Current Affairs search results for tag: international-news
By admin: Oct. 4, 2022

1. फ्रांस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ पेरिस इंफ्रा वीक में शामिल हुए

Tags: International News

फ्रांस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ 3 अक्टूबर को पेरिस इंफ्रा वीक के उद्घाटन में शामिल हुए।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस आयोजन में, उन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, लोजिस्टिक सपोर्ट ग्रोथ, समावेश, स्थिरता, संप्रभुता, रणनीतिक स्वायत्तता और लचीलापन पर प्रकाश डाला।

  • इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

भारत-फ्रांस संबंध

  • भारत और फ्रांस के बीच हमेशा पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।

  • 1998 में, दोनों देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया, जो घनिष्ठ और बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों के अभिसरण का प्रतीक है।

  • भारत में रक्षा, आईटीईएस, परामर्श, इंजीनियरिंग सेवाओं, भारी उद्योग आदि जैसे विविध क्षेत्रों में 1000 से अधिक फ्रांसीसी व्यवसाय हैं।

  • 2 अप्रैल 2000 से दिसंबर 2020 तक 9 बिलियन अमरीकी डालर के संचयी एफडीआई स्टॉक के साथ फ्रांस भारत में 7वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है, जो भारत में कुल एफडीआई प्रवाह का 2 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

  • भारत में COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान, फ्रांस ने एक विशाल एकजुटता मिशन के साथ भारत का समर्थन किया।

  • मिशन को IFCCI और टीम फ्रांस के नेतृत्व में भारत में फ्रांस के दूतावास द्वारा कार्यान्वित किया गया था।

  • इस मिशन के दौरान, देश भर के भारतीय अस्पतालों में 29 अत्याधुनिक फ्रांसीसी-निर्मित ऑक्सीजन-उत्पादक संयंत्रों की स्थापना की गई और 55 फ्रांसीसी और भारतीय समूहों से 55 करोड़ (6.1 मिलियन यूरो) जुटाए गए।

फ्रांस के बारे में

  • प्रधान मंत्री - एलिजाबेथ बोर्न

  • राजधानी - पेरिस

  • राष्ट्रपति - इमैनुएल मैक्रोन 

  • मुद्रा - यूरो

  • राजभाषा - फ्रेंच

  • आधिकारिक नाम - फ्रेंच गणराज्य

By admin: Oct. 3, 2022

2. विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 अक्टूबर से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे

Tags: Person in news International News

विदेश मंत्री एस जयशंकर 5-11 अक्टूबर 2022 तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली न्यूजीलैंड का दौरा होगा , जबकि वे इस साल समय दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।

न्यूजीलैंड का दौरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार एस जयशंकर न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री नानाया महूता से मुलाकात करेंगे और भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों  पर चर्चा करेंगे।

6 अक्टूबर को वह भारतीय समुदाय के सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न के साथ शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार ""दोनों नेता न्यूजीलैंड में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और प्रदर्शित करने के लिए भारत@75 डाक टिकट जारी करेंगे,"

इस अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सिख समुदाय के साथ विशेष बंधन पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक 'हार्टफेल्ट - द लिगेसी ऑफ फेथ' का भी विमोचन किया जाएगा। जयशंकर 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

वह न्यूजीलैंड के कई अन्य नेताओं जैसे प्रियंका राधाकृष्णन, सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र, विविधता, समावेश और जातीय समुदाय और युवा मंत्री के साथ भी मुलाकात करेंगे।

प्रियंका राधाकृष्णन, न्यूजीलैंड में मंत्री बनने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दौरा

अपनी ऑस्ट्रेलियाई यात्रा के दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ 13वीं विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता करेंगे।

उनका उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के अधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

By admin: Oct. 3, 2022

3. केतनजी ब्राउन जैक्सन को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया

Tags: Person in news International News


केतनजी ब्राउन जैक्सन को संयुक्त राज्य अमेरिका के  सर्वोच्च न्यायालय की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।। जैक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनने वाली छठी महिला हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका का  सर्वोच्च न्यायालय

