Current Affairs search results for tag: sports-news
By admin: Feb. 10, 2023

1. तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू

Tags: Sports News


केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन:

  • प्रतियोगिता का आयोजन 10 - 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा I 

  • इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।

  • यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी I 

  • पांच दिवसीय प्रतियोगिता में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। 

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पिछले दो संस्करणों में जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर रहा था। 

By admin: Feb. 7, 2023

2. ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Sports News


ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की है, इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके 12 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत हो गया है।

खबर का अवलोकन 

  • इससे पहले इस सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल सितंबर में 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट मैच भी खेले।

  • फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को 2021 में अपने पहले आईसीसी विश्व टी 20 खिताब के लिए कप्तानी की थी।

  • टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान, फिंच बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलना जारी रखेंगे।

  • मेजबान ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2022 टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

  • फिंच ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था।

  • उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

  • फिंच ने लगभग 39 की औसत से 146 वनडे और 34.28 की औसत और 142.53 की स्ट्राइक-रेट से 103 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

  • फिंच ने दो बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है, 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन और 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन का रिकॉर्ड बनाया।

  • एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 76 टी20 और 55 वनडे मैच में कप्तानी की है।


By admin: Feb. 6, 2023

3. आईटीबीपी ने राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता

Tags: Sports News

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नामकिया है।

खबर का अवलोकन 

  • प्रतियोगिता के 12वां संस्करणका आयोजन लेह के लद्दाख में किया गया है।

  • चैंपियनशिप का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) द्वारा किया गया था।

  • आईटीबीपी की टीम ने फाइनल मेंद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराकर लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता।

  • दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

  • यह 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद, 1962 में स्थापित किया गया था। इसे आमतौर पर चीन की सीमा के साथ हिमालय के पहाड़ों में तैनात किया जाता है।

  • आदर्श वाक्य: शौर्य – दृढ़ता – कर्म निष्ठां

  • मुख्यालय: नई दिल्ली 

  • महानिदेशक: अनीश दयाल सिंह

By admin: Feb. 6, 2023

4. सऊदी अरब 2027 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

Tags: Sports News


हाल ही में मनामा, बहरीन में आयोजित 33वीं एएफसी कांग्रेस के दौरान सऊदी अरब को 2027 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • भारत ने भी 2027 एशिया कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी लेकिन बाद में भारत ने अपना नाम वापस ले लिया था I 

एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2027

  • स्लोगन: फॉरवर्ड फॉर एशिया

  • मेजबान शहर: दम्मम, रियाद और जेद्दा

2023 एशियाई फुटबॉल कप

  • 2023 एशियाई फुटबॉल कप का मेजबान देश कतर है। इसका मूल मेजबान चीन था जिसने कोविड-19 की स्थिति के कारण टूर्नामेंट आयोजित करने में असमर्थता व्यक्त की थी।

  • इस टूर्नामेंट में करीब 24 टीमें हिस्सा लेंगी।

  • इसका आयोजन 16 जून से 16 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा I 

एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी)

  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) एशियाई फुटबॉल का शासी निकाय है और फीफा की  छह  महाद्वीपीय परिसंघों में से एक है।

  • इसका गठन 1954 में मनीला, फिलीपींस में हुआ था I 

  • वर्तमान में सदस्य -  47

  • मुख्यालय - कुआलालंपुर, मलेशिया

  • एएफसी अध्यक्ष - बहरीन के शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा


By admin: Feb. 6, 2023

5. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए

Tags: Sports Sports News

भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में 5 फरवरी को मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए।

खबर का अवलोकन

  • दिल्ली की सोनम ने 6.45.71 मिनट के समय के साथ 200 मीटर स्टीपलचेज़ में एक नया रिकॉर्ड बनाया।

  • वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने शॉट पुट में 21.04 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया।

  • पुरुषों के युवा शॉटपुट में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड दीपेंद्र डबास ने 2017 में बनाया था, जब उन्होंने 20.99 मीटर थ्रो किया था।

  • एथलेटिक्स में बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप मध्य प्रदेश ने तथा बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने जीत हासिल की।

  • पदक तालिका में महाराष्ट्र 26 स्वर्ण सहित 79 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।

  • हरियाणा 22 स्वर्ण सहित कुल 53 पदकों के साथ दूसरे और मेजबान मध्य प्रदेश 21 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • मध्य प्रदेश के नाम भी कुल 53 मेडल हैं। 


By admin: Feb. 4, 2023

6. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स मैस्कॉट, थीम सॉन्ग लॉन्च किया

Tags: Sports Sports News

Sports Minister Anurag Thakur Launches Khelo India Winter Games Mascot, Theme Song

जम्मू और कश्मीर में, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ 4 फरवरी को राजभवन में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तीसरे संस्करण के लिए शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी लॉन्च की।

खबर का अवलोकन 

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया अभियान का एक हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और भारत को वैश्विक मंच पर एक उभरती सॉफ्ट स्पोर्ट्स शक्ति बनाने के लिए एक विचार है।

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण 10 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाला है और युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है। 

  • इसका आयोजन जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर के विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

  • इन खेलों में देश भर से करीब एक हजार 500 एथलीट हिस्सा लेंगे।

  • 5-दिवसीय मेगा इवेंट के दौरान स्नोशू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, नॉर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण और आइस स्टॉक मुख्य आकर्षण हैं।

  • शीतकालीन खेलों में नौ खेल आयोजन होंगे। 

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला संस्करण 2020 में हुआ और मेजबान जम्मू और कश्मीर अब तक खेलों के दोनों संस्करणों में शीर्ष पर रहे।


