Current Affairs search results for tag: international-news
By admin: Sept. 15, 2022

1. गोपनीयता कानून के उल्लंघन के लिए दक्षिण कोरिया ने गूगल और मेटा पर जुर्माना लगाया

Tags: Economy/Finance International News


दक्षिण कोरिया के व्यक्तिगत सूचना संरक्षण आयोग ने गोपनीयता कानून के उल्लंघन के लिए  गूगल पर 69.2 बिलियन वोन ($50 मिलियन) और मेटा (जिसे पहले फेसबुक कहा जाता था) 30.8 बिलियन वोन ($22 मिलियन) का जुर्माना लगाया है।

दोनों कंपनियों को उनकी पूर्व सहमति प्राप्त किए बिना ग्राहक की व्यवहार संबंधी जानकारी एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने का दोषी पाया गया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) :

  • यह पूर्वी एशिया में कोरियाई प्रायद्वीप में स्थित है।
  • 1953 में कोरियाई युद्ध के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को कम्युनिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) और कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) में विभाजित किया गया था।
  • राजधानी : सियोल
  • मुद्रा : दक्षिण कोरियाई वोन

By admin: Sept. 15, 2022

2. एच ई जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने गए

Tags: Person in news International News


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर एच ई जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको को बधाई दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अंगोला भारत का एक महत्वपूर्ण मित्र राष्ट्र है और दोनों देशों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

  • लौरेंको ने एक और पांच साल का कार्यकाल हासिल किया है, व्यापार के मामले में भारत और अंगोला के बीच साझा किए गए द्विपक्षीय संबंध बेहतर होने की उम्मीद है।

  • उन्होंने 26 सितंबर 2017 से अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है।

  • इससे पहले, वह 2014 से 2017 तक रक्षा मंत्री थे।

  • सितंबर 2018 में, वह सत्तारूढ़ दल, अंगोला की मुक्ति के लिए पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष बने।

अतिरिक्त जानकारी -

अंगोला के बारे में :

  • अंगोला, क्षिण-पश्चिमी अफ्रीका में स्थित देश है

  • राजधानी - लुआंडा

  • राजभाषा - पुर्तगाली

By admin: Sept. 15, 2022

3. कजाकिस्तान में आयोजित होगा छठा सीआईसीए शिखर सम्मेलन

Tags: Summits International News


कजाकिस्तान, अक्टूबर 2022 में छठे एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों (सीआईसीए) शिखर सम्मेलन  की मेजबानी करेगा।

शिखर बैठक 12-13 अक्टूबर 2022 को कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में होगी।

एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों (सीआईसीए) एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय मंच है।

सीआईसीए का विचार पहली बार कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव द्वारा 5 अक्टूबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 47 वें सत्र में प्रस्तावित किया गया था।

भारत, चीन, पाकिस्तान सहित 27 देश सीआईसीए के सदस्य हैं।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

सीआईसीए की शिखर बैठक :

  • पहली शिखर बैठक 4 जून 2022 को कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित की गई थी। इसमें प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भाग लिया था।
  • दूसरा सीआईसीए शिखर सम्मेलन 17 जून, 2006 को अलमाटी, कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था
  • तीसरा सीआईसीए शिखर सम्मेलन 8 जून 2010 को इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था
  • चौथा सीआईसीए शिखर सम्मेलन, 21 मई 2014 को शंघाई, चीन में आयोजित किया गया था
  • पांचवां सीआईसीए शिखर सम्मेलन 15 जून 2019 को ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित किया गया था।

फुल फॉर्म :

सीआईसीए/ CICA : कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स एंड इंटरेक्शन इन एशिया (Conference on Interaction and Confidence Building Measures in Asia )


By admin: Sept. 15, 2022

4. भूटान ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की

Tags: International News


भूटान ने 14 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की।


महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत में भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेटसॉप नामग्याल ने डीजी इंटरनेशनल सोलर एलायंस की उपस्थिति में सचिव ईआर दम्मू रवि को अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन :

  • यह एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका प्राथमिक कार्य वित्तपोषण एवं प्रौद्योगिकी की लागत को कम करके सौर विकास को बढ़ावा देना है।

  • यह ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ को लागू करने हेतु नोडल एजेंसी है।

  • इसका उद्देश्य एक विशिष्ट क्षेत्र में उत्पन्न सौर ऊर्जा को किसी अन्य क्षेत्र की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए स्थानांतरित करना है।

