Current Affairs search results for: "E GOVERNANCE "
By admin: Jan. 18, 2023

1. भोपाल में थिंक-20 समूह के बैठक का समापन

Tags: Summits National News


16-17 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के भोपाल में G-20 के अंतर्गत थिंक-20 समूह की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। थिंक-20 का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

खबर का अवलोकन

  • G-20 के थिंक-20 समूह के तहत, बैठक का व्यापक विषय “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखा गया है। 

  • थिंक-20 में उठाए जाने वाले विषयों को दो प्लेनरी सेशन और राउंड टेबल मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • प्रथम प्लेनरी सेशन में ‘रोल ऑफ ट्राइएंगुलर कॉ-ऑपरेशन इन लोकलाइजेशन ऑफ एसडीजी’ विषय पर चर्चा की गई, वहीं द्वितीय प्लेनरी सेशन में ‘न्यू कॉम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एण्ड वैल्यू चेन्स’ विषय पर चर्चा की गई।

  • इसके साथ ही ‘ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ’ पर राउंड टेबल मीटिंग का भी आयोजन किया गया।

  • 17 जनवरी को बैठक के समापन के पश्चात G-20 देशों के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची स्थित बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया।


By admin: Jan. 12, 2023

2. अमित शाह ने 'रेवोल्यूशनरीज - द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम' नामक पुस्तक का विमोचन किया

Tags: Books and Authors


11 जनवरी 2023 को गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक समारोह में ‘रेवोल्यूशनरीज- द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा समाहित है।

खबर का अवलोकन 

  • इस पुस्तक के लेखक अर्थशास्त्री संजीव सान्याल हैं जो प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं। 

  • संजीव सान्याल पूर्व में बेस्ट सेलिंग लेखक भी रह चुके हैं, ये लगभग दो दशकों से वित्तीय क्षेत्र में अपना सेवा दिया है। 

  • संजीव सान्याल 2015 तक डॉइश बैंक के ग्लोबल स्ट्रेटेजिक एंड मैनेजिंग डाईरेक्टर रहे हैं।

2022 की कुछ चर्चित पुस्तक और उनके लेखक 

  • फीयरलेस गवर्नेंस             -    किरण बेदी

  • अंबेडकर : ए लाइफ पुस्तक     -    शशि थरूर

  • द कॉर्बेट पेपर्स             -    अक्षय शाह और स्टीफन ऑल्टर

  • प्लेस कॉल्ड होम             -    प्रीती शेनॉय

  • द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया    - प्रकाश सिंह

  • टॉम्ब एंड सैंड                 -     गीतांजलि श्री

  • द ग्रेट टेक गेम             -     अनिरुद्ध सूरी


By admin: Jan. 9, 2023

3. केरल डिजिटल बैंकिंग सेवा को सक्षम करने वाला पहला राज्य घोषित किया गया

Tags: State News


7 जनवरी 2023 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की कि केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब पूरी तरह से बैंकिंग सेक्टर डिजिटल हो गया है।

खबर का अवलोकन 

  • केरल के सभी जिलों में कम से कम एक बचत और चालू खाते को डिजिटाइज करने वाला देश का पहला राज्य है। 

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में केरल के त्रिशूर में पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला पहला जिला बन गया था। इसके पश्चात राज्य के कोट्टायम जिला ने भी पूर्ण डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था लागू की। 

  • इन सभी से प्रोत्साहित होकर रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के नेतृत्व में संपूर्ण बैंकिंग डिजिटाइजेशन का काम आगे बढ़ाया गया और इसे सफलतापूर्वक सम्पूर्ण राज्य में लागू किया गया है।

  • केरल द्वारा प्राप्त की गई इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निवासियों को बधाई देते हुए कहा की यह स्थानीय स्वशासन संस्थानों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास और बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी विकास के माध्यम से सामाजिक हस्तक्षेप के कारण संभव हो पाई है।

  • राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क’ परियोजना, जो लगभग पूर्ण हो चुकी है डिजिटल डिवाइड को कम करेगी। इससे राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को एक समान नेटवर्क प्राप्त हो  पाएगा।

केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) परियोजना

  • K-FON राज्य में सभी के लिए इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करेगा और 17,155 किमी लंबा ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क बिछाया गया है। इसके पूर्ण हो जाने के बाद, राज्य में सभी के लिए किफायती दरों पर या मुफ्त में इंटरनेट उपलब्ध होगा।

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि डिजिटल क्षेत्र में उन्नति के लिए केरल को हाल ही में तीनडिजिटल इंडिया’ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।


By admin: Jan. 4, 2023

4. जल पर पहला अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों का सम्मेलन

Tags: Summits National News

1st All India Annual State Ministers Conference on Water

जल पर पहला अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों का सम्मेलन 5 और 6 जनवरी, 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सरकार एक्शन प्लान और विजन डॉक्यूमेंट ऑफ इंडिया@2047 तैