Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Jan. 13, 2023

1. IAS ‘शांति कुमारी’ बनी तेलंगाना की पहली महिला मुख्य सचिव

Tags: Person in news State News

तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश के बाद 1989 बैच की आईएएस अधिकारी ए. शांति कुमारी को तेलंगाना का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

  • शांति कुमारी तेलंगाना में मुख्य सचिव का पद संभालने वाली पहली महिला बन गयी है।

  • उन्होंने इससे पहले मुख्य सचिव रहे सोमेश कुमार का स्थान लिया है।

  • मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति से पहले आईएएस अधिकारी ए. शांति कुमारी स्पेशल मुख्य सचिव, वन का पद संभाल रही थीं।

  • ए. शांति कुमारी समुद्री जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। 

  • अपनी तीन दशकों की सेवा के दौरान शांति कुमारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, कौशल विकास और वन विभागों में विभिन्न पदों पर काम किया।

  • तेलंगाना के बारे में -

  • यह 2 जून 2014 को बनने वाला 29वां राज्य (अब भारत में 28 राज्य हैं) था। इसे आंध्र प्रदेश से अलग किया गया था।

  • तेलंगाना क्षेत्र 17 सितंबर 1948 से 1 नवंबर 1956 तक हैदराबाद राज्य का हिस्सा था, बाद में इसे आंध्र प्रदेश राज्य बनाने के लिए आंध्र राज्य में मिला दिया गया।

  • राजधानी: हैदराबाद

  • जिला :33

  • मुख्यमंत्री - के. चंद्रशेखर राव 

  • राज्यपाल: डॉ तमिलिसाई सुंदरराज

By admin: Jan. 14, 2023

2. मेटा ने विकास पुरोहित को इंडिया ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया

Tags: Person in news

META appoints Vikas Purohit as director of India Global Business Group

मेटा इण्डिया ने ‘विकास पुरोहित’ को भारत में अपने व्यापार परिचालन के लिए ग्लोबल बिजनेस गुप का निदेशक नियुक्त किया है। 

खबर का अवलोकन

  • विकास पुरोहित देश में मेटा के विज्ञापन व्यवसाय के निदेशक और प्रमुख अरुण श्रीनिवास के साथ काम करेंगे।

  • श्री पुरोहित देश के प्रमुख ब्रांडों और एजेंसियों के साथ कंपनी के रणनीतिक संबंधों का नेतृत्व करेंगे, ताकि भारत में प्रमुख चैनलों में मेटा की राजस्व वृद्धि को गति मिल सके।

  • पुरोहित सबसे बड़े विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों द्वारा डिजिटल टूल्स को अपनाने में तेजी लाने के लिए मीडिया और क्रिएटिव इकोसिस्टम के साथ भी साझेदारी करेंगे।

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान-बैंगलोर के पूर्व छात्र रहे विकास पुरोहित इससे पहले टाटा सीएलआईक्यू (Tata CLIQ), अमेजन, रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टॉमी हिलफीगर जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।

  • पुरोहित अमेजन फैशन को आगे बढ़ाने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अंतिम कार्यकाल टाटा क्लिक में रहा था। 


By admin: Jan. 14, 2023

3. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

Tags: Person in news

Congress MP Chaudhary Santokh Singh passed away  during Bharat Jodo Yatra

पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया I 

  • संतोख सिंह जालंधर(पंजाब) से कांग्रेस पार्टी के सांसद थे I 

  • कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से की थी I 

  • यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी I 

  • यात्रा के दौरान करीब 3500 किलोमीटर की दूरी करीब 150 दिनों में तय की जाएगी I 

  • यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में लालचौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराकर किया जाएगा I  


By admin: Jan. 14, 2023

4. इटली के एक व्यक्ति ने प्राचीन भाषाओं में 'मिरर टाइपिंग' किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Tags: Person in news International News


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इतालवी व्यक्ति, मिशेल सेंटेलिया ने 81 पुस्तकों की प्रतियां उल्टा टाइप करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसे 'मिरर राइटिंग' कहते हैं।

खबर का अवलोकन 

  • सैंटेलिया चार पूरी तरह से खाली कीबोर्ड का उपयोग करते हुए पुस्तकों को उल्टी दिशा की ओर बिना देखे टाइप करते हैं।

