1. हरियाणा हॉकी टीम ने हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 जीती
हरियाणा की हॉकी टीम ने फाइनल में झारखंड की हॉकी टीम को 2-0 से हराकर हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 जीती।
मणिपुर के इंफाल में 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 11-22 मई के बीच किया गयाI
फाइनल मैच के दौरान 13वें मिनट में रिया और 39वें मिनट में सेजल ने एक-एक गोल करके हरियाणा की हॉकी टीम को जीत दिलाईI
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।
उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
2. ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप
17 मई, 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खेले गए 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने कर्नाटक को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रमुख बिंदु -
टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा के लिये पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागकर ओडिशा की विजयी बनाया ।
वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 3-2 से हराया। दीप्ति टोप्पो, अलबेला रानी टोप्पो और बेटन डुंगडुंग ने झारखंड के लिये गोल किया। हरियाणा के लिये अमनदीप कौर और भारती सरोहा ने गोल दागे।
12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 17 मई, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर किया गया, जिसमें लगभग 27 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
3. इटैलियन ओपन 2022
Tags: Sports
दुनिया के नंबर 1 खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर रोम में इटालियन ओपन का 79वां संस्करण अपने नाम किया I
नोवाक जोकोविच का यह 38वां एटीपी मास्टर्स 1000 का ख़िताब है I
नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में कैस्पर रूड को हराकर 1,000 मैच में जीत हासिल करने वाले ओपन एरा में पांचवें व्यक्ति बन गए है।
इटालियन ओपन के विजेता -
श्रेणी | विजेता | उप -विजेता |
पुरुष एकल | नोवाक जोकोविच (सर्बिया) | स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस) |
महिला एकल | इगा स्विटेक (पोलैंड) | ओन्स जबूर (ट्यूनीशिया) |
पुरुष युगल | निकोला मेक्टिक और मेट पाविच (क्रोएशिया) | जॉन इस्नर (संयुक्त राज्य अमेरिका) & डिएगो श्वार्ट्जमैन (अर्जेंटीना) |
महिला युगल | वेरोनिका कुदेरमेटोवा और अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा (रूस) | गैबरिएला डाबरोवस्की (कनाडा) & गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको) |
4. उबर कप 2022
Tags: Sports
बैंकॉक, थाईलैंड के इम्पैक्ट एरिना में कोरिया ने एक रोमांचक फाइनल में गत चैंपियन चीन को हराकर दूसरी बार उबर कप खिताब को अपने नाम किया।
निर्णायक एकल मैच में, कोरिया के 46वें स्थान के सिम यू-जिन ने चीन के 15वें स्थान के वांग झीई का सामना किया, जिसमें 23 साल के हुए सिम ने वांग को 28-26, 18-21, 21-8 से मात दी।
फाइनल के दूसरे युगल मैच में, कोरिया के केएम हाइ जेओंग और कोंग हेयोंग ने पिंग हुआंग और ली वेन मेई को सीधे गेम में हराकर फाइनल को निर्णायक बना दिया।
कोरिया ने 12 वर्षों में पहली बार उबर कप जीता।
कोरिया ने भारत को 5-0 से हराकर अपना ग्रुप जीता, फिर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः डेनमार्क और जापान को 3-0 से हराया।
दक्षिण कोरिया के बारे में
दक्षिण कोरिया, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है।
कोरिया का एक उपनाम है "जोसिओन" जिसका अर्थ है, शान्त सुबह की भूमि।
राजधानी - सिओल
राष्ट्रपति- यूं सुक-योल
मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन
5. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत
Tags: Person in news Sports News
46 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है।
साइमंड्स की गाड़ी का एक्सीडेंट क्वीन्सलैंड के टाउन्सविल में हुआ था I
विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे साइमंड्स ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
साइमंड्स ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत मार्च 2004 में श्रीलंका के खिलाफ की थी I
एंड्रयू साइमंड्स 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया की 50-ओवर विश्व कप जीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।
साइमंड्स को कुख्यात "मंकीगेट" घोटाले के लिए भी याद किया जाता है I
साइमंड्स का क्रिकेट करियर
उन्होंने वनडे में 198 मैच में 5088 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 133 विकेट भी लिए हैं I
साइमंड्स ने अपने टेस्ट करियर में 26 मैच खेले जिसमे उन्होंने 1462 रन बनाये और 24 विकेट भी हासिल किए I
साइमंड्स ने लिस्ट ए के 424 मैचों में 11099 रन बनाए और 282 विकेट भी प्राप्त किए I
6. भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहला थॉमस कप खिताब जीता
Tags: Sports
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 15 मई को इंडोनेशिया पर 3-0 से जीत के साथ पहली बार थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया।
भारत ने चैंपियनशिप पर जीत हासिल करने के लिए तीन सीधे मैच, दो पुरुष एकल और एक पुरुष युगल मैच जीता।
इस जीत के साथ भारत यह खिताब जीतने वाला छठा देश बन गया है।
