1. 22वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
Tags: Important Days
राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने पूरे देश में सभी मछुआरों, मत्स्य किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये 22वांँ राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 10 जुलाई 2022 को मनाया।
महत्वपूर्ण तथ्य
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस वैज्ञानिक डॉ. के एच अलीकुन्ही और डॉ. एच एल चौधरी की याद में मनाया जाता है।
इन दोनों ने 10 जुलाई, 1957 को भारतीय मेजर कार्प्स (मत्स्य की कई प्रजातियों के लिये सामान्य नाम) में हाइपोफिजेशन (प्रेरित प्रजनन तकनीक) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था ।
इस दिन का उद्देश्य देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में मत्स्य किसानों, एक्वाप्रेन्योर (जल क्षेत्र में उद्यमी) और मछुआरों की उपलब्धियों व योगदान को मान्यता देना है ।
भारत के मत्स्य क्षेत्र का महत्त्व
मत्स्य पालन प्राथमिक उत्पादक क्षेत्रों में सबसे तेज़ी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है।
भारत दुनिया में जलीय कृषि के माध्यम से मत्स्य का दूसरा प्रमुख उत्पादक है।
भारत दुनिया में मत्स्य का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है क्योंकि यह वैश्विक मत्स्य उत्पादन में 7.7% का योगदान देता है।
वर्तमान में यह क्षेत्र देश के भीतर 2.8 करोड़ से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान करता है।
नीली क्रांति
केंद्र प्रायोजित योजना "नीली क्रांति" मत्स्य पालन के एकीकृत विकास और प्रबंधन हेतु वर्ष 2016 में शुरू कि गई थी।
मत्स्य संपदा योजना
यह 15 लाख मछुआरों, मत्स्य पालकों आदि को प्रत्यक्ष रोज़गार देने का प्रयास करती है जो अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसरों के रूप में इस संख्या का लगभग तीन गुना है।
इसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक मछुआरों, मत्स्य पालकों और मत्स्य श्रमिकों की आय को दोगुना करना है।
राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के बारे में
यह वर्ष 2006 में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
अब यह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत काम करता है।
इसका उद्देश्य देश में मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना तथा एक एकीकृत एवं समग्र तरीके से मत्स्य विकास का समन्वय करना है।
2. संयुक्त राष्ट्र मलाला दिवस
Tags: Important Days
दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए 12 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मलाला दिवस मनाया जाता है।
मलाला यूसुफ़जई के बारे में
मलाला यूसुफ़जई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं।
मलाला युसुफ़जई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के खै़बर-पख्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में हुआ था।
2012 में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के बाद तालिबान बंदूकधारियों ने मलाला को सिर में गोली मार दी थी।
वह जल्द ही रिकवर हुई और हमले के बावजूद लड़कियों के अधिकारों के लिए अपनी वकालत जारी रखी।
मलाला ने 2009 में बीबीसी के लिए लिखना शुरू किया था।
वह 11 वर्ष की थी जब उन्होंने अपने नियमित स्कूली जीवन को एक ऐसे युग के दौरान साझा किया जब लड़कियों को स्कूल से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
मलाला ने मलाला फंड की स्थापना की। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है।
उन्होंने “आई एम मलाला” पुस्तक का सह-लेखन भी किया है।
पुरस्कार
उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शान्ति पुरस्कार (2013), मैक्सिको का समानता पुरस्कार (2013), संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मान (2013), पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शान्ति पुरस्कार (2011) आदि प्रदान किए गए।
मलाला 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बनीं थी।
