Current Affairs search results for tag: national-news
By admin: April 12, 2022

1. भारत-यूएस 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद

Tags: International News

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका 11 अप्रैल 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका में चौथा 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद आयोजित किया।

  • चौथा 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद का आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के मध्य क्रमशः अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ आयोजित की गई।

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने जून 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 2+2 संवाद आरंभ करने का निर्णय लिया था।

  • इस सन्दर्भ में पहली बैठक सितंबर 2018 में आयोजित की गई थी।

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के मध्य भी 2+2 बैठक आयोजित किया जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेश मंत्री को राज्य सचिव कहा जाता है और रक्षा मंत्री को रक्षा सचिव कहा जाता है।

By admin: April 12, 2022

2. शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री चुने गए

Tags: Popular International News

पाकिस्तान की संसद ने 70 वर्षीय शहबाज़ शरीफ़ को 11 अप्रैल 2022 को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। उन्होंने नेशनल असेंबली के निचले सदन के कुल 342 में से  174 वोट प्राप्त किए। वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता हैं।  

  • उन्हें अन्य उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध चुना गया, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने मतदान का बहिष्कार किया और  वाकआउट किया इसके बाद पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी मतदान का बहिष्कार किया।

  • इमरान खान समर्थित राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के छुट्टी पर जाने के बाद शरीफ को सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने पद की शपथ दिलाई।

  • सहबाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। वह तीन बार पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 100 सदस्यों ने बाद में पीटीआई नेता इमरान खान सरकार को हटाने के विरोध में नेशनल असेंबली से इस्तीफे की घोषणा की। इमरान खान ने देशव्यापी विरोध का आह्वान किया है और देश में जल्द चुनाव कराने का आह्वान किया है।

  • 10 अप्रैल 2022 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इमरान खान सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था।

  • इमरान खान ने आरोप लगाया कि चीन और रूस का समर्थन करने की उनकी नीति और अफगानिस्तान में तालिबान के विरुद्ध ऑपरेशन के लिए अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मांग को न मानने के कारण अमेरिका उन्हें पद से हटाना चाहता था। अमेरिका ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है।

  • देश में गंभीर आर्थिक संकट और आवश्यक दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण पाकिस्तान में इमरान खान सरकार तेजी से अलोकप्रिय होती जा रही थी।

  • पाकिस्तान में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। इमरान खान एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अपनी सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

पाकिस्तान संसद का नाम: मजलिस ई-शूरा कहा जाता है

इसमें दो सदन होते हैं। ऊपरी सदन को सीनेट और निचले सदन को नेशनल असेंबली कहा जाता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी 

राजधानी: इस्लामाबाद

मुद्रा: पाकिस्तानी  रुपया

By admin: April 11, 2022

3. शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्‍तान के अगले प्रधानमंत्री

Tags: Popular International News

पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेंबली) ने 11 अप्रैल  को देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शहबाज शरीफ को चुन लिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक संकट का अंत 10 अप्रैल को इमरान खान के विरुद्ध पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद हो गया जिसमें प्रधानमंत्री के पद से उन्हें हटा दिया गया।

नवाज शरीफ के छोटे भाई :

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री पद के लिए नामित शहबाज शरीफ, तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। नवाज शरीफ को साल 2017 में प्रधानमंत्री के पद पर अयोग्य करार दिया गया था।

प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार थे :

पाकिस्तान नेशनल असेंबली का सत्र शुरू हो गया है। विपक्षी उम्मीदवार और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N)के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष व पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी नए प्रधानमंत्री पद के लिए रेस में शामिल थे 

By admin: April 11, 2022

4. कनाडा ने भारतीय केले और बेबी कॉर्न को अपने बाजार सुलभ कराया

Tags: Economics/Business National News

भारतीय केले और बेबी कॉर्न के लिए बाजार पहुंच के मुद्दे पर भारत तथा कनाडा के राष्ट्रीय पौध संरक्षण संगठनों के मध्य हुई बातचीत के परिणामस्वरूप इन वस्तुओं ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच सुनिश्चित कर ली है।

  • सचिव (कृषि एवं किसान कल्याण) श्री मनोज आहूजा और कनाडा के उच्चायुक्त माननीय कैमरून मैके के बीच 7 अप्रैल 2022 को हुई बैठक में कनाडा ने सूचित किया कि निर्देश डी-95-28: मक्का के लिए प्लांट प्रोटेक्शन इंपोर्ट एंड डोमेस्टिक मूवमेंट रिक्वायरमेंट्स और ऑटोमेटेड इम्पोर्ट रेफरेंस सिस्टम (एआईआरएस) के अद्यतन के बाद भारत से कनाडा को ताजा बेबी कॉर्न का निर्यात अप्रैल 2022 से शुरू हो सकता है।

