Current Affairs search results for tag: national
By admin: Feb. 7, 2022

1. एडीबी ने 2021 में भारत को 4.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया

Tags: International News


मनीला स्थित बहुपक्षीय ऋण देने वाली एजेंसी, एशियाई विकास बैंक ने 2021 में भारत सरकार / राज्य सरकारों को 4.6 बिलियन डॉलर का ऋण दिया है।


  • एशियाई विकास बैंक ने, 2021 में, भारत में कुल 17  परियोजना को $4.6 बिलियन  के ऋण को मंजूर किया है जिसमे $1.8 बिलियन का वह ऋण भी शामिल है जो भारत को कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ने के दिए गए हैं ।
  • कोविड-19 से संबंधित राशि में से 1.5 बिलियन डॉलर वैक्सीन की खरीद के लिए और 300 मिलियन डॉलर शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और देश की भविष्य की महामारी की तैयारियों को मजबूत करने के लिए थे।
  • 4.6 अरब डॉलर के कर्ज में से 2.2 अरब डॉलर का कर्ज राज्य सरकार की 12 परियोजनाओं के लिए मुहैया कराया जाएगा।
  • बैंक ने  2021 में निजी क्षेत्र को 271 मिलियन डॉलर का कर्ज भी दिया है।
  • सभी ऋण लेने वाले देशों में एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता भारत है।

एशियाई विकास बैंक

  • इसकी स्थापना 1966 में हुई थी।

  • इसका मुख्यालय  मांडलुयोंग सिटी, मनीला, फिलीपींस में है।

  • कुल सदस्य देश : 68

  • एडीबी के अध्यक्ष: मासात्सुगु असाकावा (जापान के)

By admin: Feb. 6, 2022

2. अफ्रीकी संघ शिखर बैठक 2022

Tags: International News


35 वीं अफ्रीकी संघ  की शिखर बैठक 5-6 फरवरी 2022 को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित की गई थी।

शिखर सम्मेलन का विषय था “अफ्रीकी महाद्वीप पर पोषण और खाद्य सुरक्षा में लचीलापन को मजबूत करना, मानव, सामाजिक और आर्थिक पूंजी विकास की गति को बढ़ाने के लिए कृषि-खाद्य प्रणालियों, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना।''

अफ्रीकी संघ

इसकी स्थापना 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन के उत्तराधिकारी के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों को एकजुट करते हुए अफ्रीका की समृद्धि और आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है।

  • इसमें अफ्रीका के 55 सदस्य देश हैं।

  • अफ्रीका में कुल देश 55 हैं।

  • इसका मुख्यालय अदीस अबाबा, इथियोपिया में है।

By admin: Feb. 5, 2022

3. अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी)

Tags: Science and Technology International News


प्रधानमंत्री ने आईसीआरआईएसएटी की 50वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया। 

  • उन्होंने आईसीआरआईएसएटी की जलवायु परिवर्तन अनुसंधान सुविधा पर संयंत्र संरक्षण और आईसीआरआईएसएटी की रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट फैसिलिटी का उद्घाटन किया। 

  • प्रधानमंत्री ने आईसीआरआईएसएटी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए लोगो का भी अनावरण किया और इस अवसर पर जारी एक स्मारक डाक टिकट का शुभारंभ किया।

  • आईसीआरआईएसएटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि अनुसंधान का संचालन करता है।


आईसीआरआईएसएटी

आईसीआरआईएसएटी  एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 1972 में पाटनचेरु, हैदराबाद में प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों एम.एस.स्वामीनाथन, सी.फ्रेड बेंटली और राल्फ कमिंस द्वारा की गई थी।

  • यह एशिया और उप-सहारा अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों के विकास के लिए ,कृषि अनुसंधान का संचालन करता है। इसका मिशन इन गरीब लोगों को बेहतर कृषि के माध्यम से गरीबी, भूख और खराब वातावरण से उबरने के लिए सशक्त बनाना है।

  • यह उन्नत फसल किस्में और हायब्रीडस उपलब्ध करा कर किसानों की मदद करता है और शुष्क भूमि में छोटे किसानों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी मदद करता है।

  • नैरोबी, (केन्या) और बमाको( माली) में इसके दो क्षेत्रीय केंद्र हैं। इसके कार्यालय नाइजर, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे, मलावी, इथियोपिया और मोजाम्बिक में हैं।

By admin: Feb. 5, 2022

4. प्रधान मंत्री ने हैदराबाद में स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का अनावरण किया

