Current Affairs search results for tag: sports-news
By admin: Feb. 23, 2023

1. ऐश्वर्या ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports Sports News


निशानेबाजी में, भारत के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 22 फरवरी को काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

खबर का अवलोकन

  • 22 वर्षीय तोमर, जिन्होंने पिछले साल चागवोन विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता था, ने 16-6 से जीत हासिल कर ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शमिरल को हराया।

  • इससे पहले भारत की तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था।

  • भारत चार स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। हंगरी दो स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

By admin: Feb. 19, 2023

2. सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता

Tags: Sports Sports News


टीम के कप्तान और लेफ्ट आर्म पेसर जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने 19 फरवरी को खेले गए फाइनल मैच में बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीत लिया है। 

खबर का अवलोकन

  • सौराष्ट्र ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना दूसरा रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। सौराष्ट्र ने पहली बार 2019-20 में रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता था।

  • सौराष्ट्र को जीत के लिए 14 रन की जरुरत थी, जो उसने 2.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

  • पिछले तीन सीजन में सौराष्ट्र की टीम की यह दूसरी खिताबी जीत है।

  • सौराष्ट्र की तरफ से जीत के नायक रहे जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया दोनों ने मिलकर बंगाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, और दूसरी पारी में टीम केवल 241 रन ही बना पाई। 

  • उनादकट ने 9, जबकि चेतन सकारिया ने 6 विकेट लिए।

  • सौराष्ट्र ने मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

  • बंगाल ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में केवल 174 रन बना सका था। 

  • उनादकट ने तीन विकेट झटके थे जबकि चेतन सकारिया ने भी 3 विकेट हासिल किए थे। दो-दो विकेट चिराग जानी और डीए जडेजा को मिले थे।

  • इसके बाद सौराष्ट्र ने पहली पारी में 404 रन बनाकर बंगाल पर बड़ी बढ़त हासिल की। 

  • बंगाल के लिए दूसरी पारी भी खराब रही और टीम केवल 241 रन बना सकी। ऐसे में उसे सौराष्ट्र पर मामूली 11 रनों की बढ़त मिल सकी।

  • मैच में 9 विकेट लेने वाले सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट मैन ऑफ द मैच चुने गए जबकि टीम के अर्पित वसावड़ा रणजी सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

संक्षिप्त स्कोर 

  • बंगाल - 70.4 ओवर में 174 और 241 (मनोज तिवारी 68, अनुस्तुप मजूमदार 61; जयदेव उनादकट 6/85, चेतन सकारिया 3/76)।

  • सौराष्ट्र - 2.4 ओवर में 404 और 14/1।

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट

  • रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है।

  • पहला मैच 4 नवंबर 1934 को चेपक ग्राउंड में मद्रास और मैसूर के बीच खेला गया था।

  • मुंबई ने सबसे ज्यादा 41 बार यह टूर्नामेंट जीता है।

  • 86 साल में पहली बार 2020/21 सीजन की रणजी ट्रॉफी को कोरोना के कारण रद्द करना पड़ा।

  • रणजी ट्रॉफी का नाम महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है।

  • टीमों की संख्या- 37

  • सर्वाधिक रन - वसीम जाफर (10665)

  • सर्वाधिक विकेट - राजिंदर गोयल (640)

By admin: Feb. 19, 2023

3. बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Tags: Sports Sports News


इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 18 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

खबर का अवलोकन

  • माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

  • स्टोक्स ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। 

  • विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उन्हें ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप आउट किया।

  • स्टोक्स ने 90 टेस्ट मैचों में, स्टोक्स ने 36.00 के औसत से 109 छक्के और 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ कुल 5,652 रन बनाए हैं।

  • टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 258 है। 

  • मैक्कुलम के नाम 101 टेस्ट में 107 छक्के हैं। उन्होंने 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए। उनके 302 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टेस्ट में 12 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले स्टोक्स (109) और मैक्कुलम (107) के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं। 

  • वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ सूची में चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 97 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • भारत के वीरेंद्र सहवाग छठे स्थान पर हैं, उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। 

By admin: Feb. 15, 2023

4. अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीती

Tags: Sports Sports News

National Race Walking Championships

झारखंड के मोराबादी में 14 फरवरी को अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीत ली है।

खबर का अवलोकन

  • इसके साथ ही दोनों ने इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

  • अक्षदीप सिंह ने शानदार राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की 20 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

  • महिलाओं की 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने भी स्वर्ण जीता और विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

  • पुरुषों की 20 किमी पैदल वॉक स्पर्धा में, अक्षदीप सिंह ने 1 घंटा 19 मिनट 55 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, जो एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

  • उन्होंने रांची में 2021 नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में संदीप कुमार द्वारा हासिल 1 घंटा 20 मिनट 16 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

By admin: Feb. 15, 2023

5. डब्ल्यूपीएल 2023: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी

Tags: Sports Sports News

Smriti Mandhana

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं।

खबर का अवलोकन 

  • वह मुंबई में चल रही महिला प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी में उच्चतम बोली जीतकर 3.4 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुईं।

  • नीलामी में कुल 448 खिलाड़ियों को शामिल किया था, जिनमें से 87 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। 

  • मंहगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऐश्ली गार्डनर (आस्ट्रेलिया) रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 

  • तीसरे नंबर पर नताली साइवर हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा। 

  • चौथे नंबर पर भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 

  • पांचवें नंबर पर जेमिमा रॉड्रिग्स रहीं। उन्हें 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिट्ल्स ने अपने टीम में में शामिल किया। 

स्मृति मंधाना के बारे में

  • स्मृति मंधाना एक युवा और प्रतिभाशाली बाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं।

  • मंधाना अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जानी जाती हैं और टी20I प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं।

  • मंधाना ने अपना टी20I डेब्यू अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

  • T20I प्रारूप में, उन्होंने 65 मैच खेले हैं और 27.61 की औसत से 1743 रन बनाए हैं।

  • T20I प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 83 है और उनके नाम 9 अर्द्धशतक हैं।

  • जून 2018 में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में नामित किया।

  • दिसंबर 2018 में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए राचेल हेहो-फ्लिंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

By admin: Feb. 14, 2023

6. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Tags: Sports Sports News

 England captain Eoin Morgan

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने 13 फरवरी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। 

खबर का अवलोकन 

  • मॉर्गन 28 जून 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

  • इयोन मोर्गन ने वर्ष 2019 में इंग्लैंड में ही खेले गए वनडे विश्व कप में कप्तानी की और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। वह इंग्लैंड के लिए वनडे विश्व कप जीतने वाले पहले कप्तान भी बने। 

  • मोर्गन ने कुल 115 टी-20 मैच खेलते हुए 2458 रन बनाए हैं। जबकि 248 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 7701 रन बनाए। 

  • मॉर्गन ने 126 एकदिवसीय और 72 टी20 में इंग्लैंड की कप्तानी की, दोनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में 118 जीत दर्ज की।

  • इसके अलावा 16 टेस्ट मैच में उन्होंने 700 रन बनाए।

  • डबलिन में जन्मे मॉर्गन ने 2009 में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 16 साल की उम्र में आयरलैंड के साथ अपना वनडे डेब्यू किया था।

By admin: Feb. 12, 2023

7. जीन-एरिक वर्गेन ने हैदराबाद ई-प्रिक्स जीता

Tags: Sports Sports News


11 फरवरी को हैदराबाद में डीएस पेंस्के ऑटोमोबाइल्स के अनुभवी जीन एरिक वर्गेन ने एक्शन से भरपूर फॉर्मूला ई प्रिक्स जीता।

खबर का अवलोकन 

  • वर्ष 2022- 23 के फॉर्मूला ई सीज़न का चौथा चरण हैदराबाद में आयोजित किया गया. 

