Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Nov. 9, 2022

1. कतर में 20 नवंबर से खेला जाएगा फीफा विश्व कप 2022

Tags: Sports Sports News

FIFA World Cup 2022 to be played from Nov 20 in Qatar

फीफा विश्व कप 2022 इस साल 20 नवंबर से 18 दिसंबर, 2022 तक कतर के पांच शहरों में खेला जाएगा। यह सर्दियों में आयोजित होने वाला पहला फुटबॉल विश्व कप है, साथ ही किसी अरब देश द्वारा आयोजित होने वाला पहला फुटबॉल विश्व कप है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उद्घाटन मैच में, मेजबान कतर 20 नवंबर को अल बेयट स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर से भिड़ेगा।

  • 28 टीमों को आठ ग्रुप में रखा गया है, फाइनल 18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • इंग्लिश प्रीमियर लीग के 12 खिलाड़ियों के दबदबे वाली सूची में आर्सेनल के गेब्रियल मार्टिनेली को शामिल किया गया है।

  • ब्राजील अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को सर्बिया के खिलाफ करेगा।

फीफा विश्व कप के बारे में 

  • फीफा विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है जो खेल की वैश्विक शासी निकाय फीफा के सदस्यों की वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली  जाती है।

  • इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में की गयी थी इसके बाद इसका आयोजन हर चार साल में किया जाता है I 

  • मौजूदा चैंपियन फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम है जिसने फ्रांस में 2018 टूर्नामेंट जीता था।

  • टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ब्राज़ील है जिसने 5 बार ख़िताब जीता है I

  • फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 का आयोजन इस साल कतर में किया जाएगा I

  • फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर बनाया है. लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है- विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ी I

  • फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देशों द्वारा की जाएगी जिनमें अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा शामिल हैंI

By admin: Nov. 8, 2022

2. फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने आर्या सबलेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2022 का खिताब जीता

Tags: Sports Person in news

WTA Finals 2022 title

फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने 7 नवंबर 2022 को आर्या सबलेंका कोसीधे सेटों में हराकर  डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) 2022 का फाइनल जीता लिया ।

डब्ल्यूटीए फाइनल जो साल के डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट की समापन टूर्नामेंट होती है जिसमे डब्ल्यूटीए के शीर्ष 8 रैंक वाले वाली महिला खिलाड़ी भाग लेती हैं। इस बार इसका आयोजन 31 अक्टूबर -7 नवंबर 2022 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास के फोर्थ वर्थ में की गई थी।

कैरोलीन गार्सिया ,2005 में एमिली मौरेस्मो के बाद टूर्नामेंट जीतने वाली दूसरी फ्रांसीसी महिला हैं।

सबलेंका इस  टूर्नामेंट में  बेलारूस के झंडे के नीचे नहीं खेल रही थी क्योंकि डब्ल्यूटीए ने यूक्रेन युद्ध के कारण बेलारूस और रूस के खिलाड़ियों को उनके राष्ट्रीय झंडे के तहत भाग लेने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है ।

पोलैंड की इगा स्विएटेक ने विश्व की नंबर 1 रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी के रूप में 2022 टेनिस वर्ष का समापन किया।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए)

इसकी स्थापना महान महिला टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने 1973 में दुनिया में पेशेवर महिला टेनिस खिलाड़ियों के एक संघ के रूप में की थी।

डब्ल्यूटीए महिला टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन करता है जिसे टूर कहा जाता है जिसमें 50 से अधिक स टूर्नामेंट और चार ग्रैंड स्लैम शामिल हैं।

वर्ष का समापन डब्ल्यूटीए फाइनल के साथ होता है।

डब्ल्यूटीए का कॉर्पोरेट मुख्यालय सेंट पीटर्सबर्ग, फ़्लोरिडा में है, जिसका यूरोपीय मुख्यालय लंदन में है और इसका एशिया-प्रशांत मुख्यालय बीजिंग में है।

By admin: Nov. 7, 2022

3. बॉक्सर शिवा थापा ने एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक छठा पदक हासिल किया

