Current Affairs search results for tag: popular
By admin: March 9, 2022

1. भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई 123 पे लॉन्च किया

Tags: Economy/Finance Popular

डिजिटल भुगतान को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने उन लोगों के लिए जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, UPI 123PAY लॉन्च किया है।

  • यूपीआई 123 पे को फीचर फोन के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

  • फीचर फोन सामान्य फोन होते हैं जिनमें इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता है और भारत में लगभग 40 करोड़ लोग फीचर फोन का उपयोग करते हैं।

  • UPI 123PAY में चार अलग-अलग विकल्प शामिल हैं:

ऐप-आधारित कार्यक्षमता:

फीचर फोन पर एक ऐप इंस्टॉल किया जाएगा जिसके जरिए स्मार्टफोन पर उपलब्ध कई यूपीआई फंक्शन फीचर फोन पर भी उपलब्ध होंगे।

मिस कॉल:

यह फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को अपने बैंक खाते तक पहुंचने और मर्चेंट आउटलेट पर प्रदर्शित नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा । ग्राहक को एक इनकमिंग कॉल प्राप्त होगी जिसके ग्राहक यूपीआई पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या) दर्ज करके नियमित लेनदेन जैसे धन प्राप्त करना, धन हस्तांतरित करना, नियमित खरीदारी, बिल भुगतान आदि करने की  सुविधा प्राप्त हों जाएगी ।

इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर):

पूर्व-निर्धारित आईवीआर नंबरों के माध्यम से यूपीआई भुगतान के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने फीचर फोन से एक पूर्व निर्धारित नंबर पर एक सुरक्षित कॉल करना होगा । उसके बाद उपयोगकर्ताओं को यूपीआई ऑन-बोर्डिंग औपचारिकताओं को पूरा करने की आवश्यकता होगी और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद , उपयोगकर्ता  इंटरनेट कनेक्शन के बिना वित्तीय लेनदेन शुरू करने में सक्षम हों जायेगा ।

नजदीकी ध्वनि आधारित भुगतान:

यह किसी भी डिवाइस पर संपर्क रहित, ऑफ़लाइन और निकटता डेटा संचार को सक्षम करने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है।

  • यह पहली बार नहीं है जब फीचर फोन के जरिए यूपीआई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यूपीआई सुविधा का उपयोग अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) सेवा के माध्यम से किया जा सकता है।

  • इस सेवा के तहत उपयोगकर्ता को निर्देश शुरू करने से पहले मेनू का एक सेट प्राप्त करने के लिए *99# डायल करना होता है । यह जटिल और उपयोग में कठिन था जबकि  नए UPI123Pay का उपयोग करना अधिक आसान है।

यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस)

  • इसे 2016 में एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन के माध्यम से एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में तत्काल निधि अंतरण प्रणाली प्रदान करता है।

  • यह 24x7 और 365 दिन काम करता है।

  • प्रति लेनदेन अधिकतम फंड ट्रांसफर की सीमा 2 लाख रुपये है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

  • यूपीआई:यूनिफाइड  पेमेंट इंटरफ़ेस 
  • यूएसएसडी: अन्स्ट्रक्चड सप्लमेन्टरी सर्विस डेटा
    आरबीआई के गवर्नर: शक्तिकांत दास
    आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई।

By admin: March 8, 2022

2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Tags: Popular Important Days

8 मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे पहली बार 1911 में देखा गया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो'। अर्थात एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता आवश्यक है।

महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है। क्योंकि पर्पल जस्टिस और गरिमा का प्रतीक है। वहीं हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है।

By admin: March 7, 2022

3. चौथा जन औषधि दिवस मनाया गया

Tags: Popular Important Days

भारत में हर वर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है।

जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

जन औषधि सप्ताह 2022 का विषय "जन औषधि-जन उपयोगी" था।

जन औषधि क्या है

जन औषधि या जेनेरिक दवाएं (दवा) एक प्रकार की दवा है जिसका पेटेंट समाप्त हो गया है। जेनेरिक दवा में मूल पेटेंट के समान रासायनिक संरचना होती है और यह समान लाभ प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (पीएमबीजेवाई) क्या है

यह योजना 2008 में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा शुरू की गई थी।

इसका उद्देश्य क्या है

इसका उद्देश्य जनता को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण सामान्य दवा उपलब्ध कराना है।

By admin: March 5, 2022

4. शेन वॉर्न का निधन

Tags: Popular Person in news

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर और क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक का 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी आयु 52 वर्ष थी।

  • वॉर्न थाईलैंड की खाड़ी में बैंकॉक से लगभग 600 किमी दक्षिण में कोह समुई द्वीप पर ठहरे हुए थे।

  • उन्होंने 1992 और 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 1992 में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 708 टेस्ट क्रिकेट मैच विकेट लिए। 194 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 293 विकेट लिए। 

  • वह श्रीलंका के 800 रन के मुथैया मुरलीधरन के बाद टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे।

  • वह राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले।वह राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे और राजस्थान रॉयल्स टीम ने पहला  आईपीएल 2008 चैंपियनशिप जीता था ।

  • उन्हें डॉन बार्डमैन, सर गारफील्ड सोबर्स, सर जैक हॉब्स के बाद सदी के पांच विजडन क्रिकेटरों में से एक के रूप में चुना गया था और पांचवें विवियन रिचर्ड्स थे।

By admin: March 4, 2022

5. रूस ने यूक्रेन के परमाणु परिसर पर कब्जा किया

Tags: Popular International News

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु परिसर पर नियंत्रण कर लिया है।ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु परिसर यूरोप में सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है और दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा है ।

  • ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापित  क्षमता  6,000 मेगावाटहै।

  •  यह यूक्रेन की बिजली की जरूरतों का पांचवां हिस्सा प्रदान करता है।

  • ज़ापोरिज़्ज़िया  परमाणु परिसर दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में एनेर्होदर  शहर के पास है।

  • रूस ने पहले ही  यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है, जो 1986 में एक बड़ी परमाणु दुर्घटना का स्थल था।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

  • दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापान में काशीवाजाकी-करिवा संयंत्र है जिसकी स्थापित क्षमता 7,965 मेगावाट है।

  • भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम, तमिलनाडु में 2000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ है और अतिरिक्त 2000 मेगावाट निर्माणाधीन है। इसे रूस की मदद से बनाया जा रहा है।

नोट - रूसी-यूक्रेनी युद्ध Click Here

By admin: March 4, 2022

6. पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का संकल्प लिया

Tags: Popular Summits

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के पांचवें सत्र ने प्लास्टिक द्वारा उत्पन्न प्रदूषण से निपटने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया।संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा ने केन्याई राजधानी नैरोबी में अपना दूसरा सत्र पुनः आरंभ किया, जिसे यूएनईए 5.2 भी कहा जाता है। यह 28 फरवरी 2022 से 2 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।

  • संयुक्त राष्ट्र के 175 सदस्य देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते पर काम करने के लिए एक अंतर-सरकारी वार्ता समिति स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।

  • प्लास्टिक पेट्रोलियम से बने बहुलक पदार्थ हैं जो स्वाभाविक रूप से क्षय नहीं होते हैं। वे अजैवनिम्नीकरण (नॉन-बायोडिग्रेडेबल) हैं और प्रकृति में बहुत लंबे समय तक उपस्थित रह सकते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक जो पतले होते हैं उन्हें रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है और यह नदियों, महासागरों, पहाड़ों की मिट्टी आदि को प्रदूषित कर रहे हैं ।

प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम

  • भारत सरकार ने 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है।

  • भारत सरकार के अनुसार, पॉलीस्टाइनिन और विस्तारित पॉलीस्टाइनिन सहित कई एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग, वस्तुओं को 1 जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित किया जाएगा।

  • 31 दिसंबर, 2022 से प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई पचास माइक्रोन से बढ़ाकर एक सौ बीस माइक्रोन कर दी गई है। इससे मोटाई में वृद्धि के कारण प्लास्टिक कैरी बैग को  पुन: उपयोग किया जा सकेगा। 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना 1972 में स्टॉकहोम, स्वीडन में 1972 में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के बाद की गई थी।

1988 में इसने विश्व मौसम विज्ञान संगठन के साथ इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की स्थापना की।

मुख्यालय: नैरोबी, केन्या

 निर्देशक: इंगर एंडरसन

By admin: March 3, 2022

7. ऑपरेशन गंगा में शामिल हुई भारतीय वायु सेना

Tags: Popular National News

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय लोगों को निकालने की गति तेज करने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा में भारतीय वायु सेना को भी शामिल किया है।

  • भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान C-17 ग्लोबमास्टर को हिंडन एयरबेस से रोमानिया, हंगरी और पोलैंड भेजा गया।

  • सभी विमान यूक्रेन के लिए टेंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता ले गए है। विमान में  कुल 158 लोगों के बैठने की क्षमता है।

  • भारत ने सी-17 ग्लोबमास्टर अमेरिका से ख़रीदा था और पहला सी-17 ग्लोबमास्टर  को भारतीय वायु सेना में 2013 में शामिल किया गया था। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 11 सी-17 ग्लोबमास्टर III का बेड़ा है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत के पास दुनिया में सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा है।

  • भारतीय वायु सेना ने अपना सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन देव शक्ति के तहत निकालने के लिए तैनात किया था, जब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा हों गया था।

  • Note- 28 feb  news to be update Click Here

By admin: March 3, 2022

8. श्री राजीव चंद्रशेखर ने टेक कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया

Tags: Popular Summits

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,  राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने 3 मार्च 2022 को नई दिल्ली में 'एनआईसी टेक कॉन्क्लेव 2022' के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

टेक-कॉनक्लेव  का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा 3 और 4 मार्च 2022 को किया जा रहा है  जिसमें उन उदीयमान प्रौद्योगिकियों पर जोर दिया जायेगा, जो खासतौर से ई-शासन में लागू होती हैं। 

इस वर्ष के टेक-कॉनक्लेव का विषय “नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजीस फॉर डिजिटल गवर्नमेंट” है।

By admin: March 3, 2022

9. विश्व श्रवण दिवस

Tags: Popular Important Days

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को "विश्व श्रवण दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

  • विश्व श्रवण दिवस 2022 की थीम "जीवन भर सुनना, ध्यान से सुनना" है।

  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार, बहरेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2007 में इस दिवस को मनाने की बात की गई। तब इसे अंतर्राष्ट्रीय कान दिवस कहा जाता था, लेकिन 2016 में इसका नाम बदलकर विश्व श्रवण दिवस कर दिया गया। 

By admin: March 3, 2022

10. दिव्या देशमुख राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियन

Tags: Sports Popular Person in news

महाराष्ट्र की 16 वर्षीय दिव्या देशमुख ने 2 मार्च 2022 को 47वां एमपीएल राष्ट्रीय महिला शतरंज खिताब जीता।

  • राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की गई थी।

  • यह उनका पहला वरिष्ठ स्तर का शतरंज खिताब था।

  • साक्षी चितलांगे दूसरे और एन. प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।

Date Wise Search