  • इसके अलावा, भारत द्वारा ताजा केले के लिए प्रदान की गई तकनीकी जानकारी के आधार पर कनाडा ने भारतीय केले को कनाडा में निर्यात हेतु तत्काल प्रभाव से स्वीकृति दे दी है।

  • कनाडा सरकार के इस निर्णय से इन फसलों को उगाने वाले भारतीय किसानों को अत्यधिक लाभ होगा और साथ ही भारत की निर्यात आय में भी वृद्धि होगी।

भारत का कृषि निर्यात को बढ़ावा: 

  • इसके साथ ही वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि उच्च माल ढुलाई दरों और कंटेनर की कमी आदि जैसे कोरोना से उत्पन्न लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद भारत का कृषि निर्यात वर्ष 2021-22 में 50 बिलियन अमरीकी डालर को पार कर गया है। 

  • मंत्रालय ने बताया कि वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (DGCI&S) द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, कृषि निर्यात 2021-22 के दौरान 19.92 प्रतिशत बढ़कर 50.21 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचा है।

By admin: March 29, 2022

5. सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम और मेघालय के बीच ऐतिहासिक समझौता

Tags: State News National News

असम और मेघालय सरकार ने 29 मार्च 2022 को नई दिल्ली में सीमा विवादों को सुलझाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

  • दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

  • विवाद तब उत्पन्न हुआ जब 1972 में असम को विभाजित करके मेघालय  को एक राज्य बनाया गया था। दोनों राज्यों की अपनी सीमाओं के बारे में अलग-अलग धारणाएं थीं और शीघ्र ही दोनों राज्यों ने कुछ क्षेत्रों पर दावा करना शुरू कर दिया, जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में 12 स्थानों पर विवाद हुआा।

  • अगस्त 2021 में, असम और मेघालय ने सरमा और संगमा के बीच दो दौर की बातचीत के बाद, सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए तीन-तीन समितियों का गठन किया था, जिसके दौरान राज्यों ने सीमा विवाद को चरणबद्ध तरीके से निपटाने का संकल्प लिया था।

  • दोनों राज्यों की सरकारों ने  884 किलोमीटर की  संयुक्त सीमा के 12 विवादित क्षेत्रों में से छह में सीमा विवादों को हल करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया था।

  • इन छह स्थानों में 36 गांव हैं, जो 36.79 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हैं। प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, 36.79 वर्ग किमी भूमि के लिए असम को 18.51 वर्ग किमी और शेष 18.28 वर्ग किमी मेघालय को दिया जाएगा।

  • छह विवादित क्षेत्र ताराबारी, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा, खानापारा-पिलंगकाटा और रातचेरा हैं जो असम के कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार जिलों और मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स, री-भोई और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलों में स्थित हैं।

    मेघालय के अलावा, असम का अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड के साथ भी सीमा विवाद है। इन सभी राज्यों 1963 और 1972 के बीच असम से अलग किए गए थे।
  • दोनों मुख्यमंत्रियों ने उम्मीद जताई है कि सीमा मुद्दों पर शेष छह बिंदुओं का शीघ्र ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

By admin: March 29, 2022

6. नीति आयोग और खाद्य और कृषि संगठन ने एक पुस्तक लॉन्च की: भारतीय कृषि 2030 की ओर

Tags: National News

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030: पाथवेज फॉर एन्हांसिंग फार्मर्स इनकम, न्यूट्रीशनल सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल फूड एंड फार्म सिस्टम’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

  • पुस्तक स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित की गई है।

  • यह पुस्तक नीति आयोग और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालयों द्वारा  मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी पर एक राष्ट्रीय संवाद के परिणामों को दर्शाती है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा सुगम बनाया गया था।
  • इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030 में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


    • भारतीय कृषि को बदलना
    • संरचनात्मक सुधार और शासन

    • आहार विविधता, पोषण और खाद्य सुरक्षा

    • कृषि में जलवायु जोखिम प्रबंधन

    • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार

    • भारत में जल और कृषि परिवर्तन का सहजीवन

    • कीट, महामारी, तैयारी और जैव सुरक्षा

    • एक सतत और जैव विविधता वाले भविष्य के लिए परिवर्तनकारी कृषि-पारिस्थितिकी-आधारित विकल्प

