Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Nov. 19, 2022

1. बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को भंग किया

Tags: Sports Sports News

BCCI dissolves 4-member

एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 नवंबर, 2022 को चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भंग कर दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के अलावा, चयन समिति के अन्य सदस्य सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देवाशीष मोहंती थे।

  • बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना 4 दिसंबर, 1928 को दिल्ली के रोशनारा क्लब में खिलाड़ियों के एक समूह द्वारा क्रिकेट में ब्रिटिश एकाधिकार को समाप्त करने के लिए की गई थी।

  • BCCI के पहले सदस्य के रूप में 6 क्षेत्रीय निकाय थे, वर्तमान में इसके 30 पूर्णकालिक सदस्य हैं।

  • इसका मुख्य कार्यालय मुंबई, महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में स्थित है।

  • यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से जुड़ा है और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

  • यह भारत के अंदर और बाहर सभी टूर्नामेंटों को नियंत्रित करता है।

  • इसके पास अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और अधिकारियों का चयन करने का अधिकार है।

  • बीसीसीआई अध्यक्ष - रोजर बिन्नी

  • बीसीसीआई सचिव - जय शाह

By admin: Nov. 19, 2022

2. बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को भंग किया

By admin: Nov. 18, 2022

3. मनिका बत्रा एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Tags: Sports Sports News

Manika Batra to reach semifinals of Asian Cup Table Tennis tournament

 मनिका बत्रा 18 नवंबर, 2022 को एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने बैंकाक, थाईलैंड में दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की चेन जू यू के साथ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

  • वर्ल्ड नंबर 44 मनिका ने महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में चेन को 4-3 (6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9) से हराया।

  • वह 19 नवंबर को सेमीफाइनल में जापान की मीमा इटो से प्रतियोगिता करेंगी।

  • पूर्व पुरुष एकल खिलाड़ी चेतन बबूर एशियाई कप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1997 में रजत और 2000 में कांस्य पदक जीता था।

  • पुरुष एकल में दुनिया के 39वें नंबर के साथियान गणानाशेखरन और 44वें नंबर के भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन शरत कमल शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।

एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट

  • यह अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) और एशियाई टेबल टेनिस संघ (ATTU) द्वारा आयोजित एक वार्षिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता है।

  • इसका पहला संस्करण 1983 में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं की एकल स्पर्धाएँ होती हैं, जिसमें 16 खिलाड़ी प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

  • यह विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है।

By admin: Nov. 18, 2022

4. मनिका बत्रा एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

5. भारत ने दक्षिण कोरिया में 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 28 में से 25 स्वर्ण जीते

Tags: Sports Sports News

15th Asian Airgun Championships in South Korea

निशानेबाजी में, दबदबा रखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया (डेगू) में 15 वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 25 स्वर्ण पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 18 नवंबर, 2022 को अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक की जीत शामिल है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मनु भाकर और सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर स्पर्धा जीती जबकि रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने सीनियर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  • भारत ने आठ दिनों में 28 में से 25 स्पर्धाओं में जीत दर्ज की।

  • सांगवान और सिद्धू ने एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कजाखस्तान के वालेरी रखिमजान और इरिना युनुस्मेतोवा को 17-3 से पराजित किया।

  • उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि कजाकिस्तान 577 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर था।

  • शिवा नरवाल और युविका तोमर की दूसरी भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग में 573 के स्कोर से चौथा स्थान हासिल किया पर उन्हें कोरियाई जोड़ी से 6-16 से हारकर कांस्य पदक से चूकना पड़ा।

  • इस स्पर्धा में सागर डांगी और ईशा सिंह की भारत की दूसरी जोड़ी ने भी दो में से एक कांस्य पदक के मैच में जगह बनायी लेकिन वे भी कोरिया के ली सेयुंगजुन और यांग जिन से 14-16 से हार गयी।

  • जूनियर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु और सम्राट की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 578 का स्कोर बनाया जिससे वे उज्बेकिस्तान के निगिना सैडकुलोवा और मुखाम्माद कामालोव (579) के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

  • फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 17-3 से जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया।

एयर पिस्टल के परिणाम

  • मिश्रित टीम: 1. भारत-2 (रिदम सांगवान, विजयवीर सिद्धू) 17 (579); 2. कजाकिस्तान (इरीना यूनुस्मेतोवा, वालेरी राखीमज़ान) 3 (577); 3. कोरिया 16 (573), 4. भारत (शिव नरवाल, युविका तोमर) 6 (573); 3. कोरिया-2 16 (572), 4. जापान 10 (575)।

  • जूनियर मिश्रित टीम: 1. भारत (मनु भाकर, सम्राट राणा) 17 (578); 2. उज्बेकिस्तान (निगिना सैदकुलोवा, मुखम्मद कमलोव) 3 (579); 3. कोरिया (यांग जिन, ली सेउंगजुन) 16 (566), 4. भारत-2 (सागर डांगी, ईशा सिंह) 14 (576); 3. कोरिया-2 17 (574), 4. उज्बेकिस्तान-2 5 (566)।

By admin: Nov. 19, 2022

6. भारत ने दक्षिण कोरिया में 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 28 में से 25 स्वर्ण जीते

7. शिलांग में पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण में मणिपुर पदक तालिका में शीर्ष पर

Tags: place in news Sports

उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों का दूसरा संस्करण 16 नवंबर 2022 को मेघालय की राजधानी शिलांग में संपन्न हुआ। सप्ताह भर चलने वाले (10-16 नवंबर) ओलंपिक खेलों में मणिपुर शीर्ष पर रहा।

खेलों का आयोजन मेघालय सरकार और राज्य ओलंपिक संघ द्वारा पूर्वोत्तर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में किया गया था।