  • यह भारत के प्रधानमंत्री और फ्राँस के राष्ट्रपति द्वारा 30 नवंबर, 2015 को फ्राँस (पेरिस) में यूएनएफसीसीसी के पक्षकारों के सम्मेलन (COP-21) में 121 सौर संसाधन समृद्ध देशों के साथ शुरू किया गया था।

  • इसके प्रमुख उद्देश्यों में 1000 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता की वैश्विक क्षमता प्राप्त करना और 2030 तक सौर ऊर्जा में निवेश के लिए लगभग 1000 बिलियन डॉलर की राशि को जुटाना शामिल है।

  • सदस्य -106 देशों ने इस फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसमे 86 ने इस फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर और पुष्टि की है।

  • मुख्यालय - गुरुग्राम, भारत 

By admin: Sept. 14, 2022

5. महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Tags: National Person in news International News

14 सितंबर 2022 को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वह 17-19 सितंबर 2022 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेंगी।

यूनाइटेड किंगडम की 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को स्कॉटलैंड में उनके सुदूर हाइलैंड्स निवास, बाल्मोरल में निधन हो गया था ।


By admin: Sept. 14, 2022

6. भूपेंद्र यादव ने जी20 श्रम मंत्री बैठक में श्रमिकों की दशा सुधारने की वकालत की

Tags: place in news Summits International News


केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंडोनेशिया के बाली में जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। जी-20श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक 13-14 सितंबर 2022 को हुई थी।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने एक मजबूत और लचीला आर्थिक सुधार के लिए श्रमिकों की रोजगार की स्थिति में सुधार पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • इंडोनेशिया वर्तमान में जी-20 समूह का अध्यक्ष है और यह 15-16 नवंबर 2022 को बालीइंडोनेशिया में जी-20 शिखर बैठक की मेजबानी करेगा।
  • भारत, बाली शिखर सम्मेलन में, इंडोनेशिया से, जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा।
  • जी -20, या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए जैसे  19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 


By admin: Sept. 14, 2022

7. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो वर्षों के बाद चीन के बाहर पहली यात्रा पर

Tags: place in news Person in news International News


चीन ने घोषणा की है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14 से 16 सितंबर तक कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर होंगे और उज़्बेक शहर समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में भाग लेंगे। भारत इस शिखर सम्मेलन में उज्बेकिस्तान से एससीओ की अध्यक्षता संभालेगा।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • चीन में कोविड की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि राष्ट्रपति शी , दो वर्षों के बाद, चीन से बाहर  विदेश यात्रा कर रहें हैं।
  • यह स्पष्ट नहीं है कि वह भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे या नहीं। एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-16 सितंबर को उज्बेकिस्तान जाएंगे।
  • समरकंद शिखर सम्मेलन 2019 के बाद से  यह पहला व्यक्तिगत एससीओ शिखर सम्मेलन होगा ।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) :

  • शंघाई सहयोग संगठन 15 जून, 2001 में ‘शंघाई फाइव’ के विस्तार के बाद अस्तित्त्व में आया था।
  • शंघाई फाइव का गठन रूस, चीन, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान ने साथ मिलकर वर्ष 1996 में किया था।
  • वर्ष 2001 में उज़्बेकिस्तान के संगठन में प्रवेश के बाद ‘शंघाई-5’ को एससीओ नाम दिया गया।
  • वर्ष 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इसके सदस्य का दर्जा मिला।
  • एससीओ के चार पर्यवेक्षक देश हैं; ईरान, मंगोलिया, बेलारूस और अफगानिस्तान।
  • इसके छह संवाद भागीदार राज्य हैं; आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, तुर्की और श्रीलंका।

फुल फॉर्म :

एससीओ : शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन

By admin: Sept. 14, 2022

8. विलियम रुटो ने केन्या के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news International News


पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता झेल रहे अफ्रीकी देश केन्या में 9 अगस्त को हुए चुनाव के बाद विलियम रूटो ने 13 सितंबर को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • रूटो ने 9 अगस्त को हुए चुनाव में लंबे समय से विपक्ष के नेता रहे  रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया।

  • ओडिंगा इस केन्या में बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने 5 बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा है और इस बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

  • ओडिंगा 2008 से 2013 तक केन्या के प्रधानमंत्री रहे।

  •  रूटो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे। 

  • रुटो कर्ज के भारी बोझ से दबे देश में सत्ता संभाल रहे हैं जो केन्या के गरीबों से किए गए वादों को पूरा करने के उनके प्रयासों को चुनौती देगा।