पुस्तक में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू द्वारा एक प्रस्तावना शामिल है।

By admin: March 29, 2022

7. श्रीलंका में बिम्सटेक की विदेश मंत्रियों की बैठक हुई

Tags: International News

बंगाल की खाड़ी के बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के विदेश मंत्रियों के बैठक का आयोजन 29 मार्च 2022 को कोलंबो, श्रीलंका में किया गया।

  • इसकी मेजबानी श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल.पेरिस ने की थी और इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

  • बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के सदस्य देशों के विदेश मंत्री कोलंबो में उपस्थित थेजबकि म्यांमार के विदेश मंत्री ने आभासी रूप से  भाग लिया

  • भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया था।

  • 30 मार्च 2022 को होने वाली बिम्सटेक शिखर बैठक की तैयारी के लिए विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है।

बिम्सटेक

इसे 6 जून 1997 को बैंकाक, थाईलैंड में बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) के रूप में स्थापित किया गया था।

  • 31 जुलाई 2004 को जब बैंकॉक, थाईलैंड में पहली शिखर बैठक हुई थी, तब इसका नाम बदलकर बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल कर दिया गया था।

  • सदस्य देश बांग्लादेश, भूटान भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड हैं।

  • इस समूह का गठन सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया था

  • मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश

परीक्षा के लिए फुल फॉर्म 

बिम्सटेक (BIMSTEC) : बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकॉनोमिक कोऑपरेशन 

By admin: March 29, 2022

8. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का मालदीव और श्रीलंका का दौरा

Tags: International News

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 से 30 मार्च 2022 तक मालदीव और श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

मालदीव

  • अपनी यात्रा के पहले चरण में उन्होंने 26 और 27 मार्च 2022 को मालदीव का दौरा किया। उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की।

  • राष्ट्रपति सोलिह ने जयशंकर को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार इंडिया फर्स्ट (भारत पहले) नीति का पालन करेगी।

मालदीव की इंडिया फर्स्ट (भारत पहले) नीति क्या है 

 भारत और चीन, श्रीलंका और मालदीव में अपना प्रभाव बढाना चाहते हैं और दोनों देश इसी कोशिश में रहते है की किस तरह इस क्षेत्र में दुसरे का प्रभाव कम किया जा सके ।

मालदीव में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के पिछले शासन के दौरान, चीन का प्रभाव काफी बढ़ गया था और उन्होंने भारत विरोधी नीति का पालन किया। उन्हें 2018 में सत्ता से हटा दिया गया और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में डाल दिया गया था।

परन्तु वे अब जेल से बाहर हैं और मालदीव में एक जोरदार भारत विरोधी अभियान "आउट इंडिया" का नेतृत्व कर रहे है।

सोलिह सरकार को भारत का घनिष्ठ मित्र माना जाता है और उनकी सरकार "इंडिया फर्स्ट पॉलिसी" का पालन कर रही है ।

जयशंकर यात्रा की मुख्य विशेषताएं : 

  • उन्होंने मालदीव के अड्डू शहर में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात की।

  • भारत और मालदीव एक-दूसरे द्वारा जारी किए गए कोविड-19 वैक्सीन प्रमाणपत्रों को पारस्परिक रूप से मान्यता देने पर भी सहमत हुए,  इससे दोनों देशों के बीच बीच आसान यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा।

  • दोनों देशों ने भारत के राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क और मालदीव के उच्च शिक्षा नेटवर्क को जोड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क एक बहु-गीगाबिट राष्ट्रीय अनुसंधान और शिक्षा नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य भारत में शैक्षिक और अनुसंधान संस्थानों के लिए एक एकीकृत उच्च गति नेटवर्क प्रदान करना है। नेटवर्क का प्रबंधन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा किया जाता है।

  • जयशंकर ने अड्डू में एक पुलिस प्रशिक्षण अकादमी और भारतीय वित्तीय सहायता से निर्मित एक ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया।

श्रीलंका यात्रा

विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव के पश्चात् 28 से 30 मार्च 2022 तक श्रीलंका की यात्रा पर हैं। वह श्रीलंका के विदेश मंत्री जी .एल पेइरिस के निमंत्रण पर श्रीलंका गए हैं।

एस. जयशंकर की यात्रा की मुख्य बातें : 

विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और श्रीलंका केप्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षेसे मुलाकात की। उन्होंने श्रीलंका को भारत की मदद का आश्वासन दिया जो एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