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में दो सर्वोच्च न्यायालय हैं। अमेरिका में प्रत्येक राज्य का अपना सर्वोच्च न्यायालय होता है जो संबंधित राज्य के संविधान की व्याख्या करता है।
  • एक संघीय सर्वोच्च न्यायालय है जिसे यूएस सर्वोच्च न्यायालय के रूप में भी जाना जाता है और  जो सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका  के संविधान  की व्याख्या करता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी 50 राज्यों का अपना एक संविधान है और संघीय सरकार (संयुक्त राज्य सरकार) का अपना एक संविधान है।
  • इसकी स्थापना 1789 में हुई थी।
  • इसमें एक मुख्य न्यायाधीश और आठ अन्य न्यायाधीश हैं।
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जीवन भर के लिए होते हैं। अर्थात उनकी कोई सेवानिवृत्ति की आयु नहीं है (भारत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं)।
  • संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय की अपनी एक पुलिस है जो अपने निर्णय को लागू करती है (भारत में सर्वोच्च न्यायालय में कोई अलग पुलिस बल नहीं है)।
  • यह वाशिंगटन डी.सी में स्थित है।

By admin: Oct. 3, 2022

4. आदिमानव का जीनोम खोजने वाले वैज्ञानिक स्वंते पाबो कोमेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

Tags: Awards Person in news International News

स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वंते पाबो ने 3 अक्टूबर 2022 को ,उन खोजों के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता, जो हमें यह समझने में मदद करती हैं कि आधुनिक मानव विलुप्त पूर्वजों से कैसे विकसित हुआ।

नोबेल समिति के अनुसार, स्वंते पाबो ने "विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों" के लिए यह  पुरस्कार जीता है ।

स्वंते पाबो वर्तमान में जर्मनी के लीपज़िग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी में निदेशक हैं।

स्वंते पाबो स्वीडिश बायोकेमिस्ट कार्ल सुने डेटलोफ बर्गस्ट्रॉम के बेटे हैं, जिन्होंने 1982 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार जीता था।

उनका अग्रणी कार्य

उन्होंने साइबेरिया में खोजी गई उंगली की हड्डी के 40,000 साल पुराने टुकड़े से डेनिसोवन्स नामक एक नई मानव प्रजाति की खोज की।

इंसान की निएंडरथाल नाम की विलुप्त हो चुकी प्रजाति के जीनोम की खोज के दौरान उन्होंने एक ऐसी तकनीक विकसित कर ली जिससे किसी भी जीवाश्म के जीनोम तक पहुंचा जा सकता है।

डॉ. पेबो ने ऐसी तकनीक विकसित की जिससे जीवाश्म के रूप में मिलने वाली छोटी सी हड्डियों से भी जीनोम निकाला जा सकता है।

डॉ. पेबो की 40 साल से ज्यादा लंबी मेहनत ने ऐसी तकनीक खोजी, जिससे लाखों साल पुराने जीनोम का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है. इस तकनीक के जरिए डीएनए से, बैक्टीरिया, फंगस, धूल, मौसमी बदलावों और बाहरी रासायनिक परिवर्तन जैसे फैक्टरों को साफ किया जाता है।  बीते 20 साल में यह तकनीक इतनी आगे जा चुकी है कि अब एक साथ लाखों डीएनए का विश्लेषण किया जा सकता है.

जीनोम क्या है

जीनोम ,किसी कोशिका के भीतर जींस की जानकारी वाले सेट होते हैं। जीनोम के भीतर डीएनए में उस जीव की पूरी अनुवांशिक जानकारी रहती है।जीनोम कही जाने वाली ये इंफॉर्मेशन डीएनए मॉलिक्यूल्स से बनी होती हैऔर  जब कभी कोशिका विभाजित या कॉपी होती है तो ये सूचना भी साथ में कॉपी होती है।

नोबेल पुरुस्कार

नोबेल पुरस्कार, जिसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, स्वीडिश डायनामाइट के आविष्कारक और धनी व्यापारी अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में बनाया गया था।

विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए पुरस्कार 1901 से दिए जाते रहे हैं और अर्थशास्त्र पुरस्कार पहली बार 1969 में दिया गया था।

