Current Affairs search results for tag: awards
By admin: June 7, 2022

1. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) पुरस्कार 2022

Tags: Awards

22वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईआईएफए) का आयोजन 3 - 4 जून को एतिहाद एरिना, अबू धाबी, में किया गया थाI 

  • इस साल IIFA 2022 अवार्ड्स में सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने होस्ट की भूमिका निभाई थी।

  • फिल्म शेरशाह ने इस साल सर्वाधिक पांच श्रेणियों में पुरस्कार जीते है। 

  • सरदार उधम सिंह, मिमी और लूडो ने दो-दो श्रेणियों में जीत हासिल की।

  • आईआईएफए 2022 के विजेताओं की सूची

श्रेणी

विजेता 

फिल्म 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

विक्की कौशल

सरदार उधम सिंह 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

कृति सेनन

मिमी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

शेरशाह


बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

जुबिन नौटियाल

 'रातन लम्बियां' (शेरशाह)


बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल

असीस कौर

'रातान लम्बियां' (शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ गीत

कौसर मुनीर

लहरा दो', (83)

बेस्ट मेल डेब्यू

अहान शेट्टी

तड़प

सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू

शरवरी वाघ

बंटी और बबली 2

अनुकूलित सर्वश्रेष्ठ कहानी

कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान

83

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी

अनुराग बसु 

लूडो

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता महिला

साई तम्हंकर

मिमी

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष

पंकज त्रिपाठी

लूडो

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

विष्णुवर्धन

शेरशाह

By admin: June 1, 2022

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र प्रदान किए

Tags: Awards

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 31 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-2) के दौरान एक कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र प्रदान किए।

  • विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए गए।

  • उन्होंने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।

  • जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिपाही अल्ताफ हुसैन भट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

  • भट ने उच्चतम कोटि की वीरता, कर्तव्य के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया और गांदरबल में एक आतंकवादी को मारते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

By admin: May 27, 2022

3. प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

Tags: Books and Authors Awards

जानी-मानी लेखिका गीतांजलि श्री को उनके उपन्यास 'Tomb of Sand' के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज 2022 से सम्मानित किया गया है।

  • गीतांजलि श्री अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका बन गई हैं।

  • 'टॉम्ब ऑफ सैंड' प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की पहली किताब बन गई है।

  • यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी भाषा में 'रेत समाधि' के नाम से प्रकाशित हुई थी। जिसका अंग्रेजी अनुवाद 'टॉम्ब ऑफ सैंड' अमेरिकी अनुवादक डेजी रॉकवेल द्वारा किया गया I  

  • "टॉम्ब ऑफ सैंड" पुस्तक का प्रकाशन ब्रिटेन में टिल्टेड एक्सिस प्रेस द्वारा किया जाता है।

  • कौन हैं गीतांजलि श्री

  • गीतांजलि श्री मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली हैं। गीतांजलि श्री ने तीन उपन्यास और कई कथा संग्रह लिखी हैं।

  • इनके प्रमुख अन्य उपन्यासों में  में पुरोहित ,हमारा शहर उस बरस, खाली जगह, अनुगूंज आदि है I 

  • उपन्यास 'Tomb of Sand' का सार 

  • इस उपन्यास में 80 वर्षीय बुजुर्ग विधवा की कहानी है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद अपने पति को खो देती है।

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार प्रतिवर्ष यूके या आयरलैंड में प्रकाशित उपन्यास के अनुवाद के लिए दिया जाता है।

  • बुकर पुरस्कार की स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी। 

  • इसके तहत प्राप्त 50 हज़ार पाउंड यानी 44 लाख रुपए की धनराशि को अनुवादक एवं लेखक के मध्य विभाजित किया जाता है।

  • फ्रांस के उपन्यासकार डेविड डिओप को ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया था।

By admin: May 19, 2022

4. अजय पीरामल को ब्रिटेन की महारानी ने प्रदान किया मानद ब्रिटिश पुरस्कार

Tags: Awards

पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय गोपीकिषन पीरामल को ब्रिटेन की महारानी ने मानद कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) से सम्मानित किया है। 

  • अजय पीरामल को यह सम्मान यूके-इंडिया सीईओ फोरम के भारत को-चेयर के रूप में यूके-भारत व्यापार संबंधों की दिशा में प्रदान की गई सेवाओं के लिए मिला है।