  • जनवरी के बाद से, भारत ने श्रीलंका को एक गंभीर डॉलर के संकट और कमी से निपटने में मदद करने के लिए आवश्यक आयात के लिए एक मुद्रा स्वैप, ऋण आस्थगन और क्रेडिट लाइनों के माध्यम से $2.4 बिलियन की सहायता प्रदान की है।

  • श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ उन्होंने श्रीलंका में जाफना सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया, जिसे 11 मिलियन डॉलर के भारतीय अनुदान से बनाया गया है ।

  • उन्होंने वस्तुतः जाफना में एक शिविर का भी दौरा किया जहां "जयपुर फुट" तैयार  किया जा रहा था। जयपुर फुट रबर से बना एक कम लागत वाला कृत्रिम पैर है और इसे भगवान महावीर विकलांग समिति, जयपुर द्वारा बनाया गया है।

  • उन्होंने 29 मार्च 2022 को आयोजित बिम्सटेक की विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लिया।

By admin: March 28, 2022

9. कोडा ने ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म जीती

Tags: National News

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रस्तुत 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह या ऑस्कर ने 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 1 मार्च से 31 दिसंबर, 2021 के मध्य रिलीज़ हुई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया।

बेस्ट फिल्म- कोडा

बेस्ट एक्ट्रेस - जेसिका चेस्टाइन को द आईज ऑफ़ टैमी फाये के लिए

बेस्ट एक्टर-  विल स्मिथ को किंग रिचर्ड के लिए

बेस्ट डायरेक्टर- जाने

 कैंपियन को पावर ऑफ़ the डॉग के लिए

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर - समर ऑफ़ सोल

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग- बिली एलीश को जेम्स बॉन्ड के गाने नो टाइम टू डाय के लिए 

विजेताओं की सूची :

  • बेस्ट फिल्म- कोडा। स्ट्रीमिंग सेवा (एप्पल) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पिक्चर ऑस्कर जीतने वाली यह पहली फिल्म है।

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - जेसिका चैस्टेन। उन्हें फिल्म द आईज ऑफ टैमी फेय में अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - विल स्मिथ। उन्हें फिल्म किंग रिचर्ड में अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।

  • बेस्ट डायरेक्टर- द पावर ऑफ द डॉग। उन्हें फिल्म जेन कैंपियन के निर्देशन के लिए पुरस्कार मिला।

  • सर्वश्रेष्ठ मूल गीत - बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल द्वारा संगीत और गीत। उन्हें फिल्म "नो टाइम टू डाई" के टाइटल ट्रैक के लिए अवॉर्ड मिला।

  • सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा - कोडा 

  • सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा - बेलफास्ट

  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर - ड्राइव माई कार (जापान);

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - एरियाना डीबोस। उन्हें ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ फिल्म में अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - ट्रॉय कोत्सुर। उन्हें फिल्म कोडा में अभिनय के लिए पुरस्कार मिला

  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर - इन्सांटो (Encanto);

  • सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर - हैंस ज़िमर। उन्हें फिल्म ‘दून’ के लिए अवॉर्ड मिला

पीएस विनोथराज द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म, ‘पेबल्स’ को 94वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था।

अब तक के भारतीय ऑस्कर विजेता:

  • 1982 में भानु अथैया को फिल्म "गांधी" के लिए "सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन" के लिए ऑस्कर मिला।

  • सत्यजीत रे को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मानद ऑस्कर मिला

  • ए आर रहमान ने 2009 में फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए "सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर" और "जय हो के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत" की श्रेणी में दो ऑस्कर जीते।

  • 2009 में रेसुल पुकुट्टी ने फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए "सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण" के लिए ऑस्कर जीता।

  • 2009 में गुलजार ने फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए "जय हो के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत" का ऑस्कर जीता।

By admin: March 28, 2022

10. भारत से सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पुनः आरंभ

Tags: National News

लगभग दो वर्षों के अंतराल के पश्चात 27 मार्च 2022 को भारत से सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हुईं। कोरोना महामारी के बाद मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।

  • छह भारतीय एयरलाइंस 27 देशों को जोड़ेगी और जबकि 60 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस 40 देशों को कनेक्टिविटी प्रदान कर सकती हैं।

  • अब तक, "एयर बबल" समझौतों के तहत सीमित उड़ानों के साथ भारत से और भारत की यात्रा मात्र 37 देशों तक ही सीमित थी।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण 

भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का नियामक: DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय)। यह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। 

अधिक जानकारी के लिए कृपया 17 मार्च 2022 की पोस्ट भी देखें

Date Wise Search