Current Affairs search results for tag: important-days
By admin: May 2, 2022

1. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

Tags: Important Days

विश्व मजदूर दिवस हर साल 1 मई को श्रमिकों के सम्मान, उनकी एकता और उनके अधिकारों के समर्थन में मनाया जाता है।

  • इन दिन को लेबर डे, मई दिवस, और मजदूर दिवस के रुप में भी जाना जाता है।

  • 1 मई के दिन ही दुनिया के मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को 8 घंटे में तब्दील किया गया था।

  • 1 मई को ही महाराष्‍ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस भी मनाया जाता है।1 मई को ही महाराष्‍ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस भी मनाया जाता है।

  • लेबर डे का इतिहास 

  • अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी।

  • भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में मजदूर दिवस की शुरुआत की थी।

By admin: April 25, 2022

2. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

Tags: Important Days

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे देश में पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देने के लिए मनाया जाता है।

  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का उद्देश्य पंचायतों और ग्राम सभाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  • पंचायत और ग्राम सभाएं संविधान द्वारा अधिदेशित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्थानीय स्वशासन की संस्थाएं हैं।

  • दिन का महत्व

  • यह वार्षिक उत्सव उस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए किया जाता है जिस दिन 1992 में संविधान अधिनियम (73 वां संशोधन) पारित किया गया था।

  • हालाँकि, 73 वां संवैधानिक संशोधन 24 अप्रैल, 1993 को लागू हुआ, और इसलिए भारत में पंचायती राज व्यवस्था का गठन हुआ।

  • इसलिए, विकेंद्रीकृत शक्ति की स्थापना का जश्न मनाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

  • भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल, 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया।

  • दिवस का इतिहास

  • 1957 में, एक समिति बनाई गई जिसने भारत में पंचायती राज के विकास पर ध्यान केंद्रित किया।

  • समिति के अध्यक्ष बलवंतराय मेहता थे।

  • समिति ने एक विकेन्द्रीकृत ग्राम पंचायत प्रणाली का प्रस्ताव रखा जिसमें ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, मध्यवर्ती स्तर पर ब्लॉक पंचायत या पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला पंचायत शामिल हो।

  • भारतीय संविधान पंचायतों को स्वशासन की एक प्रणाली के रूप में मान्यता देता है, जिसमें पंचायतें न्याय देने और अपने गांवों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

  • महत्वपूर्ण तथ्य

  • 1959 में,  पंचायती राज शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य राजस्थान था जबकि आंध्र प्रदेश इस प्रणाली को शुरू करने वाला दूसरा राज्य बन गया।

  • पंचायती राज का उद्घाटन अक्टूबर 1959 में नागपुर में भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था।

By admin: April 25, 2022

3. विश्व मलेरिया दिवस

Tags: Important Days

हर साल, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

  • विश्व मलेरिया दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित 11 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है I 

  • इस दिन का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के नियंत्रण में तत्काल कार्रवाई करना है।

  • विश्व मलेरिया दिवस 2022 का विषय "मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें" है I 

  • दिन का इतिहास 

  • विश्व मलेरिया दिवस का विचार अफ्रीका मलेरिया दिवस से विकसित किया गया था।

  • अफ्रीका मलेरिया दिवस मूल रूप से अफ्रीकी सरकारों द्वारा  2001 से मनाया जा रहा है I 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में, प्रायोजित एक बैठक में प्रस्तावित किया गया कि अफ्रीका मलेरिया दिवस को विश्व मलेरिया दिवस में बदल दिया जाए।

  • विश्व मलेरिया दिवस पहली बार 2008 में आयोजित किया गया था।

  • मलेरिया बीमारी 

  • मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से होती है।

  •  मादा एनोफिलीज मच्छर अपनी लार के माध्यम से प्लास्मोडियम परजीवी फैलाती हैं, जो मलेरिया का कारण बनता है। 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत वैश्विक मलेरिया के 3% का प्रतिनिधित्व करता है।

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि, 2020 में, 116 भारतीय जिलों में शून्य मलेरिया के मामले दर्ज किए गए।

By admin: April 23, 2022

4. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2022

Tags: Important Days

पुस्तकों को पढ़ने के लाभों के बारे में जागरूकता को बढ़ाने के लिए, विश्व पुस्तक दिवस, जिसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2022 के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

  • वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

  • इस दिन को खास तौर पर किताबें पढ़ने, लिखने, ट्रांसलेट, पब्लिशिंग और कॉपीराइट के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। 

  • इस वार्षिक इवेंट को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) द्वारा आयोजित किया जाता है।

  • वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे 2022 का थीम- 'Read, so you never feel low' है।

  • मैक्सिकन शहर ग्वाडलाजारा को 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है।

  • दिन का इतिहास 

  • विश्व पुस्तक दिवस 1995 से मनाया जा रहा है।

  • यह तिथि एक विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह दुनिया के दो महानतम लेखकों - विलियम शेक्सपियर और प्रमुख स्पेनिश इतिहासकार इंका गार्सिलासो डे ला वेगा की पुण्यतिथि का प्रतीक है।

By admin: April 22, 2022

5. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

Tags: Important Days

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है।

  • इस दिन, केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लोक प्रशासन के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

  • सिविल सेवा प्रणाली देश की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ़ है।

  • सभी सरकारी नीतियों और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सिविल सेवक जिम्मेदार होते हैं।

  • इसमें (आईएएस) भारतीय प्रशासनिक सेवाएँ, (आईपीएस) भारतीय पुलिस सेवाएँ, (आईएफएस) भारतीय विदेश सेवाएँ, केंद्रीय समूह A और समूह B सेवाएँ शामिल हैं।

  • दिवस का इतिहास 

  • भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 21 अप्रैल, 1947 को अखिल भारतीय सेवाओं का उद्घाटन किया।

  • उस समय ब्रिटिश भारत के तहत पिछली भारतीय सिविल सेवाओं को पूर्ण भारतीय नियंत्रण के अधीन अखिल भारतीय सेवाओं में बदल दिया गया था।

  • उन्होंने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने सिविल सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' कहा।

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में

  • उन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।

  • वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय बैरिस्टर और कांग्रेस का हिस्सा थे।

  • वह पहले उप प्रधानमंत्री, पहले गृह मंत्री, पहले सूचना मंत्री और पहले राज्य मंत्री थे।

  • उन्होंने भारत के एकीकरण और राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर), उन्हें एक श्रद्धांजलि है I 

By admin: April 22, 2022

6. विश्व पृथ्वी दिवस 2022

Tags: Important Days

विश्व पृथ्वी दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

  • इस दिन दुनिया भर के देश पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक साथ आते हैं।

  • यह दिन वैश्विक जलवायु संकट पर केंद्रित है जो हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ता जा रहा है।

  • इस विशेष दिवस पर, हम बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं पर जोर देते हैं, जिसमें अधिक जनसंख्या, ओजोन परत की कमी, जैव विविधता का नुकसान और बढ़ता प्रदूषण शामिल है।

  • 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस का उत्सव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस तिथि के आसपास उत्तरी गोलार्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु आता है।

  • चूंकि इस समय मौसम भी अच्छा होता है, इसलिए पृथ्वी दिवस के उत्सव को मनाना अधिक सुखद होता है।

  • पृथ्वी दिवस 2022 की थीम -  'हमारे ग्रह में निवेश' है।

  • पृथ्वी दिवस पर जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए Google ने चार स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला बनाई है।

  • पृथ्वी दिवस का इतिहास

  • पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था।

  • यह तब की बात है जब सैन फ्रांसिस्को में यूनेस्को सम्मेलन के दौरान शांति कार्यकर्ता जॉन मैक कॉनेल ने धरती माता और शांति की अवधारणा का सम्मान करने का प्रस्ताव रखा था।

  • अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने 22 अप्रैल, 1970 को राष्ट्रव्यापी पर्यावरण ज्ञान का आयोजन करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बाद में 'पृथ्वी दिवस' नाम दिया गया।

By admin: April 18, 2022

7. 'विश्व विरासत दिवस

Tags: Important Days

दुनिया भर में लुप्त होती संस्कृतियों और प्राकृतिक विरासत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।

  • विश्व विरासत दिवस 2022 का विषय "विरासत और जलवायु" है।

  • इस वर्ष की थीम जलवायु न्याय की पृष्ठभूमि में विरासत की रक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और समानता के सवालों के जवाब देने के लिए एक मंच प्रदान करती है।