केन्या के बारे में :

  • राष्ट्रपति - विलियम रूटो

  • राजधानी - नैरोबी 

  • आधिकारिक भाषाएँ -स्वाहिली, अंग्रेज़ी

  • मुद्रा - केन्याई शिलिंग

By admin: Sept. 14, 2022

9. डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स - 2022

Tags: International News

ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स की वीपीएन सेवा कंपनी ने 12 सितंबर को अपना डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ (डीक्यूएल) इंडेक्स 2022 जारी किया जिसमें 110 देश शामिल थे।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • डेनमार्क लगातार दूसरे वर्ष सूचकांक में सबसे ऊपर है जबकि सबसे खराब रैंकिंग वाले पांच देश इथियोपिया, कंबोडिया, कैमरून, ग्वाटेमाला और अंगोला हैं।

  • सूचकांक में उच्चतम स्कोर वाले दस देशों में से छह यूरोपीय देश हैं।

  • भारत सूचकांक के समग्र मानकों में 59वें स्थान पर है।

  • चीन 16 पायदान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान 97वें स्थान पर है जबकि बांग्लादेश 103वें स्थान पर है।

पांच डिजिटल पैरामीटर :

  • इंटरनेट की सामर्थ्य - यह मापता है कि लोगों को इंटरनेट कनेक्शन खरीदने के लिए कितना समय देना पड़ता है। इस पैरामीटर पर भारत 47वें स्थान पर है।

  • इंटरनेट की गुणवत्ता - सर्वेक्षण किसी देश में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी की गति और स्थिरता को मापता है। रिपोर्ट में भारत को 67वें स्थान पर रखा गया है।

  • इलेक्ट्रॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर - सर्वेक्षण में किसी देश में इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचे के विकास और समावेशिता को मापा जाता है। भारत इस पैरामीटर पर ख़राब स्थिति 91वें स्थान पर  है।

  • इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा - यह पैरामीटर यह आकलन करता है कि साइबर अपराधों का मुकाबला करने और किसी भी व्यक्ति की ऑनलाइन गोपनीयता की रक्षा के लिए कोई देश कितना तैयार है। भारत इस पैरामीटर पर 36वें स्थान पर है।

  • इलेक्ट्रॉनिक शासन  - यह जनता की भलाई के लिए सरकार की ऑनलाइन उपस्थिति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी के उपयोग को मापकर यह पता लगाने की कोशिश करता है कि देश की सरकारी सेवाएं कितनी आधुनिक और डिजीटल हैं। भारत इस पैरामीटर पर 33वें स्थान पर है।

By admin: Sept. 14, 2022

10. एमी अवॉर्ड्स - 2022, ली जंग-जे ने जीता बेस्‍ट एक्‍टर का खिताब

Tags: Awards International News

13 सितंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित 74वें एमी अवॉर्ड्स - 2022 की घोषणा की गई। 


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अभिनेता ली जंग-जे ने नेटफ्लिक्स की हिट दक्षिण कोरियाई सीरीज “स्क्विड गेम” में अपने प्रदर्शन के लिए नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एमी जीता।

  • "स्क्वीड गेम" के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ड्रामा सीरीज़ श्रेणी जीतने वाले पहले एशियाई निर्देशक बने और गैर-अंग्रेजी भाषा श्रृंखला के लिए जीतने वाले पहले निर्देशक भी बने।

  • ली ने जेसन बेटमैन (ओजार्क), ब्रायन कॉक्स (सक्‍सेशन), बॉब ओडेनकिर्क (बेटर कॉल शाऊल), एडम स्कॉट (सेवरेंस) और जेरेमी (सक्‍सेशन) जैसे दिग्‍गज अभिनेताओं को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

  • वह इस साल की शुरुआत में भी ‘स्क्विड गेम' के लिए SAG अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं.

  • सीरीज एक प्रतियोगिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 456 खिलाड़ी, जिनमें से सभी गहरे वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।

एमी अवॉर्ड के बारे में :

  • यह अमेरिका के बाहर उत्पादित अग्रणी टेलीविजन प्रोग्रामिंग में उत्कृष्टता को वार्षिक रूप से मान्यता देता है।

  • इसे अमेरिकी टेलीविजन अवॉर्ड भी कहा जाता है.

  • एमी अवार्ड्स नेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा बनाए जाते हैं।

  • 1946 में नेशनल एकेडमी का गठन किया गया और 1949 में पहली बार एमी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

Date Wise Search