भारत के किदांबी श्रीकांत ने बैंकॉक में आयोजित थॉमस कप फाइनल 2022 में इंडोनेशिया के लियोनार्डस जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया।
यह एक ऐतिहासिक जीत है जो खेल में देश की स्थिति को बढ़ाएगी।
थॉमस कप के बारे में
थॉमस कप एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है।
प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली 16 टीमें हैं।
सभी 16 टीमें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इस चैंपियनशिप की शुरुआत इंग्लैंड के एक महान बैडमिंटन खिलाड़ी सर जॉर्ज एलन थॉमस ने की थी, जो टेनिस के डेविस कप और फुटबॉल के विश्व कप से प्रेरित थे।
पहला टूर्नामेंट 1948-1949 में आयोजित किया गया था।
1982 के बाद, यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
चैंपियनशिप में सबसे अधिक खिताब वाली तीन टीमें क्रमशः 14, 10 और 5 खिताब के साथ इंडोनेशिया, चीन और मलेशिया हैं।
7. फोर्ब्स हाईएस्ट-पेड एथलीट 2022 बने लियोनेल मेस्सी
Tags: Sports News
फोर्ब्स के अनुसार फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी कुल 130 मिलियन डॉलर (1007 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ सूची में शीर्ष स्थान पर रहे I
मेसी ने कुल 130 मिलियन डॉलर (1394 करोड़ रुपये) की कमाई में से 75 मिलियन डॉलर खेल के जरिए और 55 मिलियन डॉलर प्रायोजन सौदों से कमाए हैं।
बास्केटबॉल खिलाड़ी, लेब्रोन जेम्स 121.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 115 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
फोर्ब्स द्वारा पुरस्कार राशि, वेतन और बोनस और प्रायोजन सौदों (Sponsorship Deals) के आधार पर अनुमानों की गणना की जाती है।
इस लिस्ट में विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने पिछले साल करीब 262 करोड़ रुपए की कमाई की इसमें से 22 करोड़ रुपए सैलरी से और बाकी 240 करोड़ विज्ञापनों से कमाए हैं।
टॉप 10 लिस्ट -
लियोनेल मेस्सी (फुटबॉल ): $130 मिलियन
लेब्रोन जेम्स(बास्केटबॉल ): $121.2 मिलियन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो(फुटबॉल ): $115 मिलियन
नेमार(फुटबॉल ): $95 मिलियन
स्टीफन करी(बास्केटबॉल): $92.8 मिलियन
केविन डुरंट(बास्केटबॉल): $92.1 मिलियन
रोजर फेडरर(टेनिस): $90.7 मिलियन
कैनेलो अल्वारेज़(बॉक्सिंग): $90 मिलियन
टॉम ब्रैडी(फुटबॉल): $83.9 मिलियन
जियानिस एंटेटोकोनम्पो(बास्केटबॉल): $80.9 मिलियन
8. मैड्रिड ओपन : उभरते हुए स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर खिताब जीता
Tags: Sports
कार्लोस अल्कराज (स्पेन) ने गत चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव (ज़र्मनी) को हराकर पुरुष एकल मैड्रिड ओपन ख़िताब 2022 अपने नाम कियाI
अल्कराज ने यह ख़िताब विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को हराकर प्राप्त किया।
कार्लोस अल्कराज का यह वर्ष 2022 का चौथा ख़िताब है और मियामी 2022 के बाद यह उनका दूसरा मास्टर्स 1000 ख़िताब है।
अन्य श्रेणियों के विजेता
महिला एकल- ओन्स जाबेउर (ट्यूनीशिया)
पुरुष युगल- वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड) और नील स्कूप्स्की (यूनाइटेड किंगडम)
महिला युगल- गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) और गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको)
मैड्रिड ओपन 2022
यह एटीपी टूर इवेंट का 20वां और डब्ल्यूटीए टूर का 13वां संस्करण था।
इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष मैड्रिड, स्पेन में किया जाता है I
9. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए शुभंकर, लोगो, जर्सी, थीम सॉन्ग लॉन्च
Tags: National Sports News
हाल ही में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर लॉन्च किया गया ।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया है I
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के बारे में
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जायेगा वहीं, इसके कुछ मुकाबले चंडीगढ़ में भी आयोजित होंगे।
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है।
इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।
इस बार इस आयोजन में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा।
इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।
10. भारत के धनुष श्रीकांत ने 24वें बधिर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता
भारत के धनुष श्रीकांत ने ब्राजील के कैक्सिअस दो सुल में हो रहे 24वें बधिर ओलिम्पिक खेलों में पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
धनुष ने 247.5 अंक का स्कोर बनाया जबकि कोरिया के किम वू रिम को 246.6 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त हुआ I
भारत के शौर्य सैनी 224.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे I
भारत ने इस प्रतियोगिता में 65 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें 10 निशानेबाज शामिल है ये खिलाड़ी 11 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे I
पिछले 2017 के संस्करण में भारत ने अपने नाम एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक किये थे I
अभी भारत अंक तालिका में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है।
यूक्रेन 19 स्वर्ण छह रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर है।