Current Affairs search results for tag: sports
By admin: March 4, 2023

1. पहली बार महिला प्रीमियर लीग नवी मुंबई में शुरू हुई

Tags: Sports Sports News

पांच टीमों वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) 4 मार्च 2023 को नवी मुंबई में शुरू हुई।

खबर का अवलोकन

  • वर्षों के इंतजार और योजना के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर महिलाओं के लिए टी20 फ्रेंचाइजी-आधारित क्रिकेट लीग की शुरुआत की है।

  • भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एमआई कप्तान के रूप में नामित किया गया है जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आरसीबी की महिला टीम की कप्तान होंगी।

  • ऑस्ट्रेलिया की सफल कप्तान मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगी, जबकि बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स के कप्तान के रूप में नामित किया गया है।

  • डब्ल्यूपीएल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर और बल्लेबाज एलिसा हीली यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व कर रही हैं।

  • मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में 4 मार्च को खेला गया।

  • टूर्नामेंट का फाइनल 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में भाग लेने वाली पांच टीमें

  • मुंबई इंडियंस (एमआई),

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB),

  • दिल्ली कैपिटल्स (डीसी),

  • यूपी वारियरज़ (UPW)

  • गुजरात जायंट्स (जीजी)

By admin: March 4, 2023

2. पहली बार महिला प्रीमियर लीग नवी मुंबई में शुरू हुई

3. हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया

Tags: Sports Person in news Sports News

हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। 

खबर का अवलोकन 

  • क्रेग फुल्टन ग्राहम रीड की जगह लेंगे जिन्होंने जनवरी 2023 में विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था।

  • क्रेग फुल्टन ने अटलांटा 1996 और एथेंस 2004 ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और एक दशक से अधिक के करियर में 195 अंतर्राष्ट्रीय कैप अर्जित किए।

  • फुल्टन ने 2014 और 2018 के बीच आयरिश पुरुष हॉकी टीम का प्रबंधन किया और उन्हें रियो 2016 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।

  • उन्होंने आयरिश टीम के साथ रहते हुए 2015 में FIH कोच ऑफ द ईयर भी जीता था।

  • फुल्टन के पास लगभग 25 वर्षों का कोचिंग अनुभव है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 10 वर्षों की अवधि में 195 कैप अर्जित किए हैं।

  • उन्होंने अटलांटा और एथेंस ओलंपिक में भी खेले।

By admin: March 4, 2023

4. हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया

Tags: Sports Person in news Sports News

हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। 

खबर का अवलोकन 

  • क्रेग फुल्टन ग्राहम रीड की जगह लेंगे जिन्होंने जनवरी 2023 में विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था।

  • क्रेग फुल्टन ने अटलांटा 1996 और एथेंस 2004 ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और एक दशक से अधिक के करियर में 195 अंतर्राष्ट्रीय कैप अर्जित किए।

  • फुल्टन ने 2014 और 2018 के बीच आयरिश पुरुष हॉकी टीम का प्रबंधन किया और उन्हें रियो 2016 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।

  • उन्होंने आयरिश टीम के साथ रहते हुए 2015 में FIH कोच ऑफ द ईयर भी जीता था।

  • फुल्टन के पास लगभग 25 वर्षों का कोचिंग अनुभव है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 10 वर्षों की अवधि में 195 कैप अर्जित किए हैं।

  • उन्होंने अटलांटा और एथेंस ओलंपिक में भी खेले।

By admin: March 3, 2023

5. इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Tags: Sports Sports News

जेस्विन एल्ड्रिन ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन

  • जेस्विन एल्ड्रिन ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (IIS) में प्रतिस्पर्धा करते हुए, 8.42 मीटर की छलांग लगाते हुए, गत वर्ष अप्रैल में मुरली श्रीशंकर द्वारा फ़ेडरेशन कप 2022 में बनाए गए 8.36 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

  • एशियाई खेलों के लिए भी जेस्विन एल्ड्रिन ने क्वालीफ़ाई कर लिया है। 

  • एशियाई इनडोर चैंपियनशिप 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने 7.97 मीटर लंबी कूद के साथ एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड बनाया था।

इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 के लॉन्ग जंप पदक विजेता

पुरुष विजेता:  

  1. जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2.  मुहम्मद अनीस याहिया (7.85 मीटर) - रजत पदक  

  3. ऋषभ ऋषिश्वर (7.77 मीटर) - कांस्य पदक 

महिला विजेता: 

  1. श्रुतिलक्ष्मी (6.11 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2. मनीषा मर्ल (5.96 मीटर) - रजत पदक  

  3. आर पुनीता (5.85 मीटर)- कांस्य पदक 

By admin: March 3, 2023

6. इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Tags: Sports Sports News