Tags: Sports Sports News

Asian Elite Boxing Championships

भारत के शिव थापा ने 6 नवंबर, 2022 को अम्मान, जॉर्डन में 63.5 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मिंसु चोई पर 4-1 से जीत के साथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक हासिल किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह मैच थापा के लिए 4 - 1 की जीत के साथ समाप्त हुआ, जो अब एशियाई चैंपियनशिप में सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं, जिनके नाम 6 प्रतियोगिता पदक हैं। 

  • थापा, जिन्होंने 2015 और 2019 में कांस्य जीतने के अलावा 2017 और 2021 में रजत पदक जीता था, सेमीफाइनल में 2019 के स्वर्ण पदक विजेता ताजिकिस्तान के बखोदुर उसमोनोव से भिड़ेंगे।

  • इससे पहले भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने 57 किग्रा (फेदरवेट) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के हेंगसोक ली को हराकर अम्मान, जॉर्डन में चल रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  • हुसामुद्दीन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया। अपनी जीत के साथ, उन्होंने चैंपियनशिप में भारत के लिए छठा पदक पक्का कर दिया है।

  • भारतीय मुक्केबाज अनंत चोपडे को 54 किग्रा (बैंटमवेट) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह 0-4 से मैच हार गए।

  • इससे पहले, भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कजाकिस्तान की वेलेंटीना खलजोवा क्वार्टरफाइनल बाउट पर जीत के बाद 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसने विभाजित निर्णय से अपना मैच 3-2 से जीत लिया।

By admin: Nov. 7, 2022

4. बॉक्सर शिवा थापा ने एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक छठा पदक हासिल किया

5. सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय

Tags: Sports Sports News

Suryakumar Yadav first Indian to score 1,000 T20 International runs in a calendar year

स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 6 नवंबर को एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आतिशी पारी खेलकर 26 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और यह उपलब्धि हासिल की। 

  • इस साल 28 पारियों में सूर्यकुमार ने 44.60 की औसत से 1,026 रन बनाए हैं।

  • साल 2022 में 117 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनके बल्ले से एक शतक और नौ अर्धशतक निकले हैं।

  • उन्होंने ये रन 186.24 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

  • वह एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।

  • 2021 में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 73.66 की औसत से 1,326 रन बनाए।

  • रिजवान ने 2021 में 104 (नाबाद) के स्कोर के साथ एक शतक और 12 अर्धशतक बनाए।

By admin: Nov. 7, 2022

6. सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय

7. पूर्व भारतीय कप्तान 'विराट कोहली' को अक्टूबर 2022 के लिए आईसीसी 'महीने का श्रेष्ट खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया

Tags: Sports Awards Person in news

ICC Player of the Month for October 2022.

7 नवंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नवंबर 2022 के लिए 'महीने का श्रेष्ट खिलाड़ी पुरस्कार'' के विजेताओं की घोषणा की।

ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों मेंएक पुरुष और महिला क्रिकेटरों को किसी विशेष महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मूल्यांकन करती हैं।

महीने के पुरुष क्रिकेटर

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को अक्टूबर 2022 के लिए “आईसीसी महीने  का श्रेष्ट पुरुष खिलाड़ी” रूप में नामित किया गया था।

उन्होंने अन्य नामांकित खिलाड़ी, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पीछे छोड़ते हुए यह ख़िताब जीता।

आईसीसी के अनुसार 33 वर्षीय कोहली ने अक्टूबर में केवल चार पारियों में बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने तीन यादगार पारियां खेलीं, जिसमें टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जादुई 82 नाबाद रन शामिल थे।

विराट कोहली के अन्य आईसीसी पुरस्कार

  • सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर): 2017, 2018
  • आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: 2012, 2017
  • आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2017 (कप्तान)
  • पद्म श्री: 2017
  • आईसीसी वनडे टीम ऑफ़ द ईयर: 2012, 2014, 2016 (कप्तान), 2017 (कप्तान)
  • आईसीसी  पुरुष क्रिकेटर ऑफ द डिकेड (2010-2020) के लिए सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार
  • आईसीसी  पुरुष  वनडे  प्लेयर ऑफ़ द डिकेड (2010- 2020)

