Current Affairs search results for tag: international-news
By admin: Sept. 9, 2022

1. वोल्कर तुर्क को मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

Tags: Person in news International News


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 8 सितंबर 2022 को महासभा द्वारा अनुमोदन के बाद, ऑस्ट्रिया के वोल्कर तुर्क को मानवाधिकार के लिए अगले संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • तुर्क, चिली की मिशेल बाचेलेट का स्थान लेंगे, जिन्होंने 1 सितंबर, 2018 से 31 अगस्त, 2022 तक उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया।

मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त :

  • मानवाधिकार के लिए उच्चायुक्त संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख मानवाधिकार अधिकारी है।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रति जवाबदेह है और ओएचसीएचआर की सभी गतिविधियों के साथ-साथ इसके प्रशासन के लिए भी जिम्मेदार है।

ओएचसीएचआर 

  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर ) का कार्यालय,  जिसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के रूप में भी जाना जाता है ।
  • यह, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों और संधियों में स्थापित सभी मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के प्रतिबद्ध है ।
  • ओएचसीएचआर  का मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड

By admin: Sept. 9, 2022

2. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन

Tags: Person in news International News


ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में निधन हो गया. उनकी उम्र लगभग 96 साल थी। 


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • महारानी एलिजाबेथ ने 70 साल तक शासन किया, पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे।

  • महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह बड़े सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं।

  • उनके शासनकाल के दौरान विंस्टन चर्चिल से शुरू होकर सुश्री ट्रस सहित 15 प्रधान मंत्री थे।

  • महारानी एलिजाबेथ II का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था।

  • एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति थे।

  • वर्ष 2015 में, महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश सम्राट बनीं।

  • जून 2022 में, वह थाईलैंड के राजा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट बनीं।

  • थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने 1927 से 2016 के बीच 70 साल 126 दिनों तक शासन किया।

  • फ्रांस का लुई XIV 72 साल और 110 दिनों के साथ दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सम्राट हैं। 

  • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 11 सितंबर को पूरे देश में एक दिवसीय राजकीय शोक होगा।

By admin: Sept. 8, 2022

3. दूसरा भारत-जापान 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय संवाद टोक्यो में शुरू हुआ

Tags: International Relations International News


दूसरा भारत-जापान 2022 मंत्रिस्तरीय संवाद 8 सितंबर को टोक्यो में शुरू हुआ।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 8 सितंबर को टोक्यो में अपने जापानी समकक्षों के साथ दूसरे भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में भाग लिया।

  • राजनाथ सिंह ने कहा, हाल के दिनों में भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

  • भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों का इस साल दिसंबर में  70 साल पूरा होने वाला है और दोनों देश दिसंबर में नई दिल्ली में इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

  • यह बैठक द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में दोनों देशों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

  • यह भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की ताकत को भी प्रदर्शित करता है।

  • वार्ता के दौरान दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे का रास्ता तय करेंगे।

भारत का '2+2' संवाद का प्रारूप :

  • यह रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर भारत और उसके सहयोगी देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक का एक प्रारूप है।

  • भारत के चार प्रमुख रणनीतिक साझेदारों के साथ 2+2 संवाद हैं - अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और रूस।

  • रूस के अलावा अन्य तीन देश क्वाड में भी भारत के भागीदार हैं।

  • जापान के साथ '2+2' संवाद 2019 में द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और गहरा करने के लिए शुरू किया गया था।

  • जापान के साथ पहला मंत्रिस्तरीय 2+2 संवाद दिसंबर 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

By admin: Sept. 8, 2022

4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी जिला न्यायाधीश के लिए भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यम को नामित किया

Tags: Person in news International News


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 6 सितंबर को भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी अरुण सुब्रमण्यम को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायाधीश के रूप में नामित किया है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सुब्रमण्यम सीनेट की पुष्टि के बाद न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सेवा देने वाले पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश होंगे।

  • सुब्रमण्यम ने 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से अपना ज्यूरिस डॉक्टर (जेडी) और 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से बीए किया।

  • वर्तमान में वह न्यूयॉर्क में सुस्मान गॉडफ्रे एलएलपी में भागीदार हैं जहां उन्होंने 2007 से काम किया है।

  • सुब्रमण्यम ने 2006 से 2007 तक संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रूथ बेडर गिन्सबर्ग के लिए एक लॉ क्लर्क के रूप में भी कार्य किया।

  • भारतीय मूल के अटॉर्नी ने फॉल्स क्लेम एक्ट, सार्वजनिक संस्थाओं, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में तस्करी, उपभोक्ताओं और अनुचित तरीकों से घायल व्यक्तियों से संबंधित मामलों में विशेषज्ञता हासिल की है।

By admin: Sept. 8, 2022

5. शेख हसीना ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में मारे गए भारतीय सैनिकों के वंशजों को छात्रवृत्ति प्रदान की

