1. जॉनी बेयरस्टो, मारिजैन ने जून के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
Tags: Sports News
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जून 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य
बेयरस्टो ने हमवतन जो रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता है।
बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोका था और इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
वुमेंस क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की मैरिज़ान कैप को जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है।
मैरिज़ान कैप लिजेल ली के बाद यह पुरुस्कार पाने वाली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ICC महिला खिलाड़ी बन गई हैं I
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जनवरी 2021 से प्रत्येक माह दिया जाता है |
ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ लिस्ट 2022
माह | पुरुष विजेता | महिला विजेता |
जनवरी 2022 | कीगन पीटरसन(दक्षिण अफ्रीका) | हीथर नाइट(इंग्लैंड) |
फरवरी 2022 | श्रेयस अय्यर(भारत) | अमेलिया केर(न्यूजीलैंड) |
मार्च 2022 | बाबर आजम(पाकिस्तान) | राचेल हेन्स(ऑस्ट्रेलिया) |
अप्रैल 2022 | केशव महाराज(दक्षिण अफ्रीका) | एलिसा हीली(ऑस्ट्रेलिया) |
मई 2022 | एंजेलो मैथ्यूज(श्रीलंका) | तुबा हसन(पाकिस्तान) |
2. गुजरात सितंबर 2022 में 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा
Tags: State News Sports News
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में पहली बार 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य
प्रतिष्ठित कार्यक्रम सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, आखिरी बार 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
राज्य के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मई 2020 में गोवा में होना था, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
गुजरात राज्य के बारे में
गठन- 1 मई 1960
गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है।
गुजरात में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेर की एकमात्र जंगली आबादी का घर है।
गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्य है I
गरबा गुजरात का प्रमुख पारंपरिक नृत्य है I
लोथल गुजरात का प्राचीन नगर था जहां भारत का पहला बंदरगाह स्थापित किया गया था।
राजधानी- गाँधीनगर
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल (भाजपा)
विधानसभा सीटें-182
राज्यसभा सीटें- 11
लोकसभा सीटें- 26
3. विंबलडन 2022 : नोवाक जोकोविच ने लगातार चौथे खिताब के लिए निक किर्गियोस को हराया
Tags: Sports Sports News
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लंदन में खेली गई विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया I
महत्वपूर्ण तथ्य
यह जोकोविच का सातवां विम्बलडन और कुल मिलाकर 21वां गैंड स्लैम टाइटल है I
पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम है I नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं I
जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं।
कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
फ्रेंच ओपन- 02
यूएस ओपन - 3
ऑस्ट्रेलियन ओपन- 9
विंबलडन - 7
विंबलडन 2022 के अन्य विजेता -
वर्ग | विजेता | देश |
पुरुष एकल वर्ग | नोवाक जोकोविच | सर्बिया |
महिला एकल वर्ग | एलेना रयबकिना | कजाकिस्तान |
महिला युगल | बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा | चेक गणराज्य |
पुरुष युगल | मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल | ऑस्ट्रेलिया |
मिश्रित युगल | नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक | यूनाइटेड किंगडमऔर अमेरिका |
4. खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए योजनाओं, पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया
Tags: Sports News
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8 जुलाई को खिलाड़ियों के लिए योजनाओं, पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
मंत्रालय ने खेल विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल, राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) की वेबसाइट और खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय कल्याण और पेंशन की संशोधित योजना की शुरुआत की.
