Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Dec. 23, 2022

1. तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के अवसर पर राशन धारकों को 1000 रुपये, चावल और चीनी देने की घोषणा की

Tags: Festivals Person in news State News

Tamil Nadu government announces Rs 1000, rice and sugar to ration holders on the occasion of Pongal

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घोषणा की है कि राज्य में राशन कार्ड धारकों को जनवरी 2023 में होने वाले पोंगल फसल उत्सव के अवसर पर प्रत्येक परिवार  को 1000 रुपये, एक किलो चावल और चीनी मिलेगी।

राज्य सरकार के अनुसार सभी 'चावल' राशन कार्ड धारक श्रीलंकाई पुनर्वास शिविरों में रहने वाले परिवारों भी पात्र होंगे।

इससे 2.19 करोड़ राशन कार्ड धारकों को लाभ होने की उम्मीद है और सरकार को 2,356.67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री 2 जनवरी को पोंगल उपहार योजना का शुभारंभ करेंगे। यह पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।

पोंगल पर्व

पोंगल तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक फसल उत्सव है। यह सूर्य, माँ प्रकृति और विभिन्न खेत जानवरों को धन्यवाद देने का उत्सव है जो भरपूर फसल में योगदान करने में मदद करते हैं। चार दिनों तक मनाया जाने वाला पोंगल तमिल महीने की शुरुआत भी करता है जिसे थाई कहा जाता है और जिसे एक शुभ महीना माना जाता है। यह आमतौर पर हर साल 14 या 15 जनवरी को पड़ता है।

इस पर्व में बनने और खाने वाले पकवान का नाम पोंगल है। यह उबले हुए मीठे चावल का मिश्रण है। यह तमिल शब्द पोंगु से लिया गया है, जिसका अर्थ है "उबालना"।

पोंगल के पहले दिन को भोगी पोंगल कहते हैं। दूसरे दिन को सूर्य पोंगल जहाँ सूर्य की पूजा की जाती है। तीसरे दिन को माटू पोंगल कहा जाता है जहाँ  खेत के जानवरों की पूजा की जाती है और और चौथे दिन को कन्नम पोंगल के रूप में मनाया जाता है।


By admin: Dec. 23, 2022

2. सुप्रीम कोर्ट परिसर में विकलांगों के लिए पहुंच ऑडिट करने के लिए एक समिति का गठन

Tags: committee National Person in news

The committee which was set up on 22 December 2022 will be headed by the Supreme Court Judge S Ravindra Bhat.

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने विकलांगों के अनुकूल बनाने के लिए शीर्ष अदालत परिसर की "भौतिक और कार्यात्मक पहुंच" का लेखा परीक्षा करने के लिए एक समिति की स्थापना की है।

 22 दिसंबर 2022 को गठित की गई समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एस रवींद्र भट करेंगे।

समिति सुगम्यता ऑडिट, विकलांग व्यक्तियों के सर्वेक्षण के परिणाम और पहुंच में आने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में सिफारिशों/प्रस्तावों पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी।

समिति के अन्य सदस्यों में प्रोफेसर डॉ संजय जैन, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु , शक्ति मिश्रा, शीर्ष अदालत से नामित लाइब्रेरियन, वी श्रीधर रेड्डी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा नामित वकील और स्वतंत्र अभिगम्यता विशेषज्ञ निलेश सिंगित, सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज (एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ) द्वारा नामित विशेषज्ञ शामिल हैं।


By admin: Dec. 23, 2022

3. इंग्लैंड के सैम कर्रन ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी का रिकॉर्ड तोड़ा

Tags: Sports Person in news

England all-rounder Sam Curran became the Indian Premier League's (IPL) most expensive ever buy in the players' auction held on 23 December 2022.

23 दिसंबर 2022 को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

पंजाब किंग्स ने  सैम करन को 18. 5 करोड़ रूपए ($ 2.23 मिलियन) में खरीदा।

कर्रन  , जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की टी20 विश्व कप जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज थे, इससे पहले 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे।

आईपीएल में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे पहली बोली दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की लगी थी। उन्हें पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मॉरिस का  पिछला रिकॉर्ड शुल्क उस समय  टूट गया जब मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के लिए 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई । बाद में यह रिकॉर्ड सैम कर्रन ने तोड़ दिया

आईपीएल में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। उन्हें 2015 में दिल्ली डेयरडेविल ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गुजरात टाइटंस मौजूदा आईपीएल चैंपियन टीम है। पहला आईपीएल 2008 में हुआ था जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता था।

आईपीएल में फिलहाल 8 टीमें हैं। वे हैं ;चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल चेयरमैन : अरुण धूमल


By admin: Dec. 23, 2022

4. हरमनप्रीत सिंह एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

Tags: place in news Sports Person in news

Harmanpreet singh to captain Indian team at the FIH men’s world cup 2023

हॉकी इंडिया ने एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के रूप में ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की घोषणा की है। अमित रोहिदास को टीम के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया है। टीम के कोच ग्राहम रीड हैं।

