Current Affairs search results for tag: international-news
By admin: Sept. 5, 2022

1. मैरी एलिजाबेथ ट्रस होंगी यूनाइटेड किंगडम की नई प्रधानमंत्री

Tags: Person in news International News


मैरी एलिजाबेथ ट्रस या लिज़ ट्रस को उनकी कंजरवेटिव पार्टी द्वारा 5 सितंबर 2022 को यूनाइटेड किंगडम के अगले प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है। वह मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे के बाद यूके की तीसरी महिला प्रधान मंत्री हैं। वह यूनाइटेड किंगडम की 56वीं प्रधानमंत्री होंगी।

वर्तमान प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन , जो महीनों से घोटालों के आरोपों  का सामना कर रहे थे, ने जुलाई में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी । सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी  जिसे टोरीज़ के नाम से भी जाना जाता है ने उसके बाद अपने नए नेता की चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया था  ।

2021 से विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत लिज़ ट्रस ने वैध वोटों का 57% प्राप्त करके ऋषि सुनक को हराया। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले।

ऋषि सुनक ,बोरिस जॉनसन सरकार में पूर्व  वित्त मंत्री थे। वे भारतीय मूल के व्यक्ति हैं और उन्होंने इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की बेटी से शादी की है।

बोरिस जॉनसन आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए 6 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ से मिलने स्कॉटलैंड जाएंगे। ट्रस उनके साथ जाएँगी और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को  सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी

ट्रस ने  उस समय कार्यभार संभालेंगी जब देश को  मंहगाई, औद्योगिक अशांति, मंदी और यूरोप में युद्ध का सामना करना पड़ रहा है, जहां ब्रिटेन यूक्रेन का एक प्रमुख समर्थक रहा है।

By admin: Sept. 5, 2022

2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति नई और उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित भारत में विशेष बैठक करेगी

Tags: Summits International News


संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति 29 अक्टूबर 2022 को भारत में एक विशेष बैठक आयोजित करेगी।

सम्मेलन का विषय है: नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से बढ़ते खतरे

विशेष बैठक तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी जहां आतंकवादी द्वारा दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है,

अर्थात् (1) इंटरनेट और सोशल मीडिया, 

(2) आतंकवाद के वित्तपोषण,  

(3) मानव रहित हवाई प्रणाली।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद :

यह संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रखरखाव के लिए सुरक्षा परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसमें 15 सदस्य होते हैं। पांच सदस्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्य हैं।

शेष 10 सदस्य दो वर्ष के लिए महासभा द्वारा चुने जाते हैं। उनके पास वीटो पावर नहीं है।


By admin: Sept. 3, 2022

3. 64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 की घोषणा

Tags: Awards International News


रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन (आरएमएएफ), मनीला, फिलीपींस ने 31 अगस्त 2022 को 64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा की है। यह एशिया या दुनिया में मानव विकास की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए व्यक्तियों और संगठन को दिया जाता है।

यह पुरस्कार जिसे 'एशियाई नोबेल पुरस्कारके समकक्ष माना जाता है, 30 नवंबर 2022 को तदाशी हट्टोरी, गैरी बेनचेघिब, सोथियारा छिम और बर्नाडेट जे मैड्रिड को दिया जाएगा।

2022 केपुरस्कार विजेता

सोथेरा छिम

वह कंबोडिया के नागरिक हैं । एक मनोचिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य अधिवक्ता के रूप में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है ।उन्होंने खमेर रूज के क्रूर शासन और अपने देश में अन्य रोगियों के हजारों पीड़ित लोगों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

तदाशी हटोरी

वह जापान के नागरिक हैं । वह एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और मानवतावादी हैं जिन्हें वियतनाम में मुफ्त नेत्र शल्य चिकित्सा प्रदान करने में उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है।

बर्नाडेट जे.मैड्रिड

वह फिलीपींस की बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें देश भर में प्रताड़ित बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान बनाकर फिलिपिनो बच्चे के संरक्षण के अधिकार की हिमायत के रूप में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

गैरी बेनचेघिब

वो फ्रांस के नागरिक हैं । उन्हें इंडोनेशिया के बाली में समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के उन्मूलन में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 