जेस्विन एल्ड्रिन ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन

  • जेस्विन एल्ड्रिन ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (IIS) में प्रतिस्पर्धा करते हुए, 8.42 मीटर की छलांग लगाते हुए, गत वर्ष अप्रैल में मुरली श्रीशंकर द्वारा फ़ेडरेशन कप 2022 में बनाए गए 8.36 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

  • एशियाई खेलों के लिए भी जेस्विन एल्ड्रिन ने क्वालीफ़ाई कर लिया है। 

  • एशियाई इनडोर चैंपियनशिप 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने 7.97 मीटर लंबी कूद के साथ एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड बनाया था।

इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 के लॉन्ग जंप पदक विजेता

पुरुष विजेता:  

  1. जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2.  मुहम्मद अनीस याहिया (7.85 मीटर) - रजत पदक  

  3. ऋषभ ऋषिश्वर (7.77 मीटर) - कांस्य पदक 

महिला विजेता: 

  1. श्रुतिलक्ष्मी (6.11 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2. मनीषा मर्ल (5.96 मीटर) - रजत पदक  

  3. आर पुनीता (5.85 मीटर)- कांस्य पदक 

By admin: March 3, 2023

7. नाडा ने डोपिंग के आरोप में भारतीय एथलीट ऐश्वर्या बाबू, एमवी जिलाना पर प्रतिबंध लगाया

Tags: Sports Sports News

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा निषिद्ध दवाओं के पॉजिटिव परीक्षण के बाद भारत की ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबू और स्प्रिंटर एमवी जिलना को क्रमशः भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

खबर का अवलोकन

  • ऐश्वर्या ने जून 2022 में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के दौरान ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें 14.14 मीटर की छलांग लगाकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

  • ऐश्वर्या के टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ एनाबॉलिक स्टेरॉयड पाया गया जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें चार साल के लिए निलंबित कर दिया है।

  • ऐश्वर्या के नमूने में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल स्टेरॉयड पॉजिटिव पाया गया था जिसके चलते वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर हो गई थी।

  • ऐश्वर्या 13 और 14 जून 2022 को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान ओस्टेरिन के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो एक सिलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मोडुलेटर (एसआरएएम) है।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)

  • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) की स्थापना 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और दुनिया की सरकारों द्वारा रचित और वित्त पोषित एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी।

  • इसका मुख्य उद्देश्य खेल में एथलीटों द्वारा प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं (डोप) के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ लड़ना है।

  • वाडा की प्राथमिक भूमिका सभी खेलों और देशों में डोपिंग रोधी नियमों और नीतियों का विकास, सामंजस्य और समन्वय करना है।

  • वाडा एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह अलग-अलग देशों में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों को काम सौंपता है।

  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड।

By admin: March 3, 2023

8. नाडा ने डोपिंग के आरोप में भारतीय एथलीट ऐश्वर्या बाबू, एमवी जिलाना पर प्रतिबंध लगाया

By admin: Feb. 28, 2023

9. एक रन से टेस्ट मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम बनी न्यूजीलैंड

Tags: Sports News

टिम साउदी के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 1 रन से हराकर एक कृतिमान स्थापित किया है।

खबर का अवलोकन:

  • न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम रन से मैच जीतने वाले विश्व की दूसरी टीम बन गई है। इससे पूर्व 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड में 1 रन से जीत दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया था।

  • इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 435 रनों पर घोषित कर दी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 209 रनों पर ही आउट हो गई। 266 रनों की बढ़त के साथ बेन स्टोक्स ने मेजबानों को फॉलोऑन देने का फैसला किया। 

  • न्यूजीलैंड ने इसका लाभ उठाकर 483 रन बना दिए और चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने पूरी इंग्लिश टीम 256 रनों पर ही आउट हो गई।

  • इस उपलब्धि के साथ ही न्यूजीलैंड फॉलो ऑन लेकर टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।

  • इंग्लैंड ने यह काम 2 बार ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध किया था, जबकि भारत ने 2011 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर फॉलो ऑन लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

  • अभी तक टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीम थी जो फॉलो ऑन देकर हारी हो, मगर अब इस सूची में इंग्लैंड का नाम भी जुड़ गया है।

By admin: Feb. 28, 2023

10. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम छठी बार प्राप्त की टी20 विश्व कप का खिताब

Tags: Sports News

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों  से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

खबर का अवलोकन:

  • यह आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का आठवां संस्करण था, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी 2023 तक किया गया।

  • महिला टी20 विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबला का आयोजन मेजवान दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया जीत हुई। 

  • ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का यह सातवां टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला था। 

  • केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना पाई। 

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में चैंपियन बन चुकी है।

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर पहली बार किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाई है।

  • ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दी गई।  

  • भारतीय महिला टीम सेमी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार गई थी। 

Date Wise Search