टाइम पत्रिका ने मलाला को 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में भी नामित किया है।
3. विश्व जनसंख्या दिवस
Tags: Important Days
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
इस दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी ।
यह 11 जुलाई, 1987 को ‘फाइव बिलियन डे’ में जनहित से प्रेरित था। इस तारीख को दुनिया की अनुमानित आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी।
इस दिन के पालन का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों जैसे परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, गरीबी और मानवाधिकारों के महत्व पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है।
साल 2022 की थीम - '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है।
अतिरिक्त जानकारी
संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार जुलाई 2022 तक विश्व की जनसंख्या 7.96 अरब से ज्यादा हो गई है।
2037 में यह 9 अरब का और 2057 तक यह 10 अरब का आंकड़ा पार कर सकती है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स, 2019 के मुताबिक़, दुनिया की कुल आबादी में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी एशिया की है. चीन और भारत दुनिया के सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश हैं I
विश्व कि 18.78% लोग चीन में रहते हैं। जबकि 17.45% लोग भारत में रहते हैं। विश्व के लगभग 36% लोग चीन और भारत में हैं।
अनुमान के मुताबिक़, 2027 के आसपास आबादी के मामले में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा I
यूरोप महाद्वीप के देश वेटिकन सिटी को विश्व के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है I
मालदीप क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश है।
4. विश्व ज़ूनोज दिवस
Tags: Important Days
हर साल 6 जुलाई को जूनोटिक रोगों के जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जूनोज दिवस मनाया किया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
इस दिन की शुरुआत 6 जुलाई, 1885 से हुई थी, जब लुई पाश्चर ने रेबीज वायरस के खिलाफ पहला टीका सफलतापूर्वक प्रशासित किया थाI
ज़ूनोज संक्रामक रोग (वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी) हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता हैंI
ज़ूनोटिक रोग के कुछ उदाहरण इबोला, स्वाइन फ़्लू, एन्सेफलाइटिस, कोविड 19 आदि हैंI
कोविड 19 भी एक ज़ूनोटिक रोग हैI
डब्लू एच ओ (WHO) के अनुसार विश्व स्तर पर, बीमारी के लगभग एक बिलियन मामले, और लाखों मौतें हर साल जूनोज (zoonoses) से होती हैं और, 60% उभरती संक्रामक बीमारियां जूनोज हैंI
स्वास्थ्य सम्बंधी अन्य महत्वपूर्ण दिवस
फ़रवरी 4- विश्व कैंसर दिवस
मार्च 21- विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस
मार्च 24- विश्व क्षय रोग दिवस
अप्रैल 7- विश्व स्वास्थ्य दिवस
अप्रैल 17- विश्व हेमोफिलिया दिवस
अप्रैल 25- विश्व मलेरिया दिवस
जुलाई 28- विश्व हेपेटाइटिस दिवस
सितम्बर 28- विश्व रेबीज़ दिवस
अक्टूबर 12- विश्व गठिया दिवस
नवम्बर 12- विश्व निमोनिया दिवस
नवम्बर 14- विश्व मधुमेह दिवस
दिसम्बर 1- विश्व एड्स दिवस
5. जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दिवस
Tags: Economy/Finance Important Days
वस्तु और सेवा कर के ऐतिहासिक कर सुधार के कार्यान्वयन की वर्षगांठ मनाने के लिए, 1 जुलाई को जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
पहली जीएसटी दिवस 1 जुलाई 2018 को नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के रूप में मनाया गया था I
संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में 30 जून और 1 जुलाई, 2017 की मध्यरात्रि में जीएसटी लागू किया गया था।
29 मार्च, 2017 को, माल और सेवा कर अधिनियम संसद में पारित किया गया और अधिनियम 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ।
जीएसटी को 101वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 के रूप में अधिनियमित किया गया था
जीएसटी क्या है?