Tags: National News

5 फरवरी को ,तेलंगाना की यात्रा पर प्रधानमंत्री ने शमशाबाद के निकट ,मुंचिटल में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया और  हैदराबाद के पाटनचेरु में अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान(आईसीआरआईएसएटी),परिसर के लिए पादप संरक्षण पर जलवायु परिवर्तन अनुसंधान सुविधा और एक रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट सुविधा का भी  उद्घाटन किया है।  

स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी


  • 126 फीट ऊंची प्रतिमा, जो 11 वीं शताब्दी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य को समर्पित है, हैदराबाद शहर के पास तेलंगाना के शमशाबाद के मुचिंटल में स्थित है।

  • स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी  का अनावरण श्री रामानुजाचार्य की चल रही 1000 वीं जयंती समारोह, के 12-दिवसीय श्री रामानुज सहस्त्राबदी समारोहम का एक हिस्सा है| 

  • प्रतिमा 'पंचलोहा' से बनी है, जो सोना, चांदी, तांबा, पीतल और ज़िंक:पांच धातुओं का संयोजन है।

  • थाईलैंड में ग्रेट बुद्ध प्रतिमा, जो 300 फीट ऊंची है ,के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई प्रतिमा है। 

  • यह एक 54 फुट ऊंचे आधार भवन पर स्थापित है, जिसका नाम 'भद्रा वेदी' है।

  • इस प्रतिमा की परिकल्पना श्री रामानुजाचार्य आश्रम के श्री चिन्ना जीयर स्वामी ने की है।

By admin: Feb. 5, 2022

5. आइसलैंड 2024 में व्हेल का शिकार करना बंद कर देगा

Tags: International News


व्यावसायिक रूप से व्हेल का शिकार करने वाले तीन देशों में से एक,आइसलैंड ने व्हेल के मांस की मांग में तेज गिरावट के कारण 2024 से इसका शिकार बंद करने का फैसला किया है।

  • व्हेल के मांस के लिए आइसलैंड का सबसे बड़ा बाजार जापान था। 2019 में जापान ने व्हेल के व्यावसायिक शिकार को फिर से शुरू करने का फैसला किया, जिसके परिणामस्वरूप आइसलैंडिक उत्पादों की मांग जापान में बहुत ही कम हो गयी।

  • आइसलैंड, जापान और नॉर्वे दुनिया में केवल तीन देश हैं जो अभी भी पशु अधिकारों और पर्यावरण समूहों की आलोचना के बावजूद व्हेल के व्यावसायिक शिकार की अनुमति देते हैं।

आइसलैंड


यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक नॉर्डिक, यूरोपीय द्वीप देश है।

नॉर्डिक देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं

आइसलैंड की राजधानी: रेकजाविक

आइसलैंड की मुद्रा: आइसलैंडिक क्रोना

By admin: Feb. 4, 2022

6. इस्लामिक स्टेट () सरगना अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी सीरिया में अमेरिकी छापे के दौरान मारा गया

Tags: International News

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने 3 फरवरी 2022 को घोषणा की है, कि इस्लामिक स्टेट (IS) के नेता- अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी को अमेरिकी विशेष बल के ऑपरेशन के दौरान  उनके ठिकाने पर मार दिया गया था। उसका ठिकाना अतमेह शहर में था , जो  तुर्की से लगी सीमा के करीब,सीरिया के उत्तरी इदलिब प्रांत में है।


  • कुरैशी ने उस समय बम से खुद को उड़ा लिया जब अमेरिकी सेना उसके परिसर के पास पहुंची और इस घटना में उसके  परिवार के सदस्यों  की भी मृत्यु हों गयी।
  • एक इराकी, अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी जिसे "विनाशक" के रूप में भी जाना जाता था , अबू बक्र अल बगदादी की मृत्यु के बाद 2019 में इस्लामिक स्टेट का नेता बना था।

By admin: Feb. 4, 2022

7. भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार किया

Tags: National News

विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत 4 से 20 फरवरी 2022 तक बीजिंग, चीन में होने वाले 24वें शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेगा।इसका मतलब है कि भारत सरकार का कोई भी अधिकारी आयोजन के उद्घाटन और समापन समारोह में भाग नहीं लेगा।प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पति ने भी घोषणा की है कि दूरदर्शन. खेल के उद्घाटन और समापन समारोह का प्रसारण नहीं करेगा।