अरुणाचल प्रदेश को 2019 में खेलों के दूसरे संस्करण की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के बाद योजना में बदलाव किया गया और शिलांग को इन खेलों की मेजबानी दी गयी ।

पहला नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक खेल 2018 में मणिपुर में हुआ था और तीसरा संस्करण नागालैंड में आयोजित किया जाएगा।

अंतिम पदक तालिका

मणिपुर कुल 240 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा,  जिसमें 88 स्वर्ण पदक, 75 रजत और 77 कांस्य पदक शामिल हैं।

असम  कुल 203 पदकों के साथ दुसरे स्थान पर रहा, जिसमें 79 स्वर्ण पदक, 61 रजत और 63 कांस्य पदक शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश को कुल 112 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला, जिसमें 39 स्वर्ण, 36 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं।

मेघालय चौथे स्थान पर, नागालैंड पांचवें स्थान पर, मिजोरम छठे स्थान पर, त्रिपुरा सातवें स्थान पर और सिक्किम अंतिम स्थान पर था।

खेलों  के इस एक सप्ताह के लंबे संस्करण में, पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 3000 प्रतिभागियों ने शिलांग में 12 स्थानों पर फुटबॉल, शूटिंग, बास्केटबॉल और अन्य 18 खेलों में प्रतिस्पर्धा की थी।

By admin: Nov. 18, 2022

8. पैरालंपिक-आईपीसी ने तत्काल प्रभाव से रूसी, बेलारूसी समितियों को निलंबित किया

Tags: Sports Sports News International News

Paralympics-IPC suspends Russian, Belarusian

अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने 17 नवंबर, 2022 को रूस और बेलारूस की राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों (NPCs) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिससे पैरा-एथलीटों की 2024 पैरालंपिक में प्रतिस्पर्धा की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इससे पहले दोनों देशों के एथलीटों को मार्च में बीजिंग 2022 शीतकालीन पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया गया था।

  • बर्लिन में आईपीसी की असाधारण महासभा में रूस के निलंबन को 39 के मुकाबले 64 मतों से पारित किया गया।

  • बेलारूस के एनपीसी का निलंबन 45 के मुकाबले 54 मतों से पारित हुआ।

  • दोनों एनपीसी को "आईपीसी संविधान के तहत उनकी सदस्यता दायित्वों का पालन करने में असमर्थता" के लिए निलंबित किया गया है।

  • निलंबन के कारण, NPC रूस और NPC बेलारूस IPC संविधान के अनुसार, IPC सदस्यता के सभी अधिकार और विशेषाधिकार खो दिए हैं।

  • रूसी टीम को डोपिंग को लेकर 2016 में रियो पैरालिंपिक से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।

  • NPC रूस और NPC बेलारूस को इस निर्णय के विरुद्ध अपील करने का अधिकार है।

अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के बारे में

  • इसे 22 सितंबर 1989 को एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।

  • यह एक एथलीट-केंद्रित संगठन है जो एक निर्वाचित शासी बोर्ड, एक प्रबंधन टीम और विभिन्न स्थायी समितियों और परिषदों से बना है।

  • इसका उद्देश्य पैरालिंपिक एथलीटों को खेल उत्कृष्टता प्राप्त करने और दुनिया को प्रेरित और उत्साहित करने में सक्षम बनाना है।

  • मुख्यालय - बॉन, जर्मनी

  • अध्यक्ष - एंड्रयू पार्सन्स

By admin: Nov. 18, 2022

9. पैरालंपिक-आईपीसी ने तत्काल प्रभाव से रूसी, बेलारूसी समितियों को निलंबित किया

10. स्पेन के कार्लोस अल्कराज बने सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 एटीपी खिलाड़ी

Tags: Sports Person in news

स्पेन के कार्लोस अलकराज एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल) रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। एटीपी ने  अपनी रैंकिंग प्रणाली 1973 में शुरू की थी।  वह 5 दिसंबर को 19 साल, 214 दिन के होंगे जो इस साल के  रैंकिंग का अंतिम दिन होगा ।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट का रिकॉर्ड तोड़ा है जो 2001 में 20 साल, 275 दिन की उम्र में दुनिया के नंबर 1  पुरुष टेनिस खिलाडी बने थे।

कार्लोस अलकराज ने एटीपी रैंकिंग में 32वें स्थान के खिलाड़ी के रूप में 2022 वर्ष की शुरुआत की थी । इस साल वह पीट सम्प्रास के बाद यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी भी बने थे।

वह 2003 में एंडी रोडिक के बाद अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, एंडी मरे और राफेल नडाल के ‘बिग फोर’ के बाहर पहले खिलाड़ी बन गए है ।

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल (एटीपी)

इसे 1972 में पुरुषों के पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों के एक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। 

यह दुनिया भर में पेशेवर पुरुषों के टेनिस खिलाड़ियों के लिए विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करता है।

यह उनके महत्व के आधार पर तीन प्रकार के टूर्नामेंट या टूर  आयोजित करता है।

शीर्ष क्रम के टूर्नामेंट को  एटीपी टूर में शामिल किया जाता  हैं। दूसरे क्रम के टूर्नामेंट को  एटीपी चैलेंजर टूर के रूप में आयोजित किए जाते हैं और इसके तीसरे रैंक वाले टूर्नामेंट को आईटीएफ मेन्स टेनिस टूर कहा जाता है।

इसने 1973 में खिलाड़ियों के लिए रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत की और पहले नंबर 1 रैंक वाले खिलाड़ी रोमानिया के इली नास्तासे थे

2021 में नंबर 1 रैंक के खिलाड़ी सर्बियाई नोवाक जोकोविच थे।

एटीपी का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।

एटीपी के सीईओ: मास्सिमो कालवेली 

Date Wise Search