Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Nov. 19, 2022

1. मोनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Tags: place in news Sports Person in news

Manika Batra first Indian women to win a medal at the Asian Cup Table Tennis

मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 19 नवंबर 2022 को थाईलैंड के बैंकॉक में महिला एकल कांस्य पदक मैच में दुनिया की नंबर 6 जापान की हिना हयाता को हराया।

वह एशिया कप टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले चेतन बबूर ने 1997 में रजत और 2000 में कांस्य पदक जीता था।

अन्य भारतीय खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन भारत के शीर्ष क्रम के पुरुष एकल खिलाड़ी और भारत के राष्ट्रीय चैंपियन शरत कमल  पुरुष एकल के शुरुआती दौर में बाहर हो गए।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता (17-19 नवंबर) का आयोजन इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन और एशियन टेबल टेनिस यूनियन द्वारा बैंकॉक, थाईलैंड के हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में किया गया था।

एशिया कप टेबल टेनिस एक वार्षिक टूर्नामेंट है जो 1983 से आयोजित किया जा रहा है। 2020 और 2021 संस्करण कोविड-19 के कारण आयोजित नहीं किए गए थे।


By admin: Nov. 19, 2022

2. राष्ट्रपति ने अरुण गोयल को भारत के चुनाव आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया

Tags: Person in news

President appoints Arun Goel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 नवंबर को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव आयोग  में शामिल होंगे।

चुनाव आयोग के सदस्यों का कार्यकाल

  • चुनाव आयोग के सदस्य छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं। 

भारत  का चुनाव आयोग

  • भारत के चुनाव आयोग का गठन भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत किया गया था। 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • भारत का चुनाव आयोग भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं को प्रशासित करने के लिए जिम्मेदार एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है। यह निकाय भारत में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं,विधान परिषद और देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के चुनावों का संचालन करता है।

भारत के चुनाव आयोग के सदस्यों की संख्या

  • भारत का चुनाव आयोग एकल सदस्य या बहु सदस्यीय हो सकता है।
  • अनुच्छेद 324 राष्ट्रपति को अपनी इच्छा के अनुसार चुनाव आयोग में सदस्यों को नियुक्त करने की शक्ति देता है।
  • प्रारंभ में चुनाव आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त पद के साथ एक एकल सदस्य निकाय था, लेकिन 16 अक्टूबर 1989 को राष्ट्रपति ने निकाय में दो नए सदस्यों की नियुक्ति की, जिससे यह पहली बार एक बहु-सदस्यीय निकाय बन गया।
  • हालांकि राष्ट्रपति ने 1 जनवरी 1990 को इसे  फिर से एक सदस्यीय निकाय बनाने के लिए एक आदेश जारी किया।
  • 1 अक्टूबर 1993 को इसे फिर से एक बहु-सदस्यीय निकाय बनाया गया क्योंकि राष्ट्रपति ने 2 नए सदस्यों की नियुक्ति की। तब से भारत का चुनाव आयोग तीन सदस्यीय आयोग रहा है।

याद रखने वाली अन्य बातें

  • भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
  • भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.रमा देवी थीं। वह भारत की 9वीं मुख्य चुनाव आयुक्त थीं और उन्हें 1990 में नियुक्त किया गया था।
  • भारत के वर्तमान और 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।


By admin: Nov. 19, 2022

3. उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर में फीफा पुरुष विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

Tags: place in news Sports Person in news

FIFA men's world cup 2022 opening ceremony

विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 नवंबर 2022 को कतर में 22वें पुरुष फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर 20-21 नवंबर को कतर का दौरा करेंगे।

अल खोर में 60,000 क्षमता वाला अल बेत स्टेडियम मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच से ठीक पहले 20 नवंबर 2022 को उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा, उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारत कतर संबंध

  • भारत और कतर के बीच व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी साझेदारी के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
  • पिछले वित्त वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर को पार कर गया।
  • कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभाता है और भारत कतर की खाद्य सुरक्षा में भाग लेता है।
  • अगले साल दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल मनाएंगे
  • कतर में 840,000 से अधिक भारतीयों के साथ लोगों से लोगों के बीच संबंध द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण तत्व है।