महीने की श्रेष्ट महिला खिलाडी 

पाकिस्तान की ऑलराउंडर निदा डार को महिला एशिया कप 2022 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन  के लिए आईसीसी अक्टूबर महीने की श्रेष्ट महिला खिलाडी के रूप में नामित किया गया है।

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी डार के साथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)

यह एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो पुरुषों और महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नियंत्रित करता है।

इसकी स्थापना 1909 में इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में हुई थी और 1965 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन किया गया।

1987 में फिर इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कर दिया गया।

सदस्य: 106 देश

आईसीसी में सदस्यों की दो श्रेणियां हैं।

पूर्ण सदस्य: 12 पूर्ण सदस्य देश हैं जो टेस्ट मैच खेलने के लिए योग्य हैं। वे हैं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान । आयरलैंड और अफगानिस्तान को 2017 में पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई थी।

सहयोगी सदस्य: 94 सदस्य हैं। वे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अधिकृत नहीं हैं लेकिन वे आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में या आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में  भाग ले सकते हैं।

मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

आईसीसी के अध्यक्ष: न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस

By admin: Nov. 7, 2022

8. टीनएजर होल्गर रूण ने रोमांचक फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

Tags: Sports Sports News

Paris Masters 2022

डेनमार्क के होल्गर रूण ने गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6 नवंबर को पेरिस मास्टर्स टेनिस के एक रोमांचक फाइनल में 3-6, 6-3, 7-5 से हराया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • रूण ने 35 वर्षीय सर्बियाई खिलाडी जोकोविच को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त बनाई। रूण ने जोकोविच को रिकॉर्ड 39वां मास्टर्स खिताब जीतने पर रोक लगाई।

  • 19 वर्षीय रूण, जो शीर्ष क्रम के कार्लोस अल्काराज़ के पूर्व जूनियर युगल साथी हैं, ने मैच में छह ब्रेक पॉइंट बचाए।

  • रूण, बोरिस बेकर के बाद सबसे कम उम्र के पेरिस मास्टर्स चैंपियन बन गए, उस समय बेकर 18 वर्ष की आयु में 1986 में विजयी हुए थे।

  • रूण की जीत यह भी सुनिश्चित करती है कि वह लगभग 50 वर्ष के बाद शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले पहले डेनिश खिलाड़ी होंगे।

  • इस बीच, नीदरलैंड्स के ब्रिटान नील स्कुपस्की और वेस्ले कूलहोफ ने पेरिस में जीत के बाद युगल रैंकिंग में सीजन के अंत में नंबर एक स्थान हासिल किया।

पेरिस मास्टर्स के बारे में

  • पेरिस मास्टर्स पेरिस, फ्रांस में आयोजित पुरुष पेशेवर खिलाड़ियों के लिए एक वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट है।

  • यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) टूर पर एटीपी टूर मास्टर्स 1000 का हिस्सा है।

  • यह 1982 तक स्टेड पियरे डी कौबर्टिन में आयोजित किया गया था। 1989 में इसे ग्रांड प्रिक्स टूर (ग्रांड प्रिक्स सुपर सीरीज) में से एक बनने के लिए अपग्रेड किया गया था।

By admin: Nov. 7, 2022

9. टीनएजर होल्गर रूण ने रोमांचक फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

By admin: Nov. 6, 2022

10. प्रमोद भगत और मनीषा ने बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports Person in news

 BWF Para World Championships 2022

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने बीडब्ल्यूएफ  पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।  विकलांग बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए  बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2022 1-6 नवंबर 2022 तक टोक्यो, जापान में आयोजित की गई थी।

बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के 2019 संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत ने SL3 श्रेणी में भारत के नितेश कुमार को हराकर अपने एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

17 वर्षीय मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 फाइनल में जापानी मामिको टोयोडा को हराकर इस स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। भारत ने चैंपियनशिप को 16 पदकों के साथ समाप्त किया।

Date Wise Search