  • यह भारत में आयोजित होने वाली पहली फॉर्मूला ई रेस है।

  • इस फॉर्मूला ई रेस से भारत में शीर्ष स्तर की मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिता की सफल वापसी हुई।

  • इस 33 लैप की इलेक्ट्रिक रेस में वर्गेन को एन्विसन रेसिंग के निक कैसिडी से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह आखिर में उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे।

  • हैदराबाद ई-प्रिक्स हुसैन सागर झील के तट पर आयोजित किया गया था और एनटीआर गार्डन के पास भारत का पहला स्ट्रीट सर्किट बनाया गया था।

  • विजेता ट्रॉफी केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदान की। 

  • निक कैसिडी (एनविजन रेसिंग) और एंटोनियो फेलिक्स दा कोस्टा (टीएजी ह्यूअर पोर्श फॉर्मूला ई टीम) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।


By admin: Feb. 12, 2023

8. खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022: महाराष्ट्र पहले स्थान पर, मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर

Tags: Sports Sports News


खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन 11 फरवरी को हुआ।

खबर का अवलोकन 

  • महाराष्ट्र 56 स्वर्ण सहित 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण सहित 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

  • मेजबान मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

  • नौ शहरों में आयोजित इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5 हजार 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

  • इन खेलों में लड़कियों की भागीदारी करीब 40 फीसदी रही।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

  • खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की गई।

  • पहली बार पानी के खेल अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा थे।

  • इसका आयोजन राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में किया गया।

  • ये आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।

  • चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जबकि कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स विजेताओं की सूची


Edition

Host City

Winner

Runner-up

2018

New Delhi

Haryana

Maharashtra

2019

Pune

Maharashtra

Haryana

2020

Guwahati

Maharashtra

Haryana

2021

Panchkula

Haryana

Maharashtra

2022

Bhopal

Maharashtra

Haryana

By admin: Feb. 11, 2023

9. राष्ट्रपति मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस में भाग लिया

Tags: Sports News


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फरवरी को ओडिशा के कटक में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस में भाग लिया।

खबर का अवलोकन 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी ने मृदा स्वास्थ्य को बचाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाने का आह्वान किया है।

  • उन्होंने बायो-फोर्टिफाइड चावल के महत्व को रेखांकित किया क्योंकि चावल बड़ी संख्या में गरीब लोगों के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत होता है।

  • उन्होंने वैज्ञानिकों से सूखे, पानी की कमी, मिट्टी के स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान करने के लिए चावल की अधिक से अधिक पर्यावरण के अनुकूल किस्मों को विकसित करने का आह्वान किया।

  • सरकार ने पीडीएस के माध्यम से बायो-फोर्टिफाइड चावल वितरित करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है और इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है।

  • आत्मनिर्भर पैकेज के तहत सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

चावल के बारे में

  • भारत में अधिकांश आबादी के लिए चावल एक मुख्य भोजन है। यह एक खरीफ फसल है। 

  • इसके लिए उच्च तापमान (25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर) और 100 सेमी से ऊपर वार्षिक वर्षा के साथ उच्च आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

  • पश्चिम बंगाल प्रमुख चावल उत्पादक राज्य है जहाँ चावल की तीन फसलें उगाई जाती हैं, जिन्हें 'औस', 'अमन' और 'बोरो' कहा जाता है।

  • भारत में कुल फसली क्षेत्र के लगभग एक-चौथाई भाग में चावल की खेती होती है।

  • प्रमुख उत्पादक राज्य: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब।

  • चीन के बाद भारत चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।


By admin: Feb. 10, 2023

10. तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू

Tags: Sports News


केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन:

  • प्रतियोगिता का आयोजन 10 - 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा I 

  • इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।

  • यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी I 

  • पांच दिवसीय प्रतियोगिता में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। 

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पिछले दो संस्करणों में जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर रहा था। 

Date Wise Search