  • उन्होंने यूके के लाइफ साइंस इकोसिस्टम में अपने निवेश के माध्यम से और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

  • यूके-इंडिया सीईओ फोरम के को-चेयर के रूप में उन्होंने 2019 में लंदन में संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेईटीसीओ) की बैठक, 2018 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक और 2016 में यूके के प्रधान मंत्री की भारत यात्रा में भी योगदान दिया है।

  • पीरामल ने लेबर मोबिलिटी पर नीति को अंतिम रूप देने, यूके में भारतीय निवेश के लिए एक फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म कायम करने और भारत में कॉर्पाेरेट टैक्स से संबंधित मुद्दों पर भी मदद की है।

  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) सम्मान के बारे में -

  • यह सम्‍मान कला, विज्ञान, चैरिटेबल या स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के साथ, समाजिक सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है I

  • इसे 4 जून 1917 को किंग जॉर्ज 5 ने आरंभ किया था I

  • इसे ब्रिटेन की क्‍वीन द्वारा प्रदान किया जाता है I 

By admin: May 17, 2022

5. अन्ना कबाले दुबा ने जीता ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022

Tags: Awards


केन्या की अन्ना कबाले दुबा को दुबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

  • 24,000 नर्सों में से 10 को शीर्ष 10 फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया, जिनमें से अन्ना कबाले दुबा ने यह पुरस्कार जीता।

  • उन्होंने कबाले दूबा फाउंडेशन के तहत क्या किया ?

  • कबाले दूबा फाउंडेशन के तहत उनके गांव में उनके द्वारा एक स्कूल बनाया गया है।

  • यह स्कूल इसलिए बनाया गया था ताकि सुबह बच्चे पढ़ सकें और दोपहर में वयस्क पढ़ सकें।

  • इस सामुदायिक साक्षरता कार्यक्रम में 100 से अधिक वयस्क और 150 बच्चे भाग ले रहे हैं।

  • अन्ना कबाले दुबा कौन हैं ?

  • वह अपने गांव की पहली ग्रेजुएट हैं। उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान मिस टूरिज्म केन्या 2013 का खिताब भी जीता था।

  • उन्होंने अपने समुदाय में शिक्षा और लैंगिक समानता की वकालत की है।

  • ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड्स -

  • यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई 2021 को लॉन्च किया गया था। 

  • एस्टर डीएम हेल्थकेयर द्वारा एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड की शुरुआत मानवता के लिए नर्सों के अभूतपूर्व योगदान को पहचानने के उद्देश्य से की गई थी।

  • इस पुरस्कार के विजेता को 250,000 डालर की पुरस्कार राशि मिलती है I 

By admin: May 12, 2022

6. ममता बनर्जी को उनकी "अथक साहित्यिक खोज़ " के लिए 'बांग्ला अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया

Tags: Awards State News


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी "अथक साहित्यिक खोज़ " के लिए 'बांग्ला अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गयाI

  • यह पुरस्कार बनर्जी को उनकी पुस्तक "कबीता बिटान (Kabita Bitan)" के लिए प्रदान किया गया, जो पश्चिम बंगाल के सर्वश्रेष्ठ लेखकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है I

  • यह पुस्तक ममता बनर्जी द्वारा लिखित 946 कविताओं का संग्रह हैं।

  • बनर्जी को यह पुरस्कार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित "रवि प्रणाम (Ravi Pranam)" समारोह में दिया गया।

  • ममता बनर्जी ने स्वयं पुरस्कार स्वीकार नहीं किया और इसे उनकी ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने प्राप्त किया।

  • बांग्ला अकादमी ने इसी वर्ष से साहित्य के साथ-साथ समाज के अन्य क्षेत्रों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने वालों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

  • पश्चिम बंगाल राज्य के बारे में

  • राजधानी- कोलकता

  • राज्यपाल- जगदीप धनगढ़

  • मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी 

  • राज्य पशु- बंगाल बाघ    

  • राज्य पक्षी- श्वेतकंठ कौड़िल्ला    

  • राज्य वृक्ष- चितौन    

  • राज्य पुष्प- हरसिंगार

  • लोकसभा सीटें- 42 

  • विधानसभा सीटें- 294 

By admin: May 11, 2022

7. वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को दिया गया रॉयल गोल्ड मेडल

Tags: Awards

प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को प्रतिष्ठित रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया गया, जो वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

  • रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA) द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