फीफा पुरुष विश्व कप 2022

  • 22वां फीफा पुरुष विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई अरब देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • यह 2002 के विश्व कप के बाद एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा विश्व कप है जिसकी मेजबानी जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से की थी।
  • वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • लाईब (La'eeb) विश्व कप का आधिकारिक शुभंकर है। यह कीफियेह से प्रेरित है, जो अरब पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला एक पारंपरिक हेडड्रेस है
  • वर्ल्ड कप के दौरान इस्तेमाल होने वाली फुटबॉल का नाम अल रिहला है। अल रिहला का अर्थ अरबी में "यात्रा" है।
  • इसे जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी एडिडास ने बनाया है।
  • यह लगातार 14वीं बार है जब एडिडास द्वारा बनाई गई गेंद का उपयोग फीफा विश्व कप में किया जाएगा।
  • अल-रिहला पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे विशेष रूप से पानी आधारित स्याही और गोंद के साथ बनाया गया है।

फीफा विश्व कप

  • यह फीफा द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप है और इसे हर चार वर्ष में आयोजित किया जाता है। 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण कोई विश्व कप नहीं हुआ था।
  • पहला विश्व कप 1930 में आयोजित किया गया था और 21 वां विश्व कप रूस में आयोजित किया गया था।
  • 2026 पुरुषों का विश्व कप संयुक्त रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको द्वारा आयोजित किया जाएगा
  • विश्व कप का वर्तमान चैंपियन फ्रांस है।
  • ब्राज़ील दुनिया की सबसे सफल टीम है जिसने इसे 5 बार जीता है। इटली और जर्मनी ने इसे 4-4 बार जीता है।
  • फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

फीफा (FIFA) : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन


By admin: Nov. 19, 2022

4. निर्मला सीतारमण ने एआईआईबी से भारत में अक्षय ऊर्जा में अपना निवेश बढ़ाने का आग्रह किया

Tags: Economy/Finance Person in news

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के अध्यक्ष जिन लिक्यून के साथ एक बैठक में एआईआईबी से अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट प्रौद्योगिकियों में निवेश बढ़ाने और भारत में एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने के लिए कहा।

एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिक्यून इस समय भारत के दौरे पर हैं।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी)

  • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे 2016 में 57 देशों के संस्थापक सदस्यों द्वारा स्थापित किया गया था। भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है।
  • 2020 में बैंक के 103 सदस्य देश हैं जो वैश्विक जनसंख्या के लगभग 79 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 65 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान बैंक के सदस्य नहीं हैं|

बैंक के शेयरधारक

  • बैंक की अधिकृत पूंजी 100 अरब डॉलर है।
  • चीन 29.9% शेयरों के साथ बैंक का बहुसंख्यक शेयरधारक है और भारत 7.74% हिस्सेदारी के साथ बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

संचालन का क्षेत्र

  • इसके संचालन का क्षेत्र एशिया में है और यह कल के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए ऋण प्रदान करता है।
  • यह सरकारी और निजी दोनों कंपनियों को ऋण प्रदान करता है।
  • एआईआईबी ने भारत को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है।
  • यह अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला विदेशी कार्यालय स्थापित करेगा।
  • भारत के उर्जित पटेल एआईआईबी के पांच उपाध्यक्षों में से एक हैं।

बैंक के वर्तमान अध्यक्ष: चीन के जिन लिक्यून

मुख्यालय: बीजिंग, चीन


By admin: Nov. 18, 2022

5. स्पेन के कार्लोस अल्कराज बने सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 एटीपी खिलाड़ी

Tags: Sports Person in news


स्पेन के कार्लोस अलकराज एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल) रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। एटीपी ने  अपनी रैंकिंग प्रणाली 1973 में शुरू की थी।  वह 5 दिसंबर को 19 साल, 214 दिन के होंगे जो इस साल के  रैंकिंग का अंतिम दिन होगा ।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट का रिकॉर्ड तोड़ा है जो 2001 में 20 साल, 275 दिन की उम्र में दुनिया के नंबर 1  पुरुष टेनिस खिलाडी बने थे।

कार्लोस अलकराज ने एटीपी रैंकिंग में 32वें स्थान के खिलाड़ी के रूप में 2022 वर्ष की शुरुआत की थी । इस साल वह पीट सम्प्रास के बाद यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी भी बने थे।

वह 2003 में एंडी रोडिक के बाद अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, एंडी मरे और राफेल नडाल के ‘बिग फोर’ के बाहर पहले खिलाड़ी बन गए है ।