  • वह हर पुस्तक को उसकी मूल भाषा में टाइप करते हैं चाहे वह चित्रलिपि, पुरानी हिब्रू, पारंपरिक चीनी, मायन, एट्रस्कैन, क्यूनिफॉर्म या वोयनिच ग्लिफ़ हो।

  • बाइबल, हम्मूराबी की संहिता, गिलगमेश का महाकाव्य, प्राचीन मिस्र से मृतकों की पुस्तक, लियोनार्डो दा विंची के लेखन सभी को उन्होंने उल्टा टाइप किया है।

  • वह अलग-अलग ऊंचाई पर एक साथ स्थित 16 कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करके टाइप करने में सक्षम हैं।

  • वह लियोनार्डो दा विंची को श्रेय देते हैं जिन्होंने उन्हें मिरर टाइपिंग करने के लिए प्रेरित किया।

  • सैंटेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में विश्व के विभिन्न हस्तियों को कई किताबें दी हैं, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा, पोप जॉन पॉल II और बेनेडिक्ट सोलहवें और पूर्व इतालवी राष्ट्रपति कार्लो सिआम्पी और जियोर्जियो नेपोलिटानो शामिल हैं।

  • साथ ही, उन्होंने चारों भारतीय वेदों को उल्टा टाइप करके एक ही पुस्तक में संकलित किया है।


By admin: Jan. 14, 2023

5. सुल्तान अल जाबिर 28वें जलवायु सम्मेलन के अध्यक्ष नियुक्त

Tags: Person in news


सुल्तान अहमद अल जाबेर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के 28वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

  • COP28 सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक दुबई में आयोजित किया जाएगा।

  • अल जाबिर वर्तमान में यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री (एमओआईएटी) हैं। वह कई वर्षों से जलवायु परिवर्तन के लिए विशेष दूत के रूप में कार्य कर रहे हैं I 

  • वह सीओपी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सीईओ भी बन गए है I  सुल्तान अल जाबिर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के प्रमुख हैं। 

  • उन्होंने यूएई के साथ पूरे क्षेत्र में और विश्व स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए हैं।

  • सीओपी 27 

  • सीओपी 27 का आयोजन 6-18 नवंबर, 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में किया गया था I 

  • सीओापी-27  सम्मेलन का आयोजन बॉन, जर्मनी स्थित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) द्वारा किया गया था I 

  • इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने किया था I 

  • इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने संयुक्त रूप से 14 नवंबर 2022 को एक कार्यक्रम में "इन अवर लाइफटाइम" अभियान शुरू किया था।

  • सीओापी-27 का विषय: लोगों और ग्रह के लिए उद्धार (Delivering for People and Planet)।

  • पहला सीओपी 1995 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया था।

  • सीओापी(COP): कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (Conference of Parties)


By admin: Jan. 13, 2023

6. सीमा सड़क संगठन (BRO) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला ऑफिसर -कैप्टन सुरभि जखमोला

Tags: Person in news

  • भारतीय सेना के 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अधिकारी कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के विदेशी प्रोजेक्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गयी है I 

  • बीआरओ ने सुरभि को भूटान में प्रोजेक्ट दंतक के लिए तैनात किया है।

  • इंडियन एयर फोर्स ने हाल ही में वीर गार्जियन 2023 प्रशिक्षण के लिए महिला लड़ाकू पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी को जापान में तैनात किया था।

  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)

  • यह वर्ष 2015 से रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

  • बीआरओ की स्थापना 7 मई, 1960 को हुई थी।

  • यह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

  • यह संगठन देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • बीआरओ की सबसे बड़ी ढांचागत उपलब्धियों में से एक हिमाचल प्रदेश में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग, अटल सुरंग का निर्माण है।

  • महानिदेशक सीमा सड़क संगठन - लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी

By admin: Jan. 13, 2023

7. पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

Tags: Person in news


पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव का 12 जनवरी 2023 को निधन हो गया। 75 वर्षीय दिग्गज राजनेता गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल फोर्टिंस में अंतिम सांस लिया। इनका अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बाबई तहसील स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ में किया जाएगा।

