर्माण कर रहा है जो भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

खबर का अवलोकन

  • चीन द्वारा भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि कर वहां सैन्य साजोसामान व उससे संबंधित उपकरणों को स्थापित कर रहा है।  

  • चीन का यह बाँध वर्ष 2021 में यारलुंग ज़ांगबो के निम्न क्षेत्र में 70 गीगावाट विद्युत उत्पादन के लिए एक बड़े बाँध के निर्माण की योजना की घोषणा के बाद उठाया गया है। 

  • यह चीन के 'थ्री गोर्जेज़ बाँध' द्वारा उत्पादित विद्युत क्षमता से करीब तीन गुना अधिक है, जो स्थापित क्षमता के मामले में सबसे बड़ा जलविद्युत संयंत्र है।

यारलुंग ज़ांगबो (ब्रह्मपुत्र) नदी: 

  • ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में यारलुंग त्संग्पो के नाम से जाना जाता है।

  • उदगम स्त्रोत:- मानसरोवर झील

  • कुल लंबाई 2,880 किमी. 

  • तिब्बत:- 1,700 किमी.

  • अरुणाचल प्रदेश और असम :- 920 किमी.

  • बांग्लादेश :- 260 किमी.


By admin: Jan. 25, 2023

5. विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया

Tags: National News


ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • 24 जनवरी 2023 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में आईजीबीसी विशाखापत्तनम के अध्यक्ष डॉ. एस विजयकुमार ने डीआरएम/वाल्टेयर अनूप सत्पथी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

  • विशाखापत्तनम इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाला देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों शामिल हो गया है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।

  • भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय द्वारा आईजीबीसी के सहयोग से हरित रेलवे स्टेशन रेटिंग प्रणाली को विकसित किया है। 

  • यह प्रणाली जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जीवाश्म ईंधन के सीमित उपयोग, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग पर न्यूनतम निर्भरता और उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।


By admin: Jan. 25, 2023

6. देश में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए "यू-विन" प्लेटफॉर्म लॉन्च

Tags: National News


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए "यू-विन" प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

खबर का अवलोकन 

  • इस प्लेटफ़ॉर्म को देश के प्रत्येक राज्य और संघ शासित प्रदेश के दो जिलों में पायलट परियोजना के तौर पर शुरू किया जाएगा। 

  • इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत किया जाएगा और उसके टीकाकरण का रिकार्ड रखा जाएगा। बाद में उनकी संतान और उनके जन्म के समय और बाद में होने वाले टीकाकरण का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा।

  • यह प्लेटफॉर्म Co-WIN पर आधारित है, जो COVID-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सरकार का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है।

  • यू-विन के माध्यम से टीकाकरण की अप्वाइंटमेंट भी बुक की जा सकेगी। देश में अब तक यूआईपी के तहत टीकाकरण का रिकॉर्ड मैनुअली रखा जाता था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब टीकाकरण का सारा रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से रखा जाएगा I 

  • इससे एक बार पूरा टीकाकरण कार्यक्रम डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तुरंत मिल जाएंगे और वे चाहें तो उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी-लॉकर्स में रखा जाएगा।


By admin: Jan. 25, 2023

7. भारतीय रेलवे ने की 'आइडियल ट्रेन प्रोफाइल' की शुरूआत

Tags: National News


भारतीय रेलवे ने आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रत्येक ट्रेन में मांग के उतार-चढ़ाव का नियमित रूप से विश्लेषण करके अधिकतम क्षमता उपयोग और आय सृजन के लिए 'आदर्श ट्रेन प्रोफाइल' पेश किया है।

खबर का अवलोकन 

  • पायलट तौर पर इस परियोजना को सात जोनल रेलवे - पूर्वी, मध्य, उत्तरी, दक्षिणी, दक्षिण मध्य, पश्चिमी और पश्चिम मध्य रेलवे में शुरू किया गया है। 

  • यह परियोजना अब तक 200 से अधिक ट्रेनों में शुरू की जा चुकी है। 

  • इस सुविधा के माध्यम से कन्फर्म सीट की उपलब्धता बढ़ाने और ट्रेन में यात्रियों की संख्या को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

  • इस मॉड्यूल को आर गोपालकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे टीम द्वारा दो साल की कड़ी मेहनत के बाद विकसित किया गया है।

परियोजना के लाभ 

  • 'आदर्श ट्रेन प्रोफाइल' एक सीट क्षमता के अनुकूलन निर्णय सहायता है। यह किसी एक तारीख की ट्रेन यात्रा में ही टिकट और श्रेणी के 5,000 से अधिक संयोजन की अनुमति देता हैं।

  • इसके माध्यम से रेलवे को छुट्टियों, त्यौहार आदि के कारण बदलते मांग मिश्रण को संबोधित करने के लिए समय - समय पर ट्रेन कोटा की समीक्षा करने में भी मदद मिलेगी I 


By admin: Jan. 25, 2023

8. खाद्य और कृषि के लिए पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर एफएओ की अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) में भारत को उपाध्यक्ष चुना गया

Tags: International News


18-20 जनवरी, 2023 के दौरान रोम में आयोजित पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

खबर का अवलोकन 

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की और दूत के रूप में भूमिका निभाई।

  • खाद्य और कृषि के लिए आनुवंशिक संसाधनों पर एफएओ के आयोग (सीजीआरएफए) के द्वारा इस कार्यकारी समूह का गठन किया था। 