भारत ने इस कदम की घोषणा तब की जब चीन ने  पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के  एक रेजिमेंट कमांडर, क्यूई फैबाओ, जो 15 जून, 2020 को गलवान में भारतीय सेना के साथ संघर्ष में शामिल था उसे शीतकालीन ओलंपिक के मशाल वाहक के रूप में शामिल किया गया।

  • हालांकि, एकमात्र भारतीय खिलाड़ी, जम्मू और कश्मीर के आरिफ खान, स्लैलम और जाइंट स्लैलम प्रतिस्पर्धा  में भाग लेंगे।
  • अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, जापान और न्यूजीलैंड भी चीन में उगीहर मुसलमानों के साथ चीनी सरकार के व्यवहार और उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक रूप से बहिष्कार कर रहे हैं। 
  • जापान ने हालांकि आधिकारिक तौर पर ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा नहीं की है, लेकिन चीन में मानवाधिकारों के हनन के विरोध के रूप में, वह  कोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज रहा है।
  • हालांकि, इन देशों के एथलीट खेलों में भाग लेंगे।

By admin: Feb. 3, 2022

8. पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह : जम्मू-कश्मीर

Tags: National News

इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021 के अनुसार 2021 में पूरे भारत में कम से कम 8 पत्रकार मारे गए, 108 पर हमले किए गए और 13 मीडिया हाउस या अखबारों को निशाना बनाया गया।


राइट्स एंड रिस्क एनालिसिस ग्रुप्स द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा घटनाएं जम्मू-कश्मीर (25), उसके बाद उत्तर प्रदेश (23) और मध्य प्रदेश (16) में हुईं।

ध्यान दें

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) द्वारा प्रकाशित प्रेस की स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में, भारत दुनिया के 180 देशों में से 142 वें स्थान पर था। नॉर्वे को दुनिया में सबसे अधिक मुक्त प्रेस देश के रूप में स्थान दिया गया था और इसे शीर्ष पर रखा गया था।

By admin: Feb. 3, 2022

9. सरकार ने भारतीय विश्वविद्यालय का विदेशी परिसर शुरू करने हेतु रूपरेखा तैयार करने के लिए एक पैनल स्थापित किया

Tags: National News

भारत सरकार ने भारतीय विश्वविद्यालयों के लिए एक विदेशी परिसर स्थापित करने के लिए रोड मैप तैयार करने हेतु 16 सदस्यीय पैनल का गठन किया है।


पैनल का नेतृत्व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिषद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के राधाकृष्णन कर रहे हैं।

  • समिति में सात आईआईटी,  धनबाद, मद्रास, मुंबई, दिल्ली, खड़गपुर, कानपुर, गुवाहाटी के निदेशक, चार केंद्रीय विश्वविद्यालयों, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय. हैदराबाद विश्वविद्यालय  के कुलपति (वीसी) और भारतीय विज्ञान संस्थान,  बेंगलुरु के निदेशक शामिल हैं।
  • आईआईटी दिल्ली द्वारा सऊदी अरब और मिस्र में एक परिसर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद समिति का गठन किया गया है।

By admin: Feb. 2, 2022

10. उत्तर कोरिया ने इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

Tags: International News

उत्तर कोरिया ने साल के अपने सातवें मिसाइल का परीक्षण किया।

उत्तर कोरिया  ने 30 जनवरी को ह्वासोंग-12 सतह से सतह पर मार करने वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) का परीक्षण किया, जिसकी पुष्टि बाद में हुई।

  • मिसाइल की मारक क्षमता 4500 किमी है।
  • अमेरिका, इस  मिसाइल को  पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित  अपने सैन्य अड्डे  गुआम के लिए एक  खतरा  मानता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा परीक्षण की निंदा की गई और इसने 3 जनवरी 2022 को इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के एक आपातकालीन सत्र का अनुरोध किया है ।

उत्तर कोरिया

इसे आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया कहा जाता है।

राजधानी: प्योंगयांग

नेता: किम जोंग-उन

मिसाइल के प्रकार

सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल उनकी मारक क्षमता (रेंज) के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।

  • शॉर्ट रेंज मिसाइल/ कम दूरी प्रक्षेपास्त्र : वह प्रक्षेपास्त्र जिसकी मारक क्षमता 500 किमी से 100o किमी. है।
  • मध्यम रेंज या इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम): वह प्रक्षेपास्त्र जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी से 5,500 किमी. है।
  • अन्तरमहाद्वीपीय प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र/ इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम):  वह प्रक्षेपास्त्र जिसकी मारक क्षमता 5,500 किमी से ज्यादा है ।

Date Wise Search