Current Affairs search results for tag: awards
By admin: Jan. 21, 2023

1. गोवा मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सर्वश्रेष्ठ स्थायी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का पुरस्कार जीता

Tags: Awards


गोवा मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईए) को एसोचैम 14वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एविएशन सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंट के तहत प्रतिष्ठित "बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" पुरस्कार प्रदान किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • यह पुरस्कार स्थिरता को लागू करने में गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीजीआईएएल) द्वारा की गई "उत्कृष्ट पहल" के लिए प्रस्तुत किया गया था।

  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा GGIAL के वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

गोवा मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • गोवा मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 11 दिसंबर 2022 को किया गया था I 

  • वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत 5 जनवरी, 2023 को गयी थी।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर की स्मृति में मोपा स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मोपा’ करने की मंजूरी 04 दिसंबर 2022 को प्रदान की थी I 


By admin: Jan. 19, 2023

2. नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए बहरीन का आईएसए पुरस्कार जीता

Tags: Awards

हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और प्रख्यात नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए आईएसए पुरस्कार- 2021-2022 जीता है, जो बहरीन का एक शीर्ष नागरिक पुरस्कार है।

खबर का अवलोकन

  • पुरस्कार में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार, योग्यता का प्रमाण पत्र और एक स्वर्ण पदक दिया जाता है।

  • डॉ रुइट दूरस्थ नेत्र शिविरों में उच्च गुणवत्ता वाली माइक्रोसर्जिकल प्रक्रियाएं प्रदान करने में अग्रणी हैं।

  • उन्होंने आधुनिक नेत्र चिकित्सा को एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के लिए सस्ती और सुलभ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • उन्हें 1,20,000 आंखों की रोशनी बचाने के लिए प्यार से "गॉड ऑफ साइट" कहा जाता है।

  • यह द्विवार्षिक पुरस्कार अगले महीने मनामा में ईसा सांस्कृतिक केंद्र में राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के संरक्षण में आयोजित होने वाले एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

  • बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने फील्ड रिसर्च टीम के दौरे के निष्कर्षों पर विचार किया और निर्णय लिया कि डॉ रुइट का काम उनके प्रयासों और उनकी सफलता की मौलिकता के कारण मानवता की सेवा के लिए इस पुरस्कार के योग्य है।

  • डॉ रुइट ने 650 से अधिक डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया है और उन्हें अंधेपन का इलाज तथा रोकथाम योग्य बनाया है। 

  • वह भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार, भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट के साथ-साथ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उन्हें 2007 में "द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया" से सम्मानित किया।

  • 2016 में, उन्हें एशिया सोसाइटी ऑफ़ न्यूयॉर्क द्वारा "एशियन गेम चेंजर अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

  • मानवता की सेवा के लिए ईसा पुरस्कार” की स्थापना बहरीन के राजा महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा द्वारा 2009 में की गई थी।



By admin: Jan. 18, 2023

3. अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल में 'नानेरा' को मिला 'गोल्डन कैलाशा' पुरस्कार

Tags: Awards


दीपंकर प्रकाश द्वारा निर्देशित एक राजस्थानी फिल्म "नानेरा" को अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए 'गोल्डन कैलाशा' पुरस्कार प्रदान किया गया।

खबर का अवलोकन

  • राजस्थानी फिल्म ‘नानेरा’ (नानाजी का घर) मुख्य किरदार मनीष के इर्द-गिर्द घूमती है। 

  • मनीष के पिता की मौत के बाद उसके जीवन का फैसला उसके मामा लेने लगते हैं। 

  • कहानी के मुख्य पात्र मनीष की जिंदगी उस वक्त नया मोड़ लेती है, जब चचेरी बहन के साथ प्रेम करने लगता है। इसकी वजह से उसका परिवार खुद को मुसीबत में पाता है।

  • ‘नानेरा’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

  • पुरस्कार की घोषणा एफआईपीआरईएससीआई (फेडरेशन इंटरनेशनेल डे ला प्रेसे सिनेमैटोग्राफिक द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स) इंडिया के जूरी सदस्य एन विद्याशंकर ने की।

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के तहत 'नानेरा' को एक ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.