By admin: Feb. 2, 2023

7. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दिया

Tags: Person in news Sports News


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में मेजबान देश के बाहर होने के बाद 30 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

खबर का अवलोकन 

  • 58 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ने भुवनेश्वर में विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जहां जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूट-आउट में हराकर चैंपियन के रूप में उभरा।

  • रीड, जिन्हें अप्रैल 2019 में भारत का कोच नियुक्त किया गया था, ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का नेतृत्व किया।

  • वर्ष 2019 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद, ग्राहम रीड ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम के साथ कोच के रूप में काम किया था।

  • इसके बाद उनके नेतृत्व में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम रजत पदक जीतने में सफल रही और FIH प्रो लीग 2021-22 में भारत तीसरे स्थान पर रहा था।

  • रीड के अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफ़िक सलाहकार मिचेल डेविड पेम्बर्टन ने भी अपने-अपने इस्तीफ़े दिए।



By admin: Jan. 30, 2023

8. पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश में शुरू हुआ

Tags: Sports Sports News


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का पांचवां संस्करण 30 जनवरी को मध्य प्रदेश में शुरू हुआ।

खबर का अवलोकन 

  • केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में इस खेल आयोजन का उद्घाटन किया।

  • इस अवसर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर शान ने परफॉर्म किया। शान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का थीम सॉन्ग गाया। नर्मदा अष्टक पर गायिका नीति मोहन ने प्रस्तुति दी। 

  • ढोल वादक शिवमणि के साथ 100 लोक कलाकारों के समूह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पर प्रस्तुति दी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

  • खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की जाएगी।

  • पहली बार पानी के खेल अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

  • इसका आयोजन राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में किया जाएगा।

  • नामित आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।

  • इस खेल आयोजन में 8 हजार 500 से अधिक एथलीटों और खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

  • चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जबकि कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स विजेताओं की सूची

संस्करण

मेजबान शहर

विजेता     

    उपविजेता 

2018

नई दिल्ली 

हरियाणा 

महाराष्ट्र 

2019

पुणे 

महाराष्ट्र 

हरियाणा

2020

गुवाहाटी

Maharashtra

हरियाणा

2021

पंचकुला

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र


By admin: Jan. 30, 2023

9. भारत ने पहला महिला अंडर -19 टी20 विश्व कप जीता

Tags: Sports News



अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन 

  • फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

  • पहली बार भारतीय महिला टीम आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

  • अंडर -19 महिला टी20 विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन भारतीय खिलाड़ी श्वेता सेहरावत ने बनाए उन्होंने 6 मैचों में 292 रन बनाए I 

  • टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मैगी क्लार्क टॉप पर रहीं I उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट हासिल किए I 

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 

  • मेजबान - दक्षिण अफ्रीका 

  • आयोजन तिथि - 14 जनवरी 2023 – 29 जनवरी 2023

  • प्रतिभागी - 16 टीमें

  • फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच - तीता साधु

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - ग्रेस स्क्रिवेंस (इंग्लैंड कप्तान)

  • भारतीय कप्तान - शैफाली वर्मा 


By admin: Jan. 30, 2023

10. हॉकी विश्व कप : जर्मनी ने शूटआउट में बेल्जियम को 5-4 से हराकर तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती

Tags: Sports Sports News


जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब 2023 जीत लिया है. 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने गत चैम्पियन बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराया. 

खबर का अवलोकन 

  • इसके साथ ही जर्मनी ने तीन बार विश्व कप जीता है, पहला 2002 में और दूसरा 2006 में।

  • रोमांचक फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थी, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने कलिंगा स्टेडियम में शूटआउट में 5-4 से जीत दर्ज की।

  • जर्मनी के लिए निकलास वेलेन (29वें मिनट), गोंजालो पेइलाट (41वें मिनट) और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश (48वें मिनट) ने गोल दागे।

  • बेल्जियम की ओर से फ्लोरेंट वेन ओबेल फ्लोरेंट (10वें मिनट), टेंगास कोसिन्स (11वें मिनट) और टॉम बून (59वें मिनट) में गोल दागे। 

  • जर्मनी ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की थी।

  • जर्मनी ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी करते हुए अपने विश्व खिताब की संख्या को तीन तक पहुंचाया। 

  • पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है।

हॉकी विश्व कप 2023 के पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- निकलास वेलेन (जर्मनी)

  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर- विन्सेंट वनाश (बेल्जियम)

  • सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी- मुस्तफा कासिम (दक्षिण अफ्रीका)

  • हीरो टॉप स्कोरर- जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

  • बेस्ट टीम गोल सेलिब्रेशन अवार्ड- कोरिया

  • फैन्स च्वाइस अवार्ड-क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी)

  • फेयर प्ले अवार्ड- बेल्जियम

  • मैक्सिमम टीम गोल्स अवार्ड- नीदरलैंड्स

  • बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ़ द टूर्नामेंट अवार्ड - निकलास वेलेन (जर्मनी)

  • टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर पुरस्कार- विक्टर वेगनेज (बेल्जियम)

  • बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड- जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

एफआईएच मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 सभी टीमें

  1. जर्मनी

  2. बेल्जियम

  3. नीदरलैंड

  4. ऑस्ट्रेलिया

  5. इंगलैंड

  6. स्पेन

  7. न्यूज़ीलैंड

  8. कोरिया

  9. अर्जेंटीना

  10. भारत

  11. दक्षिण अफ्रीका

  12. वेल्स

  13. फ्रांस

  14. मलेशिया

  15. चिली

  16. जापान


Date Wise Search