सक्रिय खिलाड़ी अब खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि कॉरपोरेट, पीएसयू और व्यक्ति इसकी नयी वेबसाइट पर एनएसडीएफ कोष में योगदान कर सकते हैं।
इससे पारदर्शिता लाने और जवाबदेही में मदद मिलेगी, इसके अलावा सरकार के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ को बढ़ावा भी मिलेगा।
इससे खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी और उन्हें अपनी राशि सीमित समय में प्राप्त हो जाएगी।
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ)
धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1890 के तहत 1998 में स्थापित
इसका उद्देश्य खेलों की सहायता में गति और लचीलापन प्रदान करना है
यह फंड खिलाड़ियों को तकनीकी के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कोचों से प्रशिक्षित करने के अवसर प्रदान करके उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करता है।
यह खेल को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे और अन्य गतिविधियों के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
फंड का प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा गठित एक परिषद द्वारा किया जाता है।
अध्यक्ष - केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री
5. भारत की महिला कुश्ती टीम ने जीता अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप का खिताब
Tags: Sports News
भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।
जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
महिला कुश्ती के 5 भार वर्ग में मुकाबलों का आयोजन किया गया I
रितिका ने 43 किलोग्राम में, अहिल्या सिंदे ने 49 किलोग्राम में, शिक्षा ने 57 किलोग्राम में, प्रिया 73 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता तो पुलकित ने 65 किलोग्राम में रजत मेडल मिला।
इसके अलावा फ्री स्टाइल की तीन भार श्रेणियों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और परविंदर सिंह ने 80 किलोग्राम में स्वर्ण जबकि नरेंद्र ने 71 किलोग्राम में रजत हासिल किया।
6. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
Tags: Sports News
प्रतिवर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।
23 जून 1894 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना पेरिस में की गयी थी।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।
1948 में कुल 9 देशों ने अपने-अपने देशों में इस दिन को मनाया था।
लेकिन आज समय के साथ ओलंपियनों ने जिस ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है, इसके चलते यह उत्सव अब वैश्विक बन गया है।
उम्र, लिंग आदि के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव के बावजूद, दुनिया भर में राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इस दिन रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती हैं जो तीन स्तंभों ‘मूव, लर्न एंड डिस्कवर’ पर आधारित होती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 की थीम - 'एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए' है I
टोक्यो ओलंपिक 2020
ओलंपिक के 32 वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में किया गया।
1964 और 2020 के सफल ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के साथ टोक्यो दो बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला एशिया का पहला शहर बन गया है।
पदक तालिका में शीर्ष 5 देश
संयुक्त राज्य अमेरिका- 113 (स्वर्ण: 39, रजत: 41, कांस्य: 33)
चीन- 88 (स्वर्ण: 38, रजत : 32, कांस्य: 18)
जापान- 58 (स्वर्ण: 27, रजत : 14, कांस्य: 17)
ग्रेट ब्रिटेन- 65 (स्वर्ण: 22, रजत : 21, कांस्य: 22)
रूसी ओलंपिक समिति- 71 (स्वर्ण: 20, रजत: 28, कांस्य: 23)
भारत- 7 (स्वर्ण: 1, रजत: 2, कांस्य: 4)
इस बार 7 पदक अपने नाम करते हुए भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए आदर्श वाक्य ‘यूनाइटेड बाय इमोशन’ थाI
टोक्यो ओलंपिक 2020 का शुभंकर ‘मिराइतोवा’ थाI
अगला ओलंपिक 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा।
7. सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में संयुक्त रूप से 5वें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने
Tags: Sports News
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में संयुक्त पांचवें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सुनील छेत्री ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) एशियाई कप 2023 क्वालीफायर के दौरान हांगकांग के खिलाफ अपना 84 वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और रियल मैड्रिड और हंगेरियन फुटबॉल के दिग्गज फेरेंक पुस्कस के रिकॉर्ड की बराबरी कर यह उपलब्धि हासिल की I
अब वह एक्टिव फुटबॉलर्स में सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी से पीछे हैं।
वह अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों एक्टिव फुटबॉलर्स की सूची में रोनाल्डो और मेसी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं।
दुनिया के शीर्ष 5 अंतर्राष्ट्रीय गोल स्कोरर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो(पुर्तगाल) - 117 गोल
अली डेई (ईरान) - 109 गोल
मोख्तार दहारी (मलेशिया) - 89 गोल
लियोनेल मेस्सी(अर्जेंटीना) - 86 गोल
सुनील छेत्री(भारत) और फेरेंक पुस्कस(हंगरी) - 84 गोल
