Current Affairs search results for tag: sports
By admin: March 3, 2023

1. नाडा ने डोपिंग के आरोप में भारतीय एथलीट ऐश्वर्या बाबू, एमवी जिलाना पर प्रतिबंध लगाया

Tags: Sports Sports News

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा निषिद्ध दवाओं के पॉजिटिव परीक्षण के बाद भारत की ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबू और स्प्रिंटर एमवी जिलना को क्रमशः भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

खबर का अवलोकन

  • ऐश्वर्या ने जून 2022 में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के दौरान ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें 14.14 मीटर की छलांग लगाकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

  • ऐश्वर्या के टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ एनाबॉलिक स्टेरॉयड पाया गया जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें चार साल के लिए निलंबित कर दिया है।

  • ऐश्वर्या के नमूने में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल स्टेरॉयड पॉजिटिव पाया गया था जिसके चलते वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर हो गई थी।

  • ऐश्वर्या 13 और 14 जून 2022 को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान ओस्टेरिन के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो एक सिलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मोडुलेटर (एसआरएएम) है।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)

  • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) की स्थापना 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और दुनिया की सरकारों द्वारा रचित और वित्त पोषित एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी।

  • इसका मुख्य उद्देश्य खेल में एथलीटों द्वारा प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं (डोप) के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ लड़ना है।

  • वाडा की प्राथमिक भूमिका सभी खेलों और देशों में डोपिंग रोधी नियमों और नीतियों का विकास, सामंजस्य और समन्वय करना है।

  • वाडा एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह अलग-अलग देशों में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों को काम सौंपता है।

  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड।

By admin: Feb. 28, 2023

2. एक रन से टेस्ट मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम बनी न्यूजीलैंड

Tags: Sports News

टिम साउदी के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 1 रन से हराकर एक कृतिमान स्थापित किया है।

खबर का अवलोकन:

  • न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम रन से मैच जीतने वाले विश्व की दूसरी टीम बन गई है। इससे पूर्व 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड में 1 रन से जीत दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया था।

  • इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 435 रनों पर घोषित कर दी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 209 रनों पर ही आउट हो गई। 266 रनों की बढ़त के साथ बेन स्टोक्स ने मेजबानों को फॉलोऑन देने का फैसला किया। 

  • न्यूजीलैंड ने इसका लाभ उठाकर 483 रन बना दिए और चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने पूरी इंग्लिश टीम 256 रनों पर ही आउट हो गई।

  • इस उपलब्धि के साथ ही न्यूजीलैंड फॉलो ऑन लेकर टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।

  • इंग्लैंड ने यह काम 2 बार ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध किया था, जबकि भारत ने 2011 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर फॉलो ऑन लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

  • अभी तक टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीम थी जो फॉलो ऑन देकर हारी हो, मगर अब इस सूची में इंग्लैंड का नाम भी जुड़ गया है।

By admin: Feb. 28, 2023

3. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम छठी बार प्राप्त की टी20 विश्व कप का खिताब

Tags: Sports News

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों  से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

खबर का अवलोकन:

  • यह आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का आठवां संस्करण था, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी 2023 तक किया गया।

  • महिला टी20 विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबला का आयोजन मेजवान दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया जीत हुई। 

  • ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का यह सातवां टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला था। 

  • केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना पाई। 

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में चैंपियन बन चुकी है।

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर पहली बार किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाई है।

  • ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दी गई।  

  • भारतीय महिला टीम सेमी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार गई थी। 

By admin: Feb. 24, 2023

4. कार्लोस अल्कराज ने कैमरून नॉरी को हराकर अर्जेंटीना ओपन का खिताब जीता

Tags: Sports Sports News

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अलकराज ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कैमरून नॉरी को हराकर ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना ओपन का खिताब अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन 

  • कार्लोस अल्कराज (स्पेन) ने पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनलिस्ट कैमरून नॉरी (ग्रेट ब्रिटेन) को 6-3, 7-5 से हराकर अपना सातवां एटीपी टूर खिताब जीता।

  • इसके अलावा, 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी अल्कराज 2015 में राफेल नडाल के बाद से ब्यूनस आयर्स ट्रॉफी जीतने वाले पहले स्पैनियार्ड बने। 

  • अल्कराज ने वर्ष की शुरुआत सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में की थी, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट  कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन से दूर रहना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप वह शीर्ष स्थान से खिसक गए। 

  • वर्तमान में सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच नंबर वन पर बने हुए हैं।

By admin: Feb. 24, 2023

5. कार्लोस अल्कराज ने कैमरून नॉरी को हराकर अर्जेंटीना ओपन का खिताब जीता

6. स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी सर्जियो रामोस ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की

Tags: Sports Person in news Sports News

स्पेन के दिग्गज सर्जियो रामोस ने 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करते हुए खुलासा किया कि वह मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं।

खबर का अवलोकन 

  • रामोस ने 180 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, उनका फूटबाल करियर लगभग 18 वर्षों तक चला। 

  • 37 वर्षीय रामोस ने 2005 में स्पेन की राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया।

  • रामोस को पूर्व कोच लुइस एनरिक द्वारा स्थापित राष्ट्रीय टीम से हटा दिया गया था और मार्च 2021 के बाद से वह टीम में शामिल नहीं हुए थे।

  • स्पेन के नए कोच ने भी रामोस को टीम से बाहर करने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया, जिसके कारण अंततः उन्हें संन्यास लेने का निर्णय लेना पड़ा।

  • रामोस 2010 विश्व कप और 2008 और 2012 में यूरो चैंपियनशिप जीतने वाली स्पेन टीम का हिस्सा थे।

By admin: Feb. 24, 2023

7. स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी सर्जियो रामोस ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की

8. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

Tags: Sports Sports News

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 24 फरवरी को नई दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन 

  • चैंपियनशिप का आयोजन कोरिया-भारत राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है।

  • इस बार अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप दोनों देशों के बीच खेल विनिमय कार्यक्रम के रूप में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तीन दिनों के लिए नई दिल्ली के के डी जाधव इंडोर कुश्ती हॉल, इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

  • उद्घाटन समारोह में, दोनों देशों के बीच खेल के आदान-प्रदान और विशेष प्रदर्शन, कोरियाई नृत्य, तायक्वोंडो प्रदर्शन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र, भारत में कोरिया-भारत राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत के युवा मामलों और खेल मंत्रालय और कोरिया राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ इस चैम्पियनशिप की सह-मेजबानी कर रहा है।

  • केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भारत में कोरियाई राजदूत चांग जे बोक, उप मंत्री और कोरियाई विदेश मंत्रालय के सार्वजनिक कूटनीति के राजदूत ली सांग वा तथा कोरिया नेशनल स्‍पोर्टस यूनिवर्सिटी के चांसलर अहं योंग क्यू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

By admin: Feb. 24, 2023

9. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

By admin: Feb. 23, 2023

10. ऐश्वर्या ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports Sports News

निशानेबाजी में, भारत के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 22 फरवरी को काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

खबर का अवलोकन

  • 22 वर्षीय तोमर, जिन्होंने पिछले साल चागवोन विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता था, ने 16-6 से जीत हासिल कर ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शमिरल को हराया।

  • इससे पहले भारत की तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था।

  • भारत चार स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। हंगरी दो स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Date Wise Search