Current Affairs search results for tag: sports-news
By admin: Jan. 12, 2023

1. दिसंबर 2022 के लिए आईसीसी मेन्स एंड विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ

Tags: Sports Sports News


11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दिसंबर 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की घोषणा किया है, जिसमें इंग्लैंड के उभरते स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) एवं ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को क्रमशः ‘आईसीसी मेन्स एंड विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड’ दिया है। 

खबर का अवलोकन 

  • दिसंबर 2022 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के दौड़ में दो अन्य दावेदारों में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड थे जिनको पीछे छोड़कर ब्रूक ने अवार्ड प्राप्त किया।

हैरी ब्रूक का प्रदर्शन

  • 23 वर्षीय ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में  शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 468 रन बनाये। इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-0 से जीती जिसमें ब्रूक ने अपना अहम् योगदान दिया।

एशले गार्डनर का प्रदर्शन

  • दिसंबर 2022 में भारत के विरुद्ध श्रृंखला में अपने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बाद गार्डनर ने यह अवार्ड जीता। उन्होंने इंग्लैंड के चार्ली डीन (Charlie Dean) और न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (Suzie Bates) को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड प्राप्त किया।   

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ' विनर (अक्टूबर-दिसम्बर 2022)

माह         

विमेंस विनर

मेंस विनर

अक्टूबर          

निदा डार (पाकिस्तान)

विराट कोहली (भारत)

नवम्बर         

सिदरा अमीन (पाकिस्तान)

जोस बटलर (इंग्लैंड)

दिसम्बर

एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

आईसीसी अवार्ड्स ऑफ द ईयर

  • आईसीसी अवार्ड्स ऑफ द ईयर की शुरुआत वर्ष 2004 से की गई। जिसमें आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी और आईसीसी वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहोए फ्लिंट ट्रॉफी (Rachael Heyhoe Flint Trophy) दिया जाता है।

 

By admin: Jan. 11, 2023

2. फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

Tags: Sports Person in news Sports News

फ्रांस टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 9 जनवरी को 36 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।

खबर का अवलोकन 

  • उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के तीन सप्ताह के बाद लिया है।

  • लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 वर्ष की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

  • उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लोरिस ने 145 मैचों में फ्रांस की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

  • 2022 फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना से फुल टाइम और फिर एक्सट्रा टाइम तक 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच गंवाया था। अर्जेंटीना ने फ्रांस पर शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की थी।
    ह्यूगो लोरिस अपनी टीम को लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले चौथे कप्तान हैं। सबसे पहले यह उपलब्धि जर्मनी के कार्ल हींज रुमेनिगे ने हासिल की थी।

  • महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने भी अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में लगातार दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। 

  • लोरिस ने चार विश्व कप और तीन यूरो कप में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया और 2018 में विश्व कप ट्रॉफी के लिए लेस ब्लूज़ की कप्तानी की।



By admin: Jan. 11, 2023

3. वेल्श फुटबॉलर गैरेथ बेल अंतर्राष्ट्रीय, क्लब फुटबॉल से सेवानिवृत्त हुए

Tags: Sports Sports News


वेल्श के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी गैरेथ बेल ने 9 जनवरी को संन्यास की घोषणा की। मात्र 33 साल की उम्र में उन्होंने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय  फुटबॉल से संन्यास का एलान किया है।

खबर का अवलोकन 

  • बेल वेल्स के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने देश के लिए रिकॉर्ड मैच खेले और गोल करने के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए। 

  • उन्होंने वेल्स को दो यूरोपीय चैंपियनशिप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को यूरो 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचाया, और 1958 के बाद से पहली बार विश्व कप में भी पहुंचाया। 

  • लॉस एंजिल्स के फॉरवर्ड खिलाड़ी साउथेम्प्टन, टोटेनहैम और रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके हैं। 

  • उन्होंने 29 नवंबर को इंग्लैंड के साथ वेल्स के विश्व कप ग्रुप स्टेज मैच के दौरान अपना आखिरी मुकाबला खेला।

  • बेल फारवर्ड की स्थिति में खेलते थे और कतर में 2022 विश्व कप के लिए वेल्स की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मेजर लीग सॉकर में लॉस एंजिल्स एफसी में पिछला सीजन भी खेला था।

By admin: Jan. 11, 2023

4. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण

Tags: Sports Sports News


मध्य प्रदेश की मेजबानी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभंकर और थीम सांग का लोकार्पण किया।

खबर का अवलोकन  

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स2022 का शुभंकर 'आशा' है। जबकि थीम सांग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' है जिसको मशहूर गायक शान ने अपनी आवाज दी है।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल को अमरकंटक नाम दिया गया, जिस पर मां नर्मदा की आकृति भी उकेरी गई है। 