  • दोशी एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें रॉयल गोल्ड मेडल और प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार दोनों से सम्मानित किया गया है, जिसे अक्सर वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।

  • उन्हें अहमदाबाद में कुछ सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं को डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है।

  • उनकी कुछ प्रमुख परियोजनाओं में श्रेयस कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल कैंपस, अहमदाबाद, अतीरा गेस्ट हाउस, अहमदाबाद, द इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, अहमदाबाद, अहमदाबाद स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, टैगोर हॉल और मेमोरियल थिएटर, अहमदाबाद, प्रेमभाई हॉल, अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, कनोरिया सेंटर शामिल हैं।

  • 2020 में, उन्हें वास्तुकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

  • वह इंस्टिट्यूट फ्रैंकैस डी आर्किटेक्चर, पेरिस द्वारा फ्रेंच 'ग्लोबल अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट फॉर सस्टेनेबल आर्किटेक्चर' के प्राप्तकर्ता भी हैं।

  • रॉयल गोल्ड मेडल के बारे में

  • अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला में योगदान के लिए ब्रिटिश सम्राट की ओर से रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स द्वारा वास्तुकला के लिए रॉयल गोल्ड मेडल प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

  • यह मेडल पहली बार 1848 में चार्ल्स रॉबर्ट कॉकरेल को प्रदान किया गया था।

  • इसका दूसरा प्राप्तकर्ता 1849 में इतालवी लुइगी कैनीना थे।

By admin: May 10, 2022

8. पुलित्जर पुरस्कार 2022: भारत के अमित दवे, दानिश सिद्दीकी को पुलित्जर पुरस्कार

Tags: Latest Popular Awards

पत्रकारिता, पुस्तक, नाटक और संगीत के अलग अलग क्षेत्रों में पुलित्जर पुरस्कार 2022 की घोषणा 9 मई को की गई।

  • पुरस्कार विजेताओं में वाशिंगटन पोस्ट के साथ भारतीय पत्रकार अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे के नाम शामिल हैं।

  • रॉयटर्स के दिवंगत पत्रकार दानिश सिद्दीकी जो फोटोग्राफर थे, को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है.

  • उनकी तालिबान और अफगान सेना के बीच संघर्ष के दौरान हत्या कर दी गई थी।

  • विजेताओं की सूची

  • सार्वजनिक सेवा - विजेता  -  द वाशिंगटन पोस्ट, 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हमले की रिपोर्ट करने के लिए

  • ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग - विजेता मियामी हेराल्ड - फ्लोरिडा में समुद्र तटीय अपार्टमेंट टावरों के पतन के कवरेज के लिए

  • खोजी रिपोर्टिंग - विजेता - रेबेका वूलिंगटन के कोरी जी जॉनसन और टैम्पा बे टाइम्स के एली मरे को फ्लोरिडा के बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट के अंदर अत्यधिक जहरीले खतरों को उजागर करने के लिए।

  • व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग - विजेता - क्वांटा पत्रिका के कर्मचारियों, विशेष रूप से नताली वोल्चोवर को इंको वेब स्पेस टेलीस्कोप कैसे काम करता है, इस पर रिपोर्टिंग के लिए।

  • स्थानीय रिपोर्टिंग - विजेता - मैडिसन हॉपकिंस और शिकागो ट्रिब्यून के सेसिलिया रेयेस - शिकागो की अधूरी इमारत और अग्नि सुरक्षा पर रिपोर्टिंग के लिए 

  • राष्ट्रीय रिपोर्टिंग - विजेता - न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी

  • अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग - विजेता - न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी

  • फीचर लेखन - विजेता - द अटलांटिक के जेनिफर सीनियर

  • फ़ीचर फोटोग्राफी - विजेता - भारत में कोरोना काल में फोटोग्राफी के लिए अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे और रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।

  • कमेंटरी - विजेता - मेलिंडा हाइनबर्गर

  • आलोचना - विजेता - सलामिशा टीलेट, द न्यूयॉर्क टाइम्स

  • ऑडियो रिपोर्टिंग - विजेता - Futuro Media और PRX के कर्मचारी

  • उपन्यास - विजेता - द नेतन्यास, लेखक- जोशुआ कोहेन

  • पुलित्जर पुरस्कार के बारे में

  • इसकी स्थापना 1917 में हुई थी। 

  • यह कोलंबिया विश्वविद्यालय और पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड द्वारा प्रशासित है।