पुरस्कारों में 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $900,000) का नकद पुरस्कार होता है और यह 10 दिसंबर 2022 को दिया जाएगा। 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।।

By admin: Oct. 3, 2022

5. बुर्किना फासो तख्तापलट : अपदस्थ सैन्य नेता दामिबा ने 'इस्तीफा' दिया

Tags: International News

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक बार फिर सैन्य तख्तापलट हुआ है। अपदस्थ सैन्य नेता दामिबा ने 2 अक्टूबर को 'इस्तीफा' दे दिया। बुर्किना फासो में एक नए सैन्य अधिग्रहण की घोषणा की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा ने "गंभीर मानवीय और भौतिक परिणामों के साथ टकराव से बचने के लिए" अपने इस्तीफे की पेशकश की।

  • देश में नौ महीने पहले ही सैन्य तख्तापलट के जरिये राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।

  • 29 सितंबर को सरकारी टेलीविजन पर सेना के एक अधिकारी ने वर्तमान सरकार को भंग करने और जुंटा नेता, राष्ट्रपति लेफ्टिनेंट-कर्नल पॉल हेनरी डमिबा के बर्खास्तगी की घोषणा की।

  • सेना के कप्तान इब्राहिम त्रोरे अब देश के सत्तारूढ़ जुंटा, पैट्रियटिक मूवमेंट फॉर सेफगार्ड एंड रिस्टोरेशन के अध्यक्ष के रूप में बागडोर संभालेंगे।

बुर्किना फासो के बारे में

  • बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीका में एक भू-आबद्ध देश है।

  • इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में माली, उत्तर-पूर्व में नाइजर, दक्षिण-पूर्व में बेनिन, दक्षिण में टोगो और घाना और दक्षिण-पश्चिम में आइवरी कोस्ट से लगती है।

  • इसे पहले रिपब्लिक ऑफ अपर वोल्टा कहा जाता था।

  • राजधानी - औगाडौगौ

  • सरकार का स्वरूप - सैन्य शासन

  • राजभाषा - फ्रेंच

  • मुद्रा - फ़्रैंक

By admin: Oct. 3, 2022

6. नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन रिसाव

Tags: International News

स्वीडन के तट रक्षक बल ने 29 सितंबर को कहा कि उसे नॉर्ड स्ट्रीम के दो क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों में चौथी बार रिसाव होने का पता चला है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • ये रिसाव महत्वपूर्ण नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन (नॉर्ड स्ट्रीम 1 और नॉर्ड स्ट्रीम 2) में हो रहा है।

  • ये पाइपलाइन रूस से बाल्टिक सागर होते हुए जर्मनी तक प्राकृतिक गैस पहुंचाती हैं।

  • इस सप्ताह की शुरुआत में डेनमार्क के पास दो अन्य रिसाव पाए गए थे।

  • डेनमार्क की सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसने बॉर्नहोम द्वीप के पास समुद्र की सतह पर गैस के बुलबुले देखे हैं।

  • लीकेज के समय दोनों से ही यूरोप को गैस की सप्लाई नहीं हो रही थी। टूटी हुई पाइपलाइनों से मीथेन के रिसाव ने पर्यावरणविदों को भी गंभीर चिंता में डाल दिया है। 

  • जर्मनी रूस का सबसे बड़ा यूरोपीय गैस उपभोक्ता है, और इसका अधिकांश भाग नॉर्ड स्ट्रीम के माध्यम से आता है।

नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन

  • नॉर्ड स्ट्रीम में दो पाइपलाइन हैं, जिनमें से प्रत्येक में दो लाइनें हैं।

  1. नॉर्ड स्ट्रीम 1

  • यह 2011 में पूरा हुआ था। यह उत्तर पश्चिमी रूस में वायबोर्ग से बाल्टिक सागर के रास्ते उत्तरपूर्वी जर्मनी में लुबमिन तक जाती है।

  1. नॉर्ड स्ट्रीम 2

  • 2015 में, रूसी ऊर्जा प्रमुख गज़प्रोम और पांच अन्य यूरोपीय फर्मों ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 बनाने का फैसला किया।