  • इस समूह का कार्य तकनीकी मुद्दों की समीक्षा करना, सलाह देना और आयोग को सिफारिशें प्रस्तुत करना और वैश्विक स्तर पर एजीआर से संबंधित आयोग के कार्यक्रम को लागू करना है।

  • आईटीडब्ल्यूजी के 12वें सत्र में पशु आनुवंशिक संसाधनों के लिए वैश्विक कार्य योजना के कार्यान्वयन, एएनजीआर विविधता की निगरानी और तीसरी कंट्री रिपोर्ट तैयार करने की समीक्षा की गई।

  • आईटीडब्ल्यूजी सत्र से पहले वैश्विक राष्ट्रीय समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन 16-17 जनवरी, 2023 को रोम में किया गया था।

एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन)

  • संयुक्त राष्ट्र, खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करती है।

  • स्थापना -  1945

  • मुख्यालय - रोम (इटली) 


By admin: Jan. 24, 2023

9. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सात दिवसीय "ऑपरेशन अलर्ट" अभ्यास शुरू किया

Tags: Defence National News

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गुजरात के कच्छ जिले और राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'ऑपरेशन अलर्ट'अभ्यास शुरू किया है।

खबर का अवलोकन

  • 'ऑपरेशन अलर्ट' अभ्यास 21 जनवरी को शुरू हुआ और 28 जनवरी तक सर क्रीक (दलदली क्षेत्र) से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ गुजरात में कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक जारी रहेगा।

  • बीएसएफ अभ्यास के हिस्से के रूप में गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ खाड़ी और 'हरामी नाला' में विशेष अभियान चलाएगा।

  • इसने अभ्यास के हिस्से के रूप में सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है।

  • गुजरात में कच्छ के साथ भारत-पाक सीमा संवेदनशील है क्योंकि कई पाकिस्तानी नागरिक अतीत में मछली पकड़ने के लिए नावों पर चलते हुए भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पकड़े गए हैं।

  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सर क्रीक और हरामी नाला दलदली क्षेत्र में बीएसएफ सैनिकों को तैनात करने के लिए पहली बार कंक्रीट के "स्थायी लंबवत बंकर" बनाए जा रहे हैं।

सर क्रीक

  • इसका मूल नाम बाण गंगा है जिसे एक ब्रिटिश प्रतिनिधि सर क्रीक के नाम पर रखा गया है।

  • यह कच्छ दलदली भूमि के रण में भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित पानी की 96 किमी लंबी पट्टी है।

  • यह अरब सागर में खुलती है और पाकिस्तान के सिंध प्रांत से गुजरात के कच्छ क्षेत्र को विभाजित करती है।

हरामी नल्ला

  • इसे सर क्रीक क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है।

  • यह क्षेत्र 22 किमी लंबा और लगभग 8 किमी चौड़ा दलदली इलाका है जो ज्यादातर समय नौगम्य रहता है।

By admin: Jan. 24, 2023

10. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने महाबाहु ब्रह्मपुत्र पर कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्रूज को हरी झंडी दिखाई

Tags: National News

Union Petroleum Minister flags off low carbon cruise on Mahabahu Brahmaputra

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप एस पुरी ने 24 जनवरी को मेथनॉल मिश्रित डीजल (एमडी15) द्वारा संचालित अंतर्देशीय जल पोत के डेमो-रन का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन

  • नाव की सवारी 'एसबी गंगाधर' नामक 50-सीटर मोटर लॉन्च समुद्री जहाज पर की गई।

  • समुद्री पोत दो रस्टन निर्मित डीजल इंजन (प्रत्येक 105 hp का इंजन) से सुसज्जित है।

  • नाव एमडी-15 (15% मेथनॉल मिश्रित एचएसडी) पर चलाई जाएगी।

  • मेथनॉल एक कम कार्बन हाइड्रोजन वाहक ईंधन है जो उच्च राख वाले कोयले, कृषि अवशेषों, ताप विद्युत संयंत्रों से CO2 और प्राकृतिक गैस से उत्पादित होता है।

  • सीओपी 21 के लिए भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए यह सबसे अच्छा मार्ग है।

  • पेट्रोल और डीजल की तुलना में ऊर्जा सामग्री में थोड़ा कम, मेथनॉल इन दोनों ईंधनों को परिवहन क्षेत्र (सड़क, रेल और समुद्री), ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिस्थापित कर सकता है।

  • नीति आयोग के 'मेथनॉल अर्थव्यवस्था' कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के तेल आयात बिल, ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करना और कोयले के भंडार और नगर निगम के ठोस कचरे को मेथनॉल में परिवर्तित करना है।

  • भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (IEW 2023) 6-8 फरवरी 2023 से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

भारत ऊर्जा सप्ताह के बारे में

  • यह भारत के G20 प्रेसीडेंसी के तहत पहली बड़ी घटना है, जो 2070 तक भारत के उत्सर्जन को शुद्ध-शून्य करने के लिए COP26 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिज्ञा का पालन करती है।

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में आयोजित, भारत ऊर्जा सप्ताह भारत सरकार के उच्चतम स्तर पर समर्थित एकमात्र और सर्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा कार्यक्रम है।

  • सप्ताह सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है।

  • यह आधिकारिक तौर पर फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (FIPI) द्वारा समर्थित है।


Date Wise Search