  • यह पुरस्कार जोसेफ पुलित्जर के नाम पर है।

  • वह एक अखबार के प्रकाशक थे जिन्होंने अपनी वसीयत में कोलंबिया विश्वविद्यालय को एक पत्रकारिता स्कूल शुरू करने और पुरस्कार स्थापित करने के लिए पैसा दिया था।

  • प्रत्येक विजेता को एक प्रमाण पत्र और US$15,000 नकद पुरस्कार प्राप्त होता है।

  • सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।

By admin: May 9, 2022

9. नासा के जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक सिंथिया रोसेनज़वेग ने विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 जीता

Tags: Latest Awards

हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन ने विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 की विजेता के रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका की डॉ सिंथिया रोसेनज़विग के नाम की घोषणा की।

  • रोसेनज़विग को यह पुरस्कार उनके शोध ‘जलवायु और खाद्य प्रणालियों के बीच संबंधों को समझने तथा भविष्य में दोनों कैसे बदलेंगे एवं इसके पूर्वानुमान’ के लिये प्रदान किया गया ।

  • विश्व खाद्य पुरस्कार का उद्देश्य विश्व में भोजन की गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार कर उन्नत मानव विकास करने वाले व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देने हेतु सम्मान करना है।

  • वर्ष 2021 में यह पुरस्कार प्रमुख पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिल्स्टेड ने जीता था और वर्ष 2020 में यह पुरस्कार भारतीय अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल ने पुरस्कार जीता था।

  • विश्व खाद्य पुरस्कार के बारे में 

  • वैश्विक कृषि में अपने काम के लिये वर्ष 1970 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग ने विश्व खाद्य पुरस्कार पुरस्कार की कल्पना की थी।

  • विश्व खाद्य पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1986 में की गई थी।

  • इसे "खाद्य और कृषि के लिये नोबेल पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है।

  • डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जिन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, वर्ष 1987 में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे।

  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अक्तूबर में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य दिवस (16 अक्तूबर) पर या उसके आसपास प्रस्तुत किया जाता है।

  • पुरस्कार विजेता को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर के नकद पुरस्कार के अलावा प्रसिद्ध कलाकार और डिजाइनर, शाऊल बास द्वारा डिज़ाइन की गई एक मूर्ति प्रदान की जाती है।

  • वर्ल्ड फूड प्राइज़ फाउंडेशन अमेरिका के डेस मोइनेस (Des Moines) में स्थित है।

By admin: May 3, 2022

10. सेवानिवृत्त जनरल तेज कौल को निर्मला देशपांडे मेमोरियल वर्ल्ड पीस प्राइज से नवाजा गया

Tags: National Awards

अखिल भारतीय रचनात्मक समिति (एबीआरएस) ने सेवानिवृत्त जनरल तेज कौल को निर्मला देशपांडे स्मृति विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

  • जनरल तेज कौल को ये सम्मान, उनके विभिन्न अतुलनीय प्रयासों और पड़ोसी मुल्कों जैसे पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने तथा कोरोना काल में की गई मानवीय सेवाओं के लिए दिया गया।

  • जनरल कौल आर्मी हेडक्वार्टर्स में सहायक सैन्य सचिव, उप महानिदेशक सैन्य गुप्तचर और जनरल ऑफिसर कमांडिंग गुजरात और गोवा क्षेत्र के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है ।

  • जनरल कौल का नाम ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से निकलने वाले पहले ऐसे अफसर के तौर पर दर्ज है, जिसे पीवीएसएम (परम विशिष्ट सेवा मेडल) प्राप्त है।

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन्हे मानवीय व सामजिक सेवाओं के लिए सरस्वती पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

  • निर्मला देशपांडे कौन थी ?

  • निर्मला देशपांडे गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

  • जन्म- 19 दिसम्बर 1929 नागपुर, महाराष्ट्र

  • मृत्यु- 1 मई 2008

  • इन्हें वर्ष 2006 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार और पद्म विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

  • निर्मला देशपांडे ने 1952 में विनोबा भावे के भूदान आंदोलन शामिल होकर योगदान दिया और फिर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संदेश के साथ देश की करीब 40000 किलो मीटर की पैदल यात्रा की थी।

  • इन्होने 1994 में कश्मीर में शांति मिशन और 1996 में भारत-पाकिस्तान मीट आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीI 

Date Wise Search