खबर का अवलोकन

  • शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद सदस्य चुना गया था। 

  • शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे।  

  • 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में जन्मे, शरद यादव पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक उपचुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1977 में, वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए।

  • वह वर्ष 1989 में जनता दल के सदस्य के रूप में बदायूं (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से निर्वाचित हुए।

  • इन्हें वर्ष 1989-90 में कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया।  

  • उन्होंने लालू प्रसाद यादव के 2004 में अपनी सीट से इस्तीफा देने के कारण हुए उपचुनाव में बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्होंने 1991, 1996, 1999 और 2009 में चार बार मधेपुरा से निर्वाचित हुए।

  • शरद यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव राजद के टिकट पर लड़ा परन्तु हार का सामना करना पड़ा था। 

  • मई 2018 में, उन्होंने बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण जेडी (यू) से अलग होने के बाद लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) आरंभ किया। मार्च 2022 में, उन्होंने अपनी पार्टी एलजेडी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया। 


By admin: Jan. 13, 2023

8. कॉग्निजेंट ने रवि कुमार एस को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया

Tags: Person in news


12 जनवरी 2023 को कॉग्निजेंट आईटी प्रमुख ने इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस को सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • रवि कुमार एस ने दोनों भूमिकाओं में ब्रायन हम्फ्रीज का स्थान लिया है। एक सुचारु परिवर्तन की सुविधा के लिए, ब्रायन हम्फ्रीज 15 मार्च, 2023 तक एक विशेष सलाहकार के रूप में कंपनी के साथ बने रहेंगे।

  • इंफोसिस में रवि कुमार एस ने 20 साल कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं, जिसमें, जनवरी 2016 से अक्टूबर 2022 तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

  • रवि कुमार परामर्श, प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी परिवर्तन के साथ-साथ सफल निर्माण व्यवसायों में विश्व स्तरीय विशेषज्ञता रखते हैं।

  • कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि मार्च 2022 से कॉग्निजेंट के बोर्ड के सदस्य स्टीफन जे रोहलेडर को बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है।

  • पूर्व अध्यक्ष माइकल पैट्सलोस-फॉक्स एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड में बने रहेंगे।


By admin: Jan. 12, 2023

9. केंद्र सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

Tags: Person in news

The Central Government has extended the tenure of Dr. Michael Debabrata Patra

केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर के रूप में डॉ माइकल देवव्रत पात्रा के कार्यकाल को 15 जनवरी 2023 से एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है।

खबर का अवलोकन 

  • उन्होंने 15 जनवरी 2020 को RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। पात्रा का तीन साल का कार्यकाल 14 जनवरी को खत्म हो रहा था।

  • डिप्टी गवर्नर के पद पर प्रोन्नत होने से पहले वे भारत के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक थे।

  • पात्रा मौद्रिक नीति विभाग को केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में अपना कार्य देखते हैं और दर-निर्धारण मौद्रिक नीति समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य करते हैं।

  • छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कर रहे हैं।

  • गवर्नर के अलावा, आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर हैं। बैंक के तीन अन्य डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर हैं।

  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय के फेलो के रूप में उन्होंने वित्तीय स्थिरता के क्षेत्र में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया, उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है।


By admin: Jan. 11, 2023

10. फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

Tags: Sports Person in news Sports News

फ्रांस टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 9 जनवरी को 36 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।

खबर का अवलोकन 

  • उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के तीन सप्ताह के बाद लिया है।

  • लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 वर्ष की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

  • उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लोरिस ने 145 मैचों में फ्रांस की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

  • 2022 फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना से फुल टाइम और फिर एक्सट्रा टाइम तक 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच गंवाया था। अर्जेंटीना ने फ्रांस पर शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की थी।
    ह्यूगो लोरिस अपनी टीम को लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले चौथे कप्तान हैं। सबसे पहले यह उपलब्धि जर्मनी के कार्ल हींज रुमेनिगे ने हासिल की थी।

  • महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने भी अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में लगातार दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। 

  • लोरिस ने चार विश्व कप और तीन यूरो कप में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया और 2018 में विश्व कप ट्रॉफी के लिए लेस ब्लूज़ की कप्तानी की।



Date Wise Search