  • इस अवसर पर सीएम शिवराज ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु 5 लाख रुपये दिए जाने और चिन्हित पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीएसपी पद देने की घोषणा की I 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022

  • खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की जाएगी।

  • पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

  • यह राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा।

  • नामित आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।

  • इस खेल आयोजन में 8 हजार 500 से अधिक एथलीटों और खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया, जबकि इसके कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स विजेताओं की सूची

Edition

Host City

Winner    

Runner-up

2018

New Delhi

Haryana

Maharashtra

2019

Pune

Maharashtra

Haryana

2020

Guwahati

Maharashtra

Haryana

2021

Panchkula

Haryana

Maharashtra


By admin: Jan. 11, 2023

5. भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Sports News


जनवरी 2023 में भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की है। इस वर्ष का ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। 

खबर का अवलोकन

  • वह जनवरी 2023 में कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स में खेलेंगी, जो किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी। 

  • सानिया अपनी कोहनी की चोट के कारण पिछले साल यूएस ओपन में नहीं खेल पाई थीं।

सानिया मिर्जा का अंतर्राष्ट्रीय टेनिस करियर 

  • सानिया वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 का फ्रेंच ओपन, 2014 का यूएस ओपन के मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब जीत चुकी हैं।

  • इसके अलावा वह महिला डबल्स में वर्ष 2016 का ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 का विलम्बडन, 2015 का यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 

  • सानिया मिर्जा अपने करियर में कई खिताब और सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्मश्री, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 


By admin: Jan. 11, 2023

6. दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Sports News


दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरिसय (Dwaine Pretorius) ने 9 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की।  

खबर का अवलोकन 

  • क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

  • 33 वर्षीय ड्वेन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्‍व किया।

  • उन्‍होंने 30 टी20 इंटरनेशनल, 27 वनडे और तीन टेस्‍ट मैच खेले। इसमें दो विश्‍व कप शामिल है।

  • प्रीटोरियस ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 5-17 के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

  • ड्वेन प्रीटोरियस अब आईपीएल 2023 में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे। प्रीटोरियस आगामी आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने प्रीटोरियस को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था।


By admin: Jan. 8, 2023

7. पुणे में महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स के टैलोन ग्रिकस्पूर ने सिंगल्स खिताब जीता

Tags: Sports Sports News


7 जनवरी को पुणे में नीदरलैंड्स के टालॉन ग्रिक्सपुर ने फ्रेंचमैन बेंजामिन बोन्ज़ी को तीन सेट के फाइनल में हराकर अपना पहला एटीपी वर्ल्ड टूर ख़िताब जीता।

खबर का अवलोकन 

  • ग्रिक्सपुर (वर्ल्ड नंबर 95) ने दो घंटे 16 मिनट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 4-6 7-5 6-3 से पांचवा संस्करण टाटा ओपन महाराष्ट्र खिताब जीता।

  • दोनों खिलाड़ियों ने बालेवाड़ी स्टेडियम में खचाखच भरे सेंटर कोर्ट में शानदार प्रदर्शन किया और अपने लुभावने शॉट-मेकिंग और दृढ़ता से प्रशंसकों का मनोरंजन किया।

  • दोनों ने एक साथ बहुत सारे जूनियर टेनिस खेले थे, और 2021 सीज़न में, चैलेंजर जीतने की होड़ में थे, ग्रिक्सपुर ने उनमें से आठ खिताब जीते थे, बोन्ज़ी ने छह जीते थे।

  • लगभग एक दशक बाद नीदरलैंड ने किसी टूर पर एकल खिताब जीता है।

  • दक्षिण एशिया का एकमात्र एटीपी 250 महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ (एमएसएलटीए) द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से पांचवें वर्ष पुणे में आयोजित किया गया था।

  • इससे पहले, एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में सैंडर गिले और जोरान विलीजेन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 4-6, 4-6 से हारने के बाद युगल में उपविजेता बने।

  • गिले और वीलजेन ने अपना छठा एटीपी टूर खिताब हासिल किया।


By admin: Jan. 2, 2023

8. डेक्सा: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नए चयन मानदंड पेश किए

Tags: Sports Sports News

बीसीसीआई ने 1 जनवरी को खिलाड़ियों के चयन मानदंड में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 2022 में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने 1 जनवरी को भारत के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा से मुलाकात की।

  • बैठक में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा की गई, जिसमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल थे।

  • खिलाड़ियों के चयन से पहले उनकी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए यह नए मापदंड लाया गया है क्योंकि टीम को पिछले एक साल से चोट के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा है।

  • दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों के नियमित रूप से नहीं खेलने से भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस चिंता का विषय रही है।

  • तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पीठ की चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं।

नए चयन मानदंड क्या हैं?