GST एक अप्रत्यक्ष कर है जिसे भारत को एकीकृत साझा बाज़ार बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
यह निर्माता से लेकर उपभोक्ताओं तक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति पर लगने वाला एकल कर है।
GST के अंतर्गत जहाँ एक ओर केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेवा कर, काउंटरवेलिंग ड्यूटी जैसे अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं I
वहीं दूसरी ओर राज्यों में लगाए जाने वाले मूल्यवर्द्धन कर, मनोरंजन कर, चुंगी तथा प्रवेश कर, विलासिता कर आदि भी सम्मिलित हैं।
इसे 'वन नेशन वन टैक्स' के नारे के साथ पेश किया गया था।
GST के अंतर्गत कर संरचना
उत्पाद शुल्क, सेवा कर आदि को कवर करने के लिये केंद्रीय जीएसटी(CGST)।
VAT, लक्ज़री टैक्स आदि को कवर करने के लिये राज्य जीएसटी(SGST)।
अंतर्राज्यीय व्यापार को कवर करने के लिये एकीकृत जीएसटी (IGST)।
IGST स्वयं एक कर नहीं है बल्कि राज्य और संघ के करों के समन्वय के लिये एक कर प्रणाली है।
इसमें स्लैब के तहत सभी वस्तुओं और सेवाओं के लिये 4-स्तरीय कर संरचना 5%, 12%, 18% और 28% है।.
6. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
Tags: Important Days
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस प्रतिवर्ष जुलाई के पहले शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 2 जुलाई को सहकारिता आंदोलन के योगदान को उजागर करने के लिए मनाया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य
इस दिन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारी आंदोलन के समान लक्ष्यों और उद्देश्यों को साझा करने के तरीके पर प्रकाश डालते हुए सहकारी समितियों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
इस वर्ष का #CoopsDay स्लोगन - "सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करें" है।
इस साल 2 जुलाई को, दुनिया भर की सहकारिताएं 100वां अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (#CoopsDay) मना रही है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह 28वां अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस हैI
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने जुलाई 1995 के पहले शनिवार को सहकारिता दिवस के रूप में घोषित करने के लिए 16 दिसंबर 1992 को एक प्रस्ताव पारित किया था।
इसका गठन 1895 में गठित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की स्थापना की शताब्दी को चिह्नित करने के लिए किया गया थाI
अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (IAC) के बारे में
इसकी स्थापना 1895 में दुनिया भर में सहकारी समितियों को एकजुट करने, प्रतिनिधित्व करने और उनकी सेवा करने के लिए की गई थी।
आईसीए 109 देशों में 313 सहकारी संघों और संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है।
मुख्यालय - ब्रुसेल्स,बेल्जियम
अध्यक्ष - एरियल ग्वारको
7. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
Tags: Important Days
पूरे देश में हमारे समाज के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और प्रतिबद्धता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वीकार करने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता हैI
साल 2022 डाक्टर्स डे की थीम 'फैमली डॉक्टर्स ऑन दि फ्रंट लाइन' है।
भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी।
यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करता है, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि इसी दिन होती है।
इस दिन सभी लोग, जिनका जीवन किसी न किसी डॉक्टर से जुड़ा हो, वह चिकित्सक को धन्यवाद करते हैं।
डॉ. बिधान चंद्र रॉय
उनका जन्म 1 जुलाई ,1882 को पटना, बिहार में हुआ था और मृत्यु 1 जुलाई 1962 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुई थी।
वे अत्यधिक सम्मानित चिकित्सक और एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।
वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे और 1948 से 1962 में अपनी मृत्यु तक 14 साल तक अपने पद पर रहे।
उन्होंने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर, बिधाननगर, अशोकनगर, कल्याणी और हाबरा के पांच शहरों की स्थापना की थी।
उन्हें 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
वह भारत के उपमहाद्वीप में पहले चिकित्सा सलाहकार के तौर पर प्रसिद्ध हुए।
केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है।
उन्होंने 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के गठन और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
8. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस
Tags: Important Days
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाने का संकल्प 2016 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुत किया गया था।
जब कोई क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है तो उसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 30 जून, 1908 को हुई साइबेरियन तुंगुस्का घटना की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है।
तुंगुस्का घटना
यह इवेंट मानव इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा ज्ञात विस्फोट है।
तुंगुस्का घटना एक बहुत बड़े विस्फोट की घटना है जिसे किसी धूमकेतु या उल्का की वजह से होना माना जाता है।
30 जून, 1908 को, बैकाल झील में रूसी लोगों ने नीले प्रकाश का एक स्तंभ देखा, जो सूरज के समान आकाश में घूम रहा था।
दस मिनट बाद उन्हें तोपखाने की आग जैसी आवाजें सुनाई दीं।
इस धमाके की ताकत अनुमानत: ३ से लेकर ३० मेगाटन TNT के बीच बताई जाती है।
क्षुद्रग्रह क्या है ?