  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना 1957 में फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में की गई थी, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
  • यह पुरस्कार अमेरिकी परोपकारी रॉकफेलर्स ब्रदर्स फंड द्वारा स्थापित किया गया था।
  • पहला पुरस्कार 31 अगस्त 1958 को दिया गया था और भारत के विनोबा भावे पहले पांच पुरस्कार विजेताओं में शामिल थे।
  • यह 2008 तक सालाना 6 श्रेणियों में दिया जाता था। यह  सामुदायिक नेतृत्व, लोक सेवा, सरकारी सेवा, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ, उभरता हुआ नेतृत्व  के लिए दिया जाता था ।
  • लेकिन 2009 से , रेमन मैग्सेसे पुरस्कार अब उभरता हुआ नेतृत्व को छोड़कर, निश्चित पुरस्कार श्रेणियों में नहीं दिया जा रहा है।

By admin: Sept. 4, 2022

4. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मेक्सिको में स्वामी विवेकानंद की पहली प्रतिमा का अनावरण किया

Tags: International News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 3 सितंबर को मेक्सिको में यूनिवर्सिटी ऑफ हिडाल्गो में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा का अनावरण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • लैटिन अमेरिका में स्वामी विवेकानंद की यह पहली प्रतिमा है।

  • बिड़ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और व्यक्तित्व ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों को प्रेरित किया है।

  • यह प्रतिमा युवाओं को प्रयास करने और परिवर्तन लाने के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी जो उनके देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

  • आज, दुनिया भर के लोग उनके आदर्शों को अपना रहे हैं और अपने जीवन और समाज की बेहतरी के लिए उनका पालन करने का संकल्प ले रहे हैं।

  • ओम बिरला मेक्सिको में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

  • ओम बिरला ने 2 सितंबर को मेक्सिको के चापिंगो विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी डॉ पांडुरंग खानखोजे की एक प्रतिमा का भी अनावरण किया।

  • इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने मैक्सिकन संसद परिसर में भारत-मेक्सिको मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया था।

स्वामी विवेकानंद के बारे में :

  • जन्म - 12 जनवरी, 1863

  • बचपन का नाम - नरेंद्रनाथ दत्त

  • उनके जन्म दिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • उन्हें वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में उनके भाषण के लिए जाना जाता है।

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें "आधुनिक भारत का निर्माता" कहा था।

  • उन्होंने विश्व को वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से परिचय कराया।

मेक्सिको :

  • मेक्सिको, दक्षिणी उत्तरी अमेरिका का एक देश है। 

  • यह ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद लैटिन अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा देश है।

  • राष्ट्रपति - एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर

  • राजधानी - मेक्सिको सिटी

  • मुद्रा - मैक्सिकन पेसो

  • राजभाषा - स्पेनिश

By admin: Sept. 3, 2022

5. जीएमआर समूह फिलीपींस के सेबू हवाई अड्डे में अपनी पूरी 40% हिस्सेदारी बेचेगा

Tags: Economy/Finance International News

नई दिल्ली स्थित बहुराष्ट्रीय जीएमआर समूह ने 2 सितंबर 2022 को कहा है कि वह फिलीपींस में स्थित सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में अपनी पूरी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,330 करोड़ रुपये में बेच रहा है।हालांकि जीएमआर 2026 तक एयरपोर्ट को कंसल्टेंसी सर्विस मुहैया कराना जारी रखेगा और इससे उसको अलग से राजस्व मिलेगा ।

जीएमआर के अनुसार, कंपनी अब उच्च विकास के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगी।कंपनी इस पूंजी का उपयोग इंडोनेशिया के मेडन में कुआलानामु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में निवेश के लिए इस्तेमाल करेगी । कुआलानामु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जीएमआर एयरपोर्ट इंटरनेशनल  द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है।

मैक्टन सेबू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

निनॉय एक्विनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मनीला के बाद यह  हवाई अड्डा फिलीपींस में दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

2014 में, फिलीपींस के मेगावाइड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी में जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने मैक्टन सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और विकास के लिए बोली जीती थी । मेगावाइड कंस्ट्रक्शन कंपनी और जीएमआर दोनों ही फिलीपींस के एबोइटिज इंफ्राकैपिटल कंपनी को अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

फिलीपींस की मुद्रा: फिलीपीन पेसो

जीएमआर  एयरपोर्ट्स इंटरनेशनल

जीएमआर एयरपोर्ट्स इंटरनेशनल जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

जीएमआर समूह ,आईजीआई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजीव गांधी हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और बीदर हवाई अड्डे (कर्नाटक) का संचालन करता है।