  • नए नियम में यो-यो टेस्ट वापस लाया गया है और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

  • खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के लिए चुने जाने से पहले एक 'डेक्सा' लेना होगा।

  • उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के योग्य होने के लिए पर्याप्त घरेलू सत्र खेलना होगा

यो-यो टेस्ट क्या है?

  • यो-यो टेस्ट एक एरोबिक सहनशक्ति फिटनेस टेस्ट है जिसमें बढ़ती गति पर 20 मीटर दूर रखे मार्करों के बीच दौड़ना शामिल है।

  • भारत के कप्तान के रूप में विराट कोहली के कार्यकाल के दौरान यह  परीक्षण शुरू किया गया था और शुरुआत में पासिंग स्कोर 16.1 था, जिसे बढ़ाकर 16.5 कर दिया गया था।

डेक्सा क्या है?

  • डेक्सा को 'बोन डेंसिटी टेस्ट' भी कहा जाता है, यह एक एक्स-रे तकनीक है जिसका उपयोग हड्डियों की ताकत को मापने के लिए किया जाता है।

  • इससे यह यह पता लगाया जा सकता है कि क्या परीक्षण करने वाले व्यक्ति के हड्डियों के टूटने या खोने का कोई खतरा है या किसी खिलाड़ी को शरीर के किसी हिस्से को फ्रैक्चर होने का खतरा है। 

  • यह शरीर की संरचना को मापने और शरीर में वसा और मांसपेशियों को रिकॉर्ड करने में भी मदद करता है।

By admin: Dec. 31, 2022

9. रिकॉर्ड 214 मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रेक्ट के साथ सउदी क्लब अल नासर से जुड़े रोनाल्डो

Tags: Person in news Sports News

30 दिसंबर 2022 को मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ने के बाद पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ढाई साल के अनुबंध पर सऊदी अरब के क्लब अल नस्सर में शामिल हो गए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • रोनाल्डो ने पिछले महीने एक टेलीविजन इंटरव्यू के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने ने कहा कि उन्हें क्लब द्वारा धोखा दिया गया है।

  • अल नस्सर ने एक बयान जारी कर कहा कि पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता 2025 तक कॉन्ट्रेक्ट में शामिल होंगे। 

  • हालांकि उन्होंने किसी भी वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया लेकिन मीडिया द्वारा रोनाल्डो के कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 200 मिलियन यूरो ($214.04 मिलियन) से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है जो कि फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा वेतन है।

  • वर्ष 2009 से 2018 तक स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ला-लीगा खिताब, दो स्पेनिश कप, चार चैंपियंस लीग खिताब और तीन क्लब विश्व कप जीतने के बाद रोनाल्डो सऊदी अरब जाएंगे। 

  • रोनाल्डो के शामिल होने से सऊदी अरब क्लब को मजबूती मिलेगी, जो अपने नौ सऊदी प्रो लीग खिताबों को जीतना चाहता है।

अल नासर के बारे में

  • अल-नासर सऊदी अरब का एक क्लब है जो सऊदी प्रो लीग में प्रतिस्पर्धा करता है। यह देश की सबसे सफल टीमों में से एक है। इसका गठन 1955 में की गई थी।

  • अल-नासर, उपनाम अल-आलमी या फारिस नज्द, रियाद की राजधानी शहर में स्थित हैं। यह औपचारिक रूप से रोमा, मार्सिले और ल्योन के रुडी गार्सिया द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं।

  • कैमरून के स्ट्राइकर विंसेंट अबूबकर 2021 में इसमें शामिल हुए और टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।

  • ब्राजील के रक्षात्मक मिडफील्डर लुइज़ गुस्तावो और पूर्व आर्सेनल शॉट-स्टॉपर डेविड ऑस्पिना ने 2022 में क्लब के लिए हस्ताक्षर किए।

By admin: Dec. 31, 2022

10. हॉकी हरियाणा महिला अंडर-18 टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जीता

Tags: Sports Sports News

Hockey Haryana Women’s U-18 team wins Khelo India Youth Games 2022

हॉकी हरियाणा की महिला टीम ने 30 दिसंबर को भुवनेश्वर में फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 महिला अंडर 18 क्वालीफायर खिताब जीता।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • फाइनल मैच में, पूजा और गुरमैल कौर ने हरियाणा के लिए एक-एक गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

  • ओडिशा ने तीसरे और चौथे स्थान के मुकाबले में झारखंड को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

  • अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (महिला) के लिए हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड ने क्वालीफाई किया है।

अवार्ड सूची

  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: कविता (हरियाणा)

  •  सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: योगिता वर्मा (मध्य प्रदेश)

  • सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: मनीषा (हरियाणा)

  • सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर: भूमिका साहू (मध्य प्रदेश)


Date Wise Search