  • यह रूस में उस्त-लुगा से बाल्टिक सागर के माध्यम से जर्मनी में ग्रिफ़्सवाल्ड तक चलता है और सितंबर 2021 में पूरा हुआ था।

  • इसमें प्रति वर्ष 55 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस होगी।

  • नॉर्ड स्ट्रीम 1 और 2 मिलकर प्रति वर्ष जर्मनी को कुल 110 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति करेंगे।

  • पाइपलाइन यूरोपीय संघ के सदस्यों जर्मनी और डेनमार्क के क्षेत्र में आती है।

  • दिसंबर 2019 में, अमेरिकी प्रतिबंधों की धमकी के कारण परियोजना पर काम निलंबित कर दिया गया था।

  • जनवरी 2021 में, अमेरिका ने परियोजना के लिए पाइप बिछाने का काम करने वाले एक रूसी जहाज पर प्रतिबंध लगा दिया।

  • नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर अमेरिका और जर्मनी के बीच एक समझौता हुआ।

शीर्ष 5 प्राकृतिक गैस उत्पादक देश

  • संयुक्त राज्य अमेरिका - 914.6 बिलियन क्यूबिक मीटर

  • रूस - 638.5 बिलियन क्यूबिक मीटर

  • ईरान - 250.8 बिलियन क्यूबिक मीटर

  • चीन - 194 बिलियन क्यूबिक मीटर

  • कतर 171.3 बिलियन क्यूबिक मीटर

  • सबसे अधिक प्राकृतिक गैस की खपत करने वाले शीर्ष 5 देश

  • संयुक्त राज्य अमेरिका

  • रूस

  • चीन

  • ईरान

  • कनाडा

सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार वाले शीर्ष 5 देश

  • रूस

  • ईरान

  • कतर

  • तुर्कमेनिस्तान

  • संयुक्त राज्य अमेरिका

By admin: Oct. 2, 2022

7. इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच में मची भगदड़ में 129 फुटबॉल प्रशंसकों की मौत

Tags: Sports International News


1 अक्टूबर 2022 को इंडोनेशिया में आयोजित एक फुटबॉल मैच में हिंसा के बाद मची भगदड़ में कम से कम 129 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई शीर्ष लीग बीआरआई लीगा 1 के फुटबॉल मैच के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच के बाद हारने व;ली टीम ,अरेमा एफसी के समर्थकों ने पिच पर आक्रमण किया, जिससे भगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए।

लीग ने दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है और अरेमा एफसी टीम को भी इस सीजन के बाकी प्रतियोगिता के लिए किसी भी मैच की मेजबानी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इंडोनेशिया

इसे पहले डच ईस्ट इंडीज (नीदरलैंड ईस्ट इंडीज) के नाम से जाना जाता था और यह 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड से स्वतंत्र हो गया।

यह 17,500 द्वीपों से मिलकर बना दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है।

इंडोनेशिया का बोर्नियो द्वीप ग्रीनलैंड और न्यू गिनी के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

देश में 100 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं और सबसे प्रसिद्ध क्राकाटोआ और माउंट मेरापी हैं।

यहां दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।

राजधानी: जकार्ता

मुद्रा: रुपिया( Rupiah)

राष्ट्रपति: जोको विडोडो

By admin: Oct. 1, 2022

8. सैन्य तख्तापलट में बुर्किना फ़ासो के नेता दामिबा को अपदस्थ किया गया

Tags: International News

बुर्किना फासो सेना के सैनिकों के एक समूह ने 30 सितंबर 2022 को घोषणा की कि उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा को राष्ट्रपति पद से हटा दिया है, जो खुद एक सैन्य तख्तापलट के माध्यम से सत्ता में आए थे।

सैनिकों ने कैप्टन इब्राहिम त्रोरे को देश के नए नेता के रूप में पेश किया।

त्रोरे ने कहा कि बुर्किना फासो की सरकार और संविधान को भंग कर दिया गया है।

इस क्षेत्र के पंद्रह देशों के राजनीतिक और आर्थिक संघ, पश्चिम अफ्रीका राज्यों के आर्थिक समुदाय (इकोवास) के नेताओं ने तख्तापलट की निंदा की।