  • फिल्म फेस्टिवल के आठवें संस्करण का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक औरंगाबाद में किया गया।

  • इसके अलावा, कन्नड़ फिल्म ‘कोली इसरू’ (चिकन करी) की कलाकार अक्षता पांडवपुरा ने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। 

  • यह फिल्म गांव की एक युवा मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक मां अपनी बेटी की चिकन करी खाने की इच्छा को किसी भी तरह पूरा करना चाहती है।

  • फिल्म महोत्सव में जीतू कमल को बांग्ला फिल्म ‘अपराजितो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

  • इस पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में 55 फिल्में प्रदर्शित की गईं।


By admin: Jan. 18, 2023

4. के. वेणु को फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया

Tags: Awards


जनवरी 2023 में प्रसिद्ध लेखक के वेणु को उनकी आत्मकथा 'ओरनवेशनंथिनते कथा' के लिए फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। 

खबर का अवलोकन

  • वेणु ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल के भाग के रूप में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फेडरल बैंक के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक बालगोपाल चंद्रशेखर से पुरस्कार प्राप्त किया।

  • इस पुरस्कार के लिए 10 कृतियों का चयन किया गया था। इस पुस्तक का सार केरल के आधुनिक इतिहास में सबसे गहन राजनीतिक स्मृति को वापस लाता है।

फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड

  • यह फेडरल बैंक द्वारा गठित पहला साहित्यिक पुरस्कार है। 

  • इस पुरस्कार की घोषणा नंदकुमार वी, कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख - शाखा बैंकिंग द्वारा की गई थी।

फेडरल बैंक 

  • फेडरल बैंक के संस्थापक: के.पी. होर्मिस

  • फेडरल बैंक मुख्यालय: अलुवा (केरल)

  • फेडरल बैंक के सीईओ: श्याम श्रीनिवासन


By admin: Jan. 16, 2023

5. अमेरिका की आर बोनी गेब्रि‍इल बनी मिस यूनिवर्स 2022

Tags: Awards

R Bonnie Gabriel became Miss Universe 2022

71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अमेरिका की आर'बॉनी गेब्रियल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया I 

  • वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप घोषित की गईं जबकि डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं।

  • 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल एक मॉडल, फैशन डिजाइनर और सिलाई प्रशिक्षक हैं। वह मिस यूएसए जीतने वाली फिलिपिन्स मूल की पहली अमेरिकी हैं।

  • प्रतियोगिता में दुनिया भर की 84 महिलाओं ने ताज के लिए प्रतिस्पर्धा की थी।

  • भारत की ओर से दिविता राय ने हिस्सा लिया था जो सिर्फ सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं।  

  • 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में आयोजित की गई थी।

  • वर्ष 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की हरनाज संधू  ने अपने नाम किया था जो सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) के बाद यह ताज जीतने वाली तीसरी भारतीय थी I 

  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को 1952 में कैलीफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसेफिक मिल्स (Pacific Mill) द्वारा स्थापित किया गया था। 

  • पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता लांग बीच, कैलिफोर्निया में सन 1952 मे आयोजित की गयी थी। 

  • फ़िनलैंड की अर्मि कूसेला (Armi Kuusela) ने प्रथम मिस यूनिवर्स खिताब जीता था।

By admin: Jan. 16, 2023

6. राजामौली की फिल्म 'RRR' को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया

Tags: Awards

Award for Best Song

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट सॉन्ग के लिए 28वां क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 अपने नाम किया।

  • फिल्म 'राइज, रॉर, रिवोल्ट' यानी कि आरआरआर (RRR) को हाल ही में सॉन्ग 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था।

  • फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी 'नाटू नाटू' गाने के लिए ही दिया गया है।

  • बेस्ट सॉन्ग के लिए 'आरआरआर' का मुकाबला 'वेयर द क्रॉडैड सिंग', 'गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो', 'टॉप गन: मेवरिक', 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' और 'व्हाइट नॉइस' जैसे गानों के साथ था।

  • आरआरआर ने 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन' टू लीव  जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ाते हुए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।

  • फिल्म 'आरआरआर' 

  • एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है। 

  • इसमें मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

  • फिल्म वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है।

  • 'नाटू नाटू' गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।

By admin: Jan. 15, 2023

7. राष्ट्रीय युवा दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कृषि उद्यमियों को सम्मानित किया गया

Tags: Awards National News

National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कृषि-क्लीनिक और कृषि-व्यवसाय (AC & ABC) योजना के तहत प्रशिक्षित किये गए 82 सर्वश्रेष्ठ कृषि उद्यमियों को किसानों के लिये कृषि-क्लिनिक और कृषि व्यवसाय सेवाओं के माध्यम से उनके महत्त्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित किया गया। 

खबर का अवलोकन 

  • कृषि-क्लीनिक और कृषि-व्यवसाय योजना सरकार की एक मेगा फ्लैगशिप योजना है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार ने नाबार्ड (NABARD) के सहयोग से अप्रैल 2002 में की थी । 

  • इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को बैंकों से ऋण और सब्सिडी तक पहुंच के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में 45 दिनों के मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से स्व-नियोजित कृषि-उद्यमियों में बदलना है।


  • योजना का कार्यान्वयन राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान ,हैदराबाद द्वारा सभी राज्यों में फैले 136 नोडल प्रशिक्षण संस्थानों (NTIS) के नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है।

By admin: Jan. 14, 2023

8. प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023

Tags: Awards


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 जनवरी 2023 को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र पर 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।

खबर का अवलोकन

  • यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो विदेशों में उनकी विशिष्ट योगदान एवं उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

  • सम्मान प्राप्तकर्ताओं में मुख्य गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भी यह सम्मान दिया गया। इस सन्दर्भ में कुछ प्रमुख पुरस्कार प्राप्त कर्ता उनके देश तथा संबंधित क्षेत्र का उल्लेख निम्न रूप में किया गया है: 

पुरस्कार प्राप्त कर्ता         देश         क्षेत्र 

अर्चना शर्मा                 स्विट्जरलैंड    विज्ञान और प्रौद्योगिकी

रीना विनोद पुष्करणा        इजराइल     व्यापार और समाज कल्याण

वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन        कनाडा    शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ प्रौद्यो.    