क्षुद्रग्रह खगोलीय पिंड होते है जो ब्रह्माण्ड में विचरण करते रहते है।
यह अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडों से बड़े होते हैं।
1819 में ग्यूसेप पियाज़ी द्वारा खोजा जाने वाला पहला क्षुद्रग्रह, सेरेस था I
हमारे सौरमंडल में बहुत सारे क्षुद्रग्रह हैं। उनमें से ज़्यादातर क्षुद्रग्रह मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट (Main Asteroid Belt) में पाए जाते हैं। यह मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट मंगल और बृहस्पति ग्रहों की कक्षाओं के बीच के क्षेत्र में स्थित है।
9. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
Tags: Important Days
दैनिक जीवन में सांख्यिकी के प्रयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
29 जून को प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली स्थापित करने में किये गये योगदान को सम्मानित करने के लिए चुना गया था।
29 जून प्रो पीसी महालनोबिस की जयंती होती है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस वर्ष 2007 में पहली बार मनाया गया था I
विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्तूबर को मनाया जाता है।
दिवस का उद्देश्य
यह दिवस देश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है कि सांख्यिकी नीतियों को आकार देने और तैयार करने में कैसे मदद करती है।
सांख्यिकी सही विश्लेषण और डेटा एकत्र करने के उचित तरीकों के माध्यम से परिणाम को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में हमारी सहायता करती है।
प्रो. पी.सी. महालनोबिस के बारे में -
महालानोबिस का जन्म कोलकाता में वर्ष 1893 में हुआ था।
महालनोबिस ने 1931 में कलकत्ता में 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान ' की स्थापना की थी।
प्रो. महालनोबिस की भारतीय नियोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उनका नियोजन मॉडल एक बहु प्रचलित मॉडल है और यह भारत की द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) का आधार था।
वह 1947 से 1951 तक सांख्यिकीय नमूनाकरण पर संयुक्त राष्ट्र उप आयोग के अध्यक्ष रहे।
1968 में महलनोबिस को राष्ट्र और विज्ञान की सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया था ।
10. अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस
Tags: Important Days
सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों के योगदान को मान्यता देने के लिए हर साल 27 जून को एमएसएमई दिवस मनाया जाता है।
अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों के दिन के रूप में नामित किया गया था।
मई 2017 में ‘एनहेनसिंग नेशनल केपेसिटीज़ फॉर अनलेशिंग फुल पोटेंशियल्स ऑफ एमएसएमई इन अचीविंग द एसडीजीज़ इन डेवलपिंग कंट्रीज़' नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया था।
इसे संयुक्त राष्ट्र शांति और विकास कोष के सतत् विकास उप-निधि के लिये 2030 एजेंडा द्वारा वित्तपोषित किया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में MSMEs की भूमिका
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान करते हैं।
निर्यात के संदर्भ में वे आपूर्ति शृंखला का एक अभिन्न अंग हैं और कुल निर्यात में लगभग 48 प्रतिशत का योगदान देते हैं।
इसके अलावा MSMEs रोज़गार सृजन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और देश भर में लगभग 110 मिलियन लोगों को रोज़गार प्रदान करते हैं।
MSMEs की पहलें -
भारत में MSME मंत्रालय ने COVID-19 संकट के दौरान उद्योगों को जीवित रहने में मदद करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं -
प्रवासियों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई की स्थापना
कारीगर कल्याण कोष ट्रस्ट के माध्यम से पंजीकृत कारीगरों को प्रति माह 1000 रुपये का भुगतान
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से कारीगरों और खादी संस्थानों को बाजार विकास सहायता के माध्यम से फंड्स जारी करना।