Tags: International Relations International News

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने 7 सितंबर को नई दिल्ली में एक समारोह में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान छात्र छात्रवृत्ति प्रदान की।


महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह छात्रवृत्ति पहली बार सैनिकों के वंशजों, भारत के सशस्त्र बलों के अधिकारियों को प्रदान की गई जो 1971 के ऐतिहासिक मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद या गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

  • यह छात्रवृत्ति कक्षा 10 और 12 के 100 - 100 छात्रों को प्रदान किया गया जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि है।

  • इस पुरस्कार का नाम हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर रखा गया है। 

  • भारतीय सेना के जवानों के परिवार के कुल 200 सदस्यों को स्कॉलरशिप मिली है।

अतिरिक्त जानकारी -

1971 का मुक्ति संग्राम : 

  • 1950 के दशक में पाकिस्तान पर सैन्य-नौकरशाही का राज था जो पूरे देश (पूर्वी एवं पश्चिमी पाकिस्तान) पर अलोकतांत्रिक तरीके से शासन कर रहे थे। 

  • शासन की इस व्यवस्था में बंगालवासियों का कोई राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं था। 

  • वर्ष 1970 के आम चुनावों के दौरान पश्चिमी पाकिस्तान के इस प्रभुत्व को बंगालवासियों द्वारा चुनौती दी गई।

  • वर्ष 1970 के आम चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान के शेख मुज़ीबुर्र रहमान की अवामी लीग को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ।

  • पश्चिमी पाकिस्तान पूर्वी पाकिस्तान के किसी नेता को देश पर शासन करने के लिए तैयार नहीं था।

  • 26 मार्च, 1971 को पश्चिम पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान में ऑपरेशन सर्चलाइट शुरू की।

  • इसके परिणामस्वरूप लाखों बांग्लादेशियों को भारत में शरण लेनी पड़ी।

  • बांग्लादेश के स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाली 'मुक्तिवाहिनी सेना' एवं भारतीय सैनिकों की बहादुरी से पाकिस्तानी सेना को हार का सामना करना पड़ा।

  • 6 दिसंबर, 1971 को भारत के हस्तक्षेप से 13 दिनों के युद्ध से एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ।

By admin: Sept. 7, 2022

6. पीयूष गोयल ने सैनफ्रांसिस्को में इंडिया यूएस स्टार्टअप सेतु -’बदलाव और कौशल उन्नयन के लिए उद्यमियों का समर्थन’ को शुरू किया

Tags: National Economy/Finance Government Schemes International News


केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने 6 सितंबर 2022 को सैन फ्रांसिस्को, संयुक्त राज्य अमेरिका  में  'इंडिया-यूएस स्टार्टअप सेतु' (बदलाव और कौशल उन्नयन के लिए उद्यमियों का समर्थन” का शुभारंभ किया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

स्टार्टअप का उद्देश्य :

  • पीयूष गोयल ने कहा कि यह भारतीय और अमेरिकी कंपनियों के बीच एक सेतु का काम करेगा और उद्यमियों को बदलाव व कौशल उन्नयन में मदद करेगा तथा यूएस में प्रवासी भारतीय की सफलता की कहानियों से प्रेरणा प्राप्त करने में समर्थन प्रदान करेगा।
  • श्री गोयल ने कहा कि समर्थन, मार्गदर्शन, पैसों की कमी के कारण स्टार्टअप्स से सम्बंधित कुछ अच्छे विचार आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
  • यह पहल भारत में स्टार्ट-अप को यूएस-आधारित निवेशकों और स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के नेताओं को वित्त पोषण, बाजार पहुंच और व्यावसायीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में परामर्श और सहायता के साथ जोड़ेगी।
  • स्टार्टअप इंडिया पहल मार्ग ( MAARG), या मेंटरशिप, एडवाइजरी, असिस्टेंस, रेजिलिएशन और ग्रोथ प्रोग्राम के तहत मेंटरशिप पोर्टल के माध्यम से बातचीत का समर्थन किया जाएगा, जो भारत में स्टार्टअप्स के लिए सिंगल-स्टॉप सॉल्यूशन फाइंडर है।

मार्ग क्या है ?