शिवकुमार नदेसन            श्रीलंका    सामुदायिक कल्याण

जगदीश चेन्नुपति            ऑस्ट्रेलिया    विज्ञान, तकनीक और शिक्षा

संजीव मेहता                 भूटान         शिक्षा

दिलीप लुंडो                ब्राजील     कला-संस्कृति-शिक्षा

अलेक्जेंडर मालियाकेल जॉन    ब्रूनेई        मेडिसिन 

जोगिंदर सिंह निज्जर            क्रोएशिया     कला और संस्कृति

रामजी प्रसाद                डेनमार्क     आईटी

कन्नन अंबालम              इथोपिया    सामुदायिक कल्याण

सम्मान प्राप्तकर्ताओं का चयन 

  • प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्तकर्ताओं का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली एक समिति करती है। जिसमें विदेश मंत्री (एस जयशंकर) इसके उपाध्यक्ष होते हैं। जबकि  समिति के अन्य सदस्य भिन्न जगहों से आते हैं।

  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के लिए समिति नामांकनों पर विचार करती है और सर्वसम्मति से विजेताओं का चयन किया जाता है।

  • पुरस्कार पाने वाले प्रवासी विदेशों में अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कामों के जरिये पहचान बनाने वाले होते हैं। 


By admin: Jan. 13, 2023

9. भारतीय शांतिरक्षकों को अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

Tags: Awards


दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में सेवारत 1,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

खबर का अवलोकन 

  • अपर नाइल में एक विशेष पुरस्कार समारोह में, दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ तैनात भारत के 1,171 शांति सैनिकों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

  • पहली बार, भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी, मेजर जैस्मीन चट्ठा ने अपर नाइल में पुरस्कार समारोह में भारतीय दल की परेड का नेतृत्व किया।

  • भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के लिए सबसे बड़ा सैन्य-योगदान करने वाले देशों में से एक है 

  • भारत के शांति सैनिकों की उत्कृष्ट कार्यों और मिशनों में सेवा के दौरान उनके कर्तव्यों की सराहना की जाती है।

  • जून 2022 तक, 2370 भारतीय सैन्य कर्मियों को यूएनएमआईएसएस के साथ तैनात किया गया है, जो रवांडा (2637) के बाद दूसरे स्थान पर है।

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के बारे में

  • संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 1948 में शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मध्य पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षकों की तैनाती को अधिकृत किया।

  • यह देशों को संघर्ष से शांति के कठिन रास्ते पर लाने में मदद करता है।

  • यह शांति स्थापना के लिए दुनिया भर से सैनिकों और पुलिस को तैनात करता है।

  • भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे बड़े सैन्य और पुलिस योगदानकर्ताओं में से एक है।

  • वर्तमान में 12 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में से नौ में 5,700 से अधिक भारतीय शांति सैनिक तैनात हैं।


By admin: Jan. 11, 2023

10. आरआरआर के नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऐतिहासिक गोल्डन ग्लोब जीता

Tags: Awards

RRR's Naatu Naatu wins historic Golden Globe for best original song

साउथ सिनेमा की फिल्म आरआरआर ने 80वां 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' पुरस्कार समारोह में इतिहास रच दिया है, फिल्म के तेलुगू गीत 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग का पुरस्कार मिला है.

खबर का अवलोकन 

  • 'नाटू नाटू' यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय गीत है।

  • इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।

  • 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' पुरस्कार में फिल्म 'आरआरआर' को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था, जिनमें एक 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी' और दूसरा 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र' शामिल हैं।

  • राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है। 

  • इसमें मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

  • फिल्म में इन दोनों ने वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है।

  • यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले के दौर की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

  • फिल्म 'आरआरआर' इस पुरस्कारों में नामांकन पाने वाली दो दशक के बाद पहली भारतीय फिल्म है। 

  • राजामौली ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल का पुरस्कार जीता।

  • इससे पहले ‘विदेशी भाषा' श्रेणी में फिल्मों 'सालाम बॉम्बे!' (1988) और 'मॉनसून वेडिंग' (2001) फ़िल्में नामांकित की गई थीं। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन मीरा नायर ने किया था और दोनों ही फिल्में 'आरआरआर' से पूरी तरह से अलग हैं।


Date Wise Search