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप हर चार साल में आयोजित किया जाता है और 2022 का आयोजन कोरोना महामारी के कारण 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पिछला 14वां एफआईएच पुरुष विश्व कप हॉकी भी 2018 में ओडिशा में खेला गया था।

15वां एफआईएचपुरुष विश्व कप कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर और नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में 13-20 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। नव निर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम 20,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है

फाइनल मैच 29 जनवरी 2023 को कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह चौथी बार है जब भारत एफआईएचपुरुष विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इसने 1982, बॉम्बे, 2010 नई दिल्ली,और 2018 भुवनेश्वर में इसकी मेजबानी की है।

15वां एफआईएचपुरुष विश्व कप

विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें 4 पूल में बांटा गया है।

पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना

पूल बी : बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी

पूल सी : नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड

पूल डी: भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड

बेल्जियम वर्तमान विश्व चैंपियन टीम है जिसने 2018 संस्करण जीता था ।

भारत ने सिर्फ एक बार यह प्रतियोगिता जीती हैं । 1975 ,मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित में  फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत ने यह कप जीता था । भारतीय टीम का नेतृत्व अजीत पाल सिंह ने किया था।

पुरुष विश्व कप में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है जिसने इसे 4 बार जीता है। हालांकि पाकिस्तानी टीम 2023 संस्करण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है।

एफआईएच

एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।

मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष: मोहम्मद तैयब इकराम

सदस्य: 137 देश


By admin: Dec. 23, 2022

5. प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता, निर्माता, निर्देशक कैकला सत्यनारायण नहीं रहे

Tags: Person in news State News

director Kaikala Satyanarayana no more

प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता, निर्माता और निर्देशक कैकला सत्यनारायण का आयु संबंधी बीमारियों के कारण 23 दिसंबर 2022 को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

कैकला सत्यनारायण, जिन्हें नवरस नटाना सर्वभूमा के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 25 जुलाई, 1935 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था।

उन्होंने लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें कुरुक्षेत्रमू (1977), दाना वीरा सूरा कर्ण (1977) और श्री कृष्णर्जुन युधम (1963) में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

उनका एक संक्षिप्त राजनीतिक जीवन भी था और तेलुगु देशम पार्टी  के संसद सदस्य भी  थे।

श्री सत्यनारायण को रघुपति वेंकैया अवार्ड (2011), तेलुगु सिनेमा के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (2017) और आंध्र प्रदेश सरकार के नंदी फिल्म अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार मिले।


By admin: Dec. 22, 2022

6. सुहेल एजाज खान को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया

Tags: Person in news


भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक सुहेल एजाज खान को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। सुहेल एजाज खान 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में लेबनान में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

खान ने सितंबर 2017 और जून 2019 के बीच मिशन के उप प्रमुख के रूप में रियाद में भारतीय दूतावास में काम किया।

भारत सऊदी अरब संबंध

सऊदी अरब जो दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है और इस्लाम की दो सबसे पवित्र मस्जिदों, मक्का में अल हरम और मदीना में अल-हरम या निषिद्ध मस्जिदों का संरक्षक है।

2010 में प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान भारत-सऊदी अरब के संबंध को 'रणनीतिक साझेदारी' का दर्ज़ा दिया गया।

2019 में पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसने भारत-सऊदी संबंधों को चलाने के लिए एक उच्च-स्तरीय परिषद की स्थापना की।

संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात के बाद सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है

भारत के कच्चे तेल के आयात का 18% से अधिक सऊदी अरब से प्राप्त होता है।

अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान, द्विपक्षीय व्यापार का मूल्य 29.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इस अवधि के दौरान, सऊदी अरब से भारत का आयात 22.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का था और सऊदी अरब को निर्यात 6.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

सऊदी अरब में लगभग 22 लाख भारतीय रहते हैं और वे सऊदी अरब में सबसे बड़े प्रवासी समुदाय का गठन करते हैं।

सऊदी अरब की राजधानी: रियाद

मुद्रा: सऊदी रियाल

सऊदी अरब के राजा: सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सउद


By admin: Dec. 22, 2022

7. आलोक सिंह को एयर इंडिया के कम लागत वाले एयरलाइन कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया गया

Tags: National Economy/Finance Person in news


टाटा समूह ने 1 जनवरी 2023 से आलोक सिंह को अपने कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय का प्रमुख नियुक्त किया है। कम लागत वाले एयरलाइन  व्यवसाय में एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल होंगे।

वर्तमान में टाटा समूह चार एयर लाइन का संचालन करता है। वे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा हैं। विस्तारा सिंगापुर एयरलाइंस के टाटा के एक संयुक्त उद्यमहै।

29 नवंबर 2022 को, टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी, जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस कोएयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल होगी । इस सौदा के बाद, एयर इंडिया देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहक और दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन बन जायेगाऔर यह प्रक्रिया मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

टाटा समूह बजट वाहक एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय करने का इरादा रखता है और विलय 2023 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। विलय के बाद कंपनी का नाम एयर इंडिया एक्सप्रेस हो जाएगा।

एयरएशिया इंडिया को 2014 में लॉन्च किया गया था जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 2005 में परिचालन शुरू किया था।