  • यह एक पोर्टल है जिसे स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • पोर्टल को इस विचार के साथ विकसित किया गया है कि देश के किसी भी  कोने में स्थित कोई भी स्टार्टअप, एक संरक्षक(मेंटर ) से आसानी से जुड़ सके ।

अतिरिक्त जानकारी -

महत्वपूर्ण पॉइंट्स :

  • 16 जनवरी को भारत में स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 2016 में भारत सरकार ने अपनी स्टार्टअप इंडिया पहल शुरू की थी। पहला स्टार्टअप दिवस 2022 में मनाया गया था।
  • अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
  • बेंगलुरु स्थित नियोबैंक ओपन भारत में 100वां यूनिकॉर्न स्टार्टअप है।

By admin: Sept. 7, 2022

7. भारत ने मेडागास्कर को 5000 टन चावल दान किया

Tags: International News


मेडागास्कर में भारतीय राजदूत अभय कुमार ने एंटानानारिवो में प्रेसिडेंशियल पैलेस में आयोजित दान समारोह में मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना को 5000 टन चावल भेंट किया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • इससे पहले भारत ने विश्व साइकिल दिवस के मौके पर मेडागास्कर को 15 हजार साइकिलें दान में दी थीं। विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रपति राजोइलिना ने सरकार और भारत के लोगों  को उदार दान के लिए धन्यवाद दिया।

अतिरिक्त जानकारी -

मेडागास्कर :

  • यह अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है।
  • यह ग्रीनलैंड, न्यू गिनी और बोर्नियो के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • राजधानी : एंटानानारिवो
  • मुद्रा : एरीरी
  • राष्ट्रपति : एंड्री राजोइलिना

By admin: Sept. 7, 2022

8. रूस के व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को पीएम मोदी ने संबोधित किया

Tags: International News


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 सितंबर को रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) 2022 के पूर्ण सत्र में एक वीडियो संबोधन दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • 2019 में ईईएफ में प्रधान मंत्री मोदी मुख्य अतिथि थे।

  • सातवां पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में 5 सितंबर से आयोजित हुआ।

  • इसमें 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 7 सितंबर को ईईएफ के पूर्ण सत्र में वैश्विक प्रक्रियाओं और रूस के सुदूर पूर्व के विकास पर संबोधित किया।

  • पूर्वी आर्थिक मंच 2022 का विषय - "एक बहुध्रुवीय विश्व का मार्ग"।

  • इस वर्ष के इस मंच का उद्देश्य नए आर्थिक मॉडल के नेतृत्व में वैश्विक परिवर्तन पर प्रकाश डालना और सभी हितधारकों के लिए एक संवाद मंच प्रदान करना है।

अतिरिक्त जानकारी -

पूर्वी आर्थिक मंच के बारे में :

  • यह रूसी और वैश्विक निवेश समुदायों के भीतर संबंधों को स्थापित करने और मजबूत करने के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।

  • यह रूस के सुदूर पूर्व के आर्थिक विकास और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करने के लिए 2015 में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा स्थापित किया गया था।

By admin: Sept. 7, 2022

9. भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की नई गृह मंत्री नियुक्त

Tags: Person in news International News


भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को 6 सितंबर को ब्रिटेन की नई गृह सचिव(ब्रिटेन में गृह मंत्री को गृह सचिव के रूप में जाना जाता है) के रूप में नियुक्त किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की पूर्व गृह सचिव प्रीति पटेल की सहयोगी रही हैं। 

  • वह बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

  • वह तमिल मूल की मां उमा और गोवा मूल के पिता क्रिस्टी फर्नांडीस की बेटी हैं।

  • उनकी मां मॉरीशस से ब्रिटेन चली गई थीं, जबकि पिता केन्या से 1960 के दशक में ब्रिटेन आए थे।

  • भारतीय मूल की प्रीति पटेल के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने उनकी इस पद पर नियुक्ति की घोषणा की।


By admin: Sept. 6, 2022

10. मंगोलिया के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

Tags: Defence Person in news International News


मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर आए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नई दिल्ली, मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनाथ सिंह ,मंगोलिया और जापान के साथ भारत के सामरिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से 5 सितंबर 2022 से दोनों देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

मंगोलिया की यात्रा :

  • 5-7 सितंबर 2022 तक मंगोलिया की उनकी यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पूर्वी एशियाई देश का पहला दौरा है।
  • उन्होंने 6 सितंबर 2022 को उलानबटार में मंगोलियाई रक्षा मंत्री सैखानबयार गुरसेद से मुलाकात की।
  • उन्होंने  मंगोलिया के राष्ट्रपति यू खुरेलसुख से भी मुलाकात की।

अतिरिक्त जानकारी -

भारत मंगोलिया संबंध :

  • भारत और मंगोलिया के बीच मधुर और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। मंगोलिया भारत को अपना "तीसरा" और "आध्यात्मिक पड़ोसी" मानता है।
  • 2015 में प्रधान मंत्री मोदी की देश की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड किया गया था।
  • भारत ने मंगोलिया के दक्षिणी डोर्नोगोवी प्रांत में सैंशांड के पास 1.5 मिलियन मीट्रिक टन तेल रिफाइनरी बनाने के लिए मंगोलिया को 1.236 बिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान किया है।
  • इसका निर्माण भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

मंगोलिया :

  • यह उत्तर मध्य एशिया में स्थित है।
  • राजधानी:उलानबाटार
  • मुद्रा: तुगरिक
  • राष्ट्रपति : उखनागिन खुरेलसुख

Date Wise Search