यह उत्तरी गोवा के मोपा में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा और भोगापुरम, विजयनगरम, आंध्र प्रदेश में एक अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बना रहा है।

यह विदेशी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास और संचालन करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है ।यह  वर्त्तमान में इंडोनेशिया और ग्रीस में हवाई अड्डों का विकास कर रहा है।

जीएमआर  समूह की स्थापना ग्रैंडी मल्लिकार्जुन राव ने की थी। यह बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, परिवहन आदि के कारोबार में है।

By admin: Sept. 3, 2022

6. संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहली बार यूएस-पैसिफिक आइलैंड कंट्री समिट की मेजबानी की घोषणा की

Tags: Summits International News

भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस महीने के अंतिम सप्ताह में पहली बार यूएस-पैसिफिक आइलैंड कंट्री समिट की मेजबानी करने की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह शिखर सम्मेलन 28 से 29 सितंबर तक वाशिंगटन में आयोजित किया जाएगा।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

  • शिखर सम्मेलन प्रशांत द्वीप देशों और प्रशांत क्षेत्र के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की गहरी और स्थायी साझेदारी को प्रदर्शित करेगा जो साझा इतिहास, मूल्यों और लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित है।

  • इस सम्मेलन के आयोजन की घोषणा अमेरिका द्वारा बीजिंग पर परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने का आरोप लगाने के एक हफ्ते बाद की गई। 

  • अमेरिका ने दावा किया है कि चीन द्वारा अत्यधिक परमाणु शस्त्रागार का निर्माण प्रक्रिया भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता को नुकसान पहुंचा सकती है।

  • व्हाइट हाउस ने सोलोमन द्वीप सहित 12 प्रशांत द्वीप समूह देशों को आमंत्रित किया है, जिसने अप्रैल, 2022 में चीन के साथ सुरक्षा समझौता किया था।

इंडो-पैसिफिक के बारे में :

  • यह दुनिया की आधी आबादी और वैश्विक जीडीपी के 60 प्रतिशत से अधिक को कवर करता है।

  • यह एक भू-राजनीतिक क्षेत्र है जो हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के दो क्षेत्रों में फैला है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट से लेकर भारत के पश्चिमी तट तक फैले हुए, इंडो-पैसिफिक 24 देशों की एक क्षेत्रीय संरचना है।

  • इसमें हिंद महासागर, पश्चिमी और मध्य प्रशांत महासागर के उष्णकटिबंधीय जल शामिल हैं।



By admin: Sept. 3, 2022

7. सऊदी अरब नया राष्ट्रीय वाहक 'आरआईए' लॉन्च करेगा

Tags: International News


सऊदी अरब अपनी नई अंतर्राष्ट्रीय  एयरलाइन "आरआईए" के लॉन्च को अंतिम रूप दे रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सऊदी अरब पिछले 12 महीनों से इसके लॉन्च पर काम कर रहा है।

  • सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष द्वारा समर्थित इस नई परियोजना के लॉन्च पर पिछले 12 महीनों से काम चल रहा है।

  • यह रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधारित होगा।

  • एक बार लॉन्च होने के बाद, यह सऊदी का दूसरा राष्ट्रीय वाहक बन जाएगा।

  • यह सऊदी अरब विमानन क्षेत्र के इतिहास में अभूतपूर्व है।

  • सऊदी अरब 2030 तक 30 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पारगमन यात्रियों को लक्षित कर रहा है, जबकि वर्तमान में यह 4 मिलियन से कम है।

  • इसका मतलब यह होगा कि नए वाहक को यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में वैश्विक स्तर पर 150 से अधिक मार्गों को संचालित करने की आवश्यकता होगी।

  • इसके लिए 30 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।

  • अमीरात वर्तमान में 85 देशों में 158 गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है।

सऊदी अरब :

  • राजा - सलमान

  • राजधानी - रियाद 

  • मुद्रा - सऊदी अरब रियाल

  • राजभाषा - अरबी

  • आधिकारिक धर्म - इस्लाम

By admin: Sept. 2, 2022

8. कनाडा के छात्र ने जीता 2022 स्टॉकहोम जूनियर वाटर प्राइज

Tags: Awards International News


कनाडा की एक छात्रा एनाबेले एम. रेसन ने हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन के उपचार और रोकथाम के तरीके पर किए गए शोध के लिए वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित स्टॉकहोम जूनियर वाटर प्राइज़ हासिल किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया जो पुरस्कार की आधिकारिक संरक्षक हैं, ने स्टॉकहोम में विश्व जल सप्ताह में एक समारोह के दौरान विजेता की घोषणा की।

  • हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन (HAB) शैवाल के अनियंत्रित विकास को दर्शाता है।

  • इससे जीवों जैसे - मछली, शीप, समुद्री स्तनधारियों और पक्षियों पर विषाक्त या हानिकारक प्रभाव पैदा होता है।

स्टॉकहोम जूनियर वाटर प्राइज़ के बारे में :

  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें 15 से 20 वर्ष की आयु के छात्र प्रमुख जल चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं।

  • इसे 1997 से प्रति वर्ष स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट द्वारा एक अमेरिकी जल प्रौद्योगिकी प्रदाता जाइलम (Xylem) के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

  • यह पुरस्कार विश्व जल सप्ताह का एक हिस्सा है।

By admin: Sept. 2, 2022

9. आईएमएफ श्रीलंका को 2.9 बिलियन डॉलर का कर्ज देने पर सहमत

Tags: International News


अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 1 सितंबर को श्रीलंका को 2.9 बिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह कदम आईएमएफ और श्रीलंकाई अधिकारियों के बीच एक सप्ताह तक चली चर्चा के बाद उठाया गया है।

  • आईएमएफ मिशन का नेतृत्व पीटर ब्रेउर और मासाहिरो नोजाकी ने किया था जो 24 अगस्त से 1 सितंबर तक श्रीलंका में थे।

  • नई विस्तारित सुविधा व्यापक आर्थिक और ऋण स्थिरता को बहाल करने में श्रीलंका की मदद करेगी।

  • यह वित्तीय स्थिरता की रक्षा करने, भ्रष्टाचार को कम करने और श्रीलंका की विकास क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगा।

  • 1948 में श्रीलंका को ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

  • यह गलत वित्तीय निर्णय के कारण आसमान छूती मुद्रास्फीति, डॉलर की कमी और स्थानीय मुद्रा के अवमूल्यन के दौर से गुजर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बारे में :

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), एक संयुक्त राष्ट्र (UN) विशेष एजेंसी, की स्थापना 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक नीतियों को सुरक्षित करने के लिए की गई थी।

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 189 सदस्य देशों वाला एक संगठन है।

  • प्रथम उप प्रबंध निदेशक- गीता गोपीनाथ

  • मुख्यालय- वाशिंगटन, डीसी, यू.एस.

  • प्रबंध निदेशक- क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

  • मुख्य अर्थशास्त्री - पियरे ओलिवियर गौरिनचास

By admin: Sept. 1, 2022

10. सुपर टाइफून हिन्नमनोर

Tags: International News


जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार, 2022 का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान 'सुपर टाइफून हिन्नमनोर' पूर्वी चीन सागर की ओर बढ़ रहा है, जिससे जापान के दक्षिणी द्वीपों को खतरा है।

सुपर टाइफून हिन्नमनोर के बारे में :

  • यह श्रेणी-5 के तूफान के समान है।

  • वर्तमान में यह पूर्वी चीन सागर के पार जा रहा है, जिससे जापान के दक्षिणी द्वीपों और चीन के पूर्वी तट को खतरा है।

  • यह लगभग 257 किलोमीटर प्रति घंटे और 314 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके ला रहा है।

  • हिन्नामनोर 2022 का 11वां और सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान है।

  • तूफान का केंद्र जापान के क्यूशू द्वीप से करीब 643 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।

उष्णकटिबंधीय तूफान के बारे में :

  • तूफान, चक्रवात और टाइफून उष्णकटिबंधीय तूफान के प्रकार हैं।

  • लेकिन जहां वे दिखाई देते हैं, उसके आधार पर उन्हें अलग-अलग नाम दिए गए हैं।

  • तूफान उष्णकटिबंधीय तूफान हैं जो उत्तरी अटलांटिक महासागर और पूर्वोत्तर प्रशांत के ऊपर बनते हैं।

  • दक्षिण प्रशांत और हिंद महासागर के ऊपर चक्रवात बनते हैं।

  • टाइफून उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊपर बनते हैं।

  • सुपर टाइफून के रूप में वर्गीकृत होने के लिए एक तूफान को कम से कम 240 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति प्राप्त करनी आवश्यक है।



Date Wise Search