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल (एटीपी)

इसे 1972 में पुरुषों के पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों के एक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। 

यह दुनिया भर में पेशेवर पुरुषों के टेनिस खिलाड़ियों के लिए विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करता है।

यह उनके महत्व के आधार पर तीन प्रकार के टूर्नामेंट या टूर  आयोजित करता है।

शीर्ष क्रम के टूर्नामेंट को  एटीपी टूर में शामिल किया जाता  हैं। दूसरे क्रम के टूर्नामेंट को  एटीपी चैलेंजर टूर के रूप में आयोजित किए जाते हैं और इसके तीसरे रैंक वाले टूर्नामेंट को आईटीएफ मेन्स टेनिस टूर कहा जाता है।

इसने 1973 में खिलाड़ियों के लिए रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत की और पहले नंबर 1 रैंक वाले खिलाड़ी रोमानिया के इली नास्तासे थे

2021 में नंबर 1 रैंक के खिलाड़ी सर्बियाई नोवाक जोकोविच थे।

एटीपी का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।

एटीपी के सीईओ: मास्सिमो कालवेली 


By admin: Nov. 17, 2022

6. सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ाया

Tags: Economy/Finance Person in news

Director of Enforcement Directorate Sanjay Kumar Mishra

17 नवंबर 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल के एक वर्ष के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा 17 नवंबर 2022 को जारी आदेश में कहा गया है कि 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी का कार्यकाल  18 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

संजय कुमार मिश्रा को 19 नवंबर, 2018 को एक आदेश द्वारा दो साल की अवधि के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया गया था।

बाद में 13 नवंबर 2020 के आदेश से केंद्र सरकार द्वारा पूर्वव्यापी प्रभाव से नियुक्ति पत्र में संशोधन किया गया और उनके दो साल के कार्यकाल को तीन साल कर दिया गया था।

पिछले साल भारत सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया जिसके तहत ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशकों का कार्यकाल दो साल की अनिवार्य अवधि के बाद तीन साल तक और बढ़ाया जा सकता है।

इस अध्यादेश के बाद संजय मिश्रा का कार्यकाल  2021 में एक साल और बढ़ा दिया गया था गया।

प्रवर्तन निदेशालय

इसकी स्थापना 1956 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत की गई थी। यह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2022, भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फ़ेमा) 1999 के नागरिक वर्गों के आपराधिक प्रावधानों को लागू करता है।

मुख्यालय: नई दिल्ली


By admin: Nov. 17, 2022

7. राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ सी वी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया

Tags: Person in news State News

22nd Governor of West Bengal s

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 नवंबर 2022 को डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है।

पिछले राज्यपाल जगदीप धनखड़ के भारत के 14 वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन अय्यर को राष्ट्रपति द्वारा 18 जुलाई 2022 को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

डॉ सीवी आनंद बोस के बारे में

डॉ सीवी आनंद बोस एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्य किया है , भारत सरकार के सचिव पद पर रहे है और कुलपति भी रह चुके हैं । वह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के साथ सलाहकार स्थिति में हैबिटेट एलायंस के अध्यक्ष हैं।

एक विपुल लेखक और स्तंभकार, डॉ. बोस ने अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में उपन्यास, लघु कथाएँ, कविताएँ और निबंध सहित 32 पुस्तकें प्रकाशित की हैं।

राज्य के राज्यपाल

संविधान के अनुच्छेद 153 में प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल का प्रावधान है। हालाँकि एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है।

भारत के राष्ट्रपति राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं  (अनुच्छेद 155)।

राज्यपाल बनने की योग्यता

राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने वाला व्यक्ति ;

  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  •  35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो
  • राज्यपाल विधानमंडल या संसद का सदस्य न हों ;
  • लाभ के पद पर आसीन न हों ।

राज्यपाल का कार्यकाल

संविधान के अनुसार राज्यपाल का कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा लेकिन संविधान यह भी कहता है कि राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करता है। इसका अर्थ है कि राष्ट्रपति जब चाहे तब उसे पद से बर्खास्त कर सकता /सकती  है।

राज्यपाल राज्य की कार्यकारिणी का प्रमुख होता है और उसकी भूमिका भारत के राष्ट्रपति के समान होती है। राज्यपाल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले राज्य मंत्रिमंडल की सहायता और सलाह पर अपनी शक्ति का प्रयोग करता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी


By admin: Nov. 17, 2022

8. शरत कमल आईटीटीएफ एथलीट आयोग के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

Tags: Sports Person in news

Sharath Kamal elected to the ITTF Athletes’ Commission

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2022 पुरस्कार विजेता शरत  कमल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) एथलीट आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह ऑनलाइन चुनाव 7 से 13 नवंबर 2022 के बीच हुए थे।

2022 से 2026 तक चार साल के कार्यकाल के लिए 10 एथलीटों को आईटीटीएफ एथलीट आयोग के लिए चुना गया है ।

आठ खिलाड़ियों को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया क्षेत्र से चुना गया जबकि दो उच्चतम मत प्राप्त करने वाले पैरा-एथलीट थे।

सभी निर्वाचित खिलाड़ियों में शरत कमल को 2012 टेबल टेनिस विश्व कप रजत पदक विजेता रोमानिया की एलिज़ाबेता समारा के बाद दूसरा सबसे अधिक वोट मिले। शरत  कमल को हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ  के एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में भी चुना गया था।

अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ)

यह दुनिया में टेबल टेनिस का शासी निकाय है जिसे 1926 में स्थापित किया गया था।

यह विश्व कप सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिम्मेदार है।

मुख्यालय  लुसाने, स्विट्जरलैंड

आईटीटीएफ के अध्यक्ष: पेट्रा सोर्लिंग


By admin: Nov. 17, 2022

9. मेटा ने संध्या देवनाथन को अपना नया भारत प्रमुख नियुक्त किया

Tags: Economy/Finance Person in news

Sandhya Devanathan Vice President of Meta

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सोशल मीडिया कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने 17 नवंबर 2022 को संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह भारतीय परिचालन के लिए जिम्मेदार होंगी और अजीत मोहन की जगह लेंगी, जिन्होंने स्नैप इंक में शामिल होने के लिए कंपनी छोड़ दी थी।

संध्या देवनाथन वर्तमान में एशिया-प्रशांत के लिए मेटा के गेमिंग वर्टिकल की प्रमुख हैं। वह 1 जनवरी 2023 से मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

उनकी नियुक्ति मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक राजीव अग्रवाल और व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस के कंपनी छोड़ने के दो दिन बाद हुई है।

इस महीने की शुरुआत में, मेटा ने भारत सहित दुनिया भर में 11,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका की पांच बड़ी टेक कंपनियों में से एक मानी जाने वाली मेटा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की मालिक है।

यह अपनी कमाई में गिरावट का भी सामना कर रही है। इसके कई कारण हैं , कंपनियां आर्थिक अनिश्चितता के कारण अपने  विज्ञापन बजट में कटौती कर रही हैं,एप्पल कंपनी की गोपनीयता सेटिंग्स में बदलाव से इसके लक्षित विज्ञापनों को नुकसान पहुंचा है, और प्रतिद्वंद्वियों जैसे कि टिकटॉक अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है  जिसके कारण कंपनी की बाज़ार हिस्सेदारी कम हो रही है ।

मेटा के संस्थापक और सीईओ: मार्क जुकरबर्ग


By admin: Nov. 17, 2022

10. केंद्र ने पूर्व सीईए अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया

Tags: Person in news

सरकार ने 16 नवंबर को वरिष्ठ अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड वेलफेयर के संस्थापक-अध्यक्ष विरमानी ने 2007-09 के दौरान मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान वित्त मंत्रालय में तेरहवें मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया है।

  • जब विरमानी ने 2007-2009 तक दो साल तक वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया, तब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

  • वह फरवरी 2013 से अगस्त 2016 तक मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य थे।

  • 2009 में, विरमानी को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था जहाँ उन्होंने 2012 तक वहां सेवा की।

  • वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारत (आईएमएफ में इसके राजदूत के रूप में), बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान का प्रतिनिधित्व किया।

  • अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी विरमानी ने योजना आयोग के प्रधान सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
    नीति आयोग, जो सरकार का प्रमुख थिंक-टैंक है इसका नेतृत्व प्रधान मंत्री करते हैं और वर्तमान में इसके तीन सदस्य हैं, वी के सारस्वत, रमेश चंद और वी के पॉल।

Date Wise Search