बुर्किना फासो

यह पश्चिम अफ्रीका में एक बंदरगाह विहीन देश है। इसे पहले अपर वोल्टा कहा जाता था।

यह एक फ्रांसीसी उपनिवेश था जिसने 1964 में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

राजधानी: औगाडौगौ(Ouagadougou)

मुद्रा: सीएफए फ्रैंक

By admin: Oct. 1, 2022

9. चीन ने IAEA में AUKUS परमाणु पनडुब्बी योजना के खिलाफ प्रस्ताव वापस लिया

Tags: International News


अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में भारत के राजनयिक कौशल ने 30 सितंबर को चीन को AUKUS (ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएस) के खिलाफ अपना प्रस्ताव वापस लेने के लिए मजबूर किया। 

महत्वपूर्ण तथ्य

  • चीन ने 26 से 30 सितंबर तक वियना में हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की।

  • AUKUS (ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएस) सुरक्षा साझेदारी ने घोषणा की थी कि यह ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी।

  • 30 सितंबर को चीन ने तर्क दिया कि इस पहल ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के तहत अपनी जिम्मेदारियों का उल्लंघन किया है। इसने इस संबंध में IAEA की भूमिका की भी आलोचना की।

  • भारत की सुविचारित भूमिका ने कई छोटे देशों को चीनी प्रस्ताव पर स्पष्ट रुख अपनाने में मदद की।

  • वियना में आईएईए में भारतीय मिशन ने इस संबंध में कई आईएईए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम किया।

  • जब चीन ने महसूस किया कि उसके प्रस्ताव को बहुमत नहीं मिलेगा तो उसने 30 सितंबर को अपना मसौदा प्रस्ताव वापस ले लिया।

AUKUS गठबंधन

  • सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (AUKUS) ने हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की घोषणा की।

  • वे हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने के लिए AUKUS नामक सुरक्षा गठबंधन के माध्यम से मिलकर काम करेंगे।

  • प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य प्रभाव के बारे में अमेरिका और सहयोगियों की बढ़ती चिंता के बीच यह कदम उठाया गया है।

By admin: Oct. 1, 2022

10. यूक्रेन में रूस के 'जनमत संग्रह' की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर भारत अनुपस्थित

Tags: International News


भारत 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अमेरिका और अल्बानिया की ओर से पेश किए गए उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा, जिसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई थी।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस यूक्रेन से अपने बलों को तत्काल वापस बुलाए।

  • सुरक्षा परिषद के 15 देशों को इस प्रस्ताव पर मतदान करना था, लेकिन रूस ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, जिसके कारण प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।

  • सुरक्षा परिषद के 15 देशों में से 10 देशों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया, जबकि चीन, गैबॉन, भारत और ब्राजील ने भाग नहीं लिया।

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि धमकी या बल प्रयोग से किसी देश द्वारा किसी अन्य देश के क्षेत्र पर कब्जा करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

  • इस संघर्ष की शुरुआत से ही भारत की स्थिति स्पष्ट और सुसंगत रही है।

  • उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के सम्मान और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर आधारित है। बयानबाजी या तनाव का बढ़ना किसी के हित में नहीं है।

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 30 सितंबर को डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया के यूक्रेनी क्षेत्रों पर अपना दावा पेश किया।

  • सुरक्षा परिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि रूस "तुरंत, पूरी तरह और बिना शर्त" यूक्रेन के क्षेत्र से अपनी अपने सभी सैन्य बलों को वापस ले।

यूएनएससी के बारे में :

  • इसकी स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।

  • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। 

  • संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंग हैं- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), ट्रस्टीशिप परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय। 

  • इसके पांच स्थायी सदस्य हैं- चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका, जिन्हें सामूहिक रूप से P5 के रूप में जाना जाता है।

  • भारत वर्तमान में दो साल के कार्यकाल के लिए UNSC का एक अस्थायी सदस्य है, जो दिसंबर में समाप्त हो जायेगा।

  • इनमें से कोई भी एक प्रस्ताव को वीटो कर सकता है।

  • मुख्यालय - न्यूयॉर्क 

Date Wise Search