कम लागत वाली एयरलाइंस या बजट एयरलाइंस या नो-फ्रिल एयरलाइंस पारंपरिक सेवाएं जैसे भोजन, पेय या अन्य प्रीमियम सेवाएं प्रदान नहीं करती हैं और इसके किराए भी आमतौर पर कम होते हैं।भारत में संचालित कुछ प्रमुख कम लागत वाली एयरलाइनों में गो एयर, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट हैं।

एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: कैंपबेल विल्सन 


By admin: Dec. 22, 2022

8. अंतिम पंघाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

Tags: Sports Person in news


भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। जापान की नोनोका ओजाकी, यूएसए के अमित एलोर, स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन और रोमानिया की एंड्रिया एना यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित पांच महिलाओं की सूची में हैं।

अंतिम पंघाल ने इस साल अगस्त में विश्व अंडर 20 कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था । हरियाणा के 18 वर्षीय फ्रीस्टाइल पहलवान भी इसी आयु वर्ग में मौजूदा एशियाई चैंपियन भीहैं।उन्होंने इस साल  सीनियर श्रेणी का इवेंट, ज़ोहैर सघेयर रैंकिंग सीरीज़ भी जीता।

जापान की 19 वर्षीय नोनोका ओजाकी ने इस साल 62 किग्रा वर्ग में सीनियर विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं।

18 वर्षीय अमेरिकी पहलवान अमित एलोर, मौजूदा अंडर 23 और 72 किग्रा में वरिष्ठ विश्व चैंपियन हैं।

स्वीडन की 21 वर्षीय एम्मा मालमग्रेन 53 किग्रा में विश्व नंबर 4 हैं और वरिष्ठ वर्ग में यूरोपीय चैंपियन हैं। रोमानिया की एंड्रिया एना 55 किग्रा में सीनियर यूरोपीय चैंपियन हैं।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग

यह दुनिया में शौकिया कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसे पहले  फिला(FILA) (Fédération Internationale des Luttes Associées) या - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एमेच्योर रेसलिंग के नाम से जाना जाता था।

मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड

अध्यक्ष : नेनाद लालोविक



By admin: Dec. 22, 2022

9. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के 19 शहरों में 24×7 ''नल से पानी' परियोजना की शुरुआत की

Tags: Government Schemes Person in news State News


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 21 दिसंबर 2022 को राज्य के 19 शहरों में 24×7 पाइप वाली पेयजल परियोजना - 'नल से पानी' शुरू की। इन शहरों में लगभग 5.5 लाख लोग इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना लंबे समय से उनका सपना रहा है और यह हमेशा उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि इन शहरों में घरों को भारतीय मानक ब्यूरो के गुणवत्ता मानकों का पालन करने वाले, सीधे नल से पीने का पानी मिलेगा।

राज्य सरकार की योजना केंद्र सरकार कीजल जीवन मिशन योजना से अलग है जिसे 15 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था।

जल जीवन मिशन के तहत, हर घर नल से जल योजना का लक्ष्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पीने योग्य, गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है।

गोवा  ,दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव देश में क्रमशः पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं ।

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला भारत का पहला प्रमाणित 'हर घर जल' जिला है।


By admin: Dec. 22, 2022

10. ब्रिटिश मैगज़ीन की अब तक के 50 महानतम अभिनेताओं की सूची में शामिल होने वाले शाहरुख ख़ान एकमात्र भारतीय

Tags: Person in news


शाहरुख खान एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें एक प्रमुख ब्रिटिश पत्रिका एम्पायर द्वारा अब तक के 50 महानतम अभिनेताओं की अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है।

57 वर्षीय बॉलीवुड सुपरस्टार को एम्पायर पत्रिका की सूची में शामिल किया गया है जिसमें डेनजेल वाशिंगटन, टॉम हैंक्स, एंथनी मार्लन ब्रैंडो, मेरिल स्ट्रीप, जैक निकोलसन जैसे और अन्य हॉलीवुड दिग्गज भी शामिल हैं।

पत्रिका ने कहा कि खान के अबतक के  चार दशकों के करियर में बहुत सारे हिट फिल्म दिए हैं और उनके अरबों प्रशंसक है।

पत्रिका ने चार फिल्मों - संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित "देवदास", करण जौहर की "माई नेम इज खान" ,"कुछ कुछ होता है" और आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित "स्वदेस" में  खान के पात्रों का विशेष रूप सेउल्लेख किया ।

2012 की फिल्म "जब तक है जान" - "जिंदगी तो हर रोज जान लेती है... बम तो सिर्फ एक बार लेगा" की उनकी डायलाग को उनके करियर की सबसे आइकोनिक डायलाग के रूप में रेखांकित किया गया ।

"जब तक है जान" फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का स्वांसोंग था और खान ने समर आनंद नाम के एक भारतीय सेना के मेजर के रूप में चित्रित किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं।

"जब तक है जान" फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी और खान ने समर आनंद नाम के एक भारतीय सेना के मेजर के रूप में चित्रित किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं।


Date Wise Search