  • विश्व विरासत दिवस 2021 के लिए पिछले साल की थीम "कॉम्प्लेक्स पास्ट्स: डायवर्स फ्यूचर्स" थी।

  • यह हर साल स्मारकों और स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद द्वारा तय किया जाता है।

  • ट्यूनीशिया में एक सेमिनार के दौरान, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ माउंटेन्स एंड साइट्स ने 18 अप्रैल, 1982 को विश्व विरासत दिवस मनाने का सुझाव दिया।

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 1983 में इसे मंजूरी दी थी।

  • विश्व विरासत दिवस की शुरुआत 1983 में हुई थी।

By admin: April 18, 2022

8. विश्व हीमोफीलिया दिवस

Tags: Important Days

विश्व हीमोफीलिया दिवस हर साल 17 अप्रैल को मनाया जाता है

  • इस दिवस का उद्देश्य हीमोफिलिया और अन्य वंशानुगत रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  • विश्व हीमोफिलिया दिवस की शुरुआत 1989 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया (WFH) द्वारा की गई थी।

  • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया (WHF) के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है।

  • इस साल का विषय  है- “Access to all ”.

  • हीमोफीलिया क्या है?

–हीमोफीलिया एक सेक्स-लिंक्ड रिसेसिव बीमारी है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति में एक भी कट लगने से नॉन-स्टॉप ब्लीडिंग होती है।

–एक सेक्स से जुड़ी बीमारी वह होती है जो परिवारों के माध्यम से X या Y गुणसूत्रों में से एक के माध्यम से होती है, जो कि सेक्स क्रोमोसोम हैं।

–सेक्स-लिंक्ड रिसेसिव डिजीज सबसे अधिक बार एक्स-लिंक्ड रिसेसिव डिजीज को संदर्भित करता है।

By admin: April 18, 2022

9. अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2022

Tags: Important Days

सिंगापुर इंटरनेशनल वाटर वीक (SIWW) 2022 17 से 21 अप्रैल 2022 तक सिंगापुर के सैंड्स एक्सपो एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

  • भारत की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने जल सप्ताह में भाग लिया।

  • भारत की ओर से 'भारत में अपशिष्ट जल उत्पादन, उपचार और प्रबंधन की स्थिति: एनएमसीजी पहलों के जरिए सफलता' पर एक प्रस्तुति दी गई।

  • कुमार ने 17 अप्रैल को जल सम्मेलन की थीम 3 के तहत एनएमसीजी द्वारा आयोजित हॉट इश्यू कार्यशाला में 'विकासशील देशों में सतत अपशिष्ट जल प्रबंधन: नदी कायाकल्प में एक नवोन्मेषी भारतीय दृष्टिकोण' पर चर्चा की।

  • सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह के बारे में

–यह अभिनव जल समाधान साझा करने और सह-निर्माण के लिए एक वैश्विक मंच है।

–यह द्विवार्षिक कार्यक्रम वैश्विक जल उद्योग के हितधारकों को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करने और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए आयोजित किया जाता है।

By admin: April 14, 2022

10. विश्व चगास रोग दिवस

Tags: Important Days

चगास रोग के खतरे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2020 से 14 अप्रैल को विश्व चगास रोग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत किया।

  • चगास रोग या अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस, प्रोटोजोआ परजीवी ट्रिपैनोसोमा क्रूज़ी के कारण होने वाली एक संभावित जानलेवा रोग है।

  • इसे "मौन या खामोश रोग", के रूप में भी जाना जाता है। यह मुख्यतः गरीब लोगों में पाया जाता है जिनतक स्वास्थ्य सुविधा कम पहुंचती है या इससे वंचित रह जाते हैं।

  • 2022 की थीम:  चगास रोग को हराने के लिए हर मामले की खोज और रिपोर्टिंग। 

  • आरंभ में यह बीमारी लैटिन अमेरिका में दर्ज की गई थी लेकिन अब यह विश्व के कई भागों में पाई जाने लगी है।

महत्वपूर्ण तथ्य : 

डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948;

डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड;

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस (इथियोपिया);

Date Wise Search