8. 'शाबाश मिठू' - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक
Tags: Sports News
'शाबाश मितु' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज के ऊपर बनी बायोपिक हैI
इस फिल्म में तापसी पन्नू मिताली राज की भूमिका में नजर आएंगीI
इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी हैं और इसकी कहानी प्रिया एवेन ने लिखी है I
मिताली राज के बारे में
26 जून, 1999 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली मिताली ने अपने 23 साल के कॅरियर में कई महत्त्वपूर्ण उपलब्धियांँ हासिल कीं।
उन्होंने अपने कॅरियर में 12 टेस्ट मैच, 232 एक-दिवसीय मैच और 89 टी-20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने एक-दिवसीय क्रिकेट में 7 शतक और 64 अर्द्धशतकों के साथ 7805 रन, जबकि टेस्ट मैचों में 1 शतक एवं 4 अर्द्धशतकों के साथ 699 रन तथा टी-20 क्रिकेट मैच में 17 अर्द्धशतकों के साथ 2364 रन बनाए।
मिताली राज के नाम दर्ज रिकॉर्ड
मिताली राज रिकॉर्ड छह विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
मिताली 200 एक-दिवसीय मैच खेलने वाली भी इकलौती महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं I
वह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
वह वनडे में लगातार 7 अर्द्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं
इसके अलावा उनके नाम महिला वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।
वह 2000 टी20 स्कोर करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैंI
महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 10,868 रन बनाने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम हैंI
9. फीफा विश्व कप 2026
Tags: Sports News
फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देशों द्वारा की जाएगी जिनमे अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा शामिल हैI
इसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों में किया जाएगा।
16 मेजबान शहर होंगे: अटलांटा, बोस्टन, डलास, ग्वाडलजारा, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स, मैक्सिको सिटी, मियामी, मॉन्टेरी, न्यूयॉर्क / न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, टोरंटो और वैंकूवर।
अमेरिका 1994 के बाद पहली बार पुरुष विश्व कप मैचों की मेजबानी करने जा रहा है।
यह भी पहली बार होगा कि टूर्नामेंट में 48 टीमें भाग लेंगी, जो कि 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक क़तर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में खेलने वाली 32 टीमों से अधिक है।
मेक्सिको ने 1970 और 1986 में फीफा विश्व कप की भी मेजबानी की थी
फीफा विश्व कप के बारे में
फीफा विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है जो खेल की वैश्विक शासी निकाय फीफा के सदस्यों की वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली जाती है।
इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में की गयी थी इसके बाद इसका आयोजन हर चार साल में किया जाता है I
मौजूदा चैंपियन फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम है जिसने फ्रांस में 2018 टूर्नामेंट जीता था।
टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ब्राज़ील है जिसने 5 बार ख़िताब जीता है I
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस साल कतर में किया जाएगा I
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर बनाया है. लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है- विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ी I
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया
Tags: Sports News
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44 वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया।
44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
1927 से आयोजित इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में हो रही है।
भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले रखने वाला पहला देश है।
एफआईडीई के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने प्रधान मंत्री को मशाल सौंपी, जिन्होंने बदले में इसे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंप दिया।
इस मशाल को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में अंतिम समापन से पहले 40 दिनों की अवधि में 75 शहरों में ले जाया जाएगा।
हर स्थान पर प्रदेश के शतरंज महारथियों को मशाल मिलेगी।
शतरंज ओलंपियाड में 188 देशों के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
शतरंज ओलंपियाड के बारे में
यह एक द्विवार्षिक टीम इवेंट है, जिसमें लगभग 190 देशों की टीमें दो सप्ताह की अवधि में सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं।
इस चैंपियनशिप का आयोजन 1927 से किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (एफआईडीई) टूर्नामेंट का आयोजन करता है और मेजबान देश का चयन करता है।
इसकी स्थापना 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
1999 में, एफआईडीई को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता दी गई थी।
एफआईडीई के अध्यक्ष - अर्कडी ड्वोरकोविच
भारतीय चैंपियन
भारत के विश्वनाथन आनंद एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व शतरंज का खिताब जीता है।
वह इसे पांच बार 2000,2007,2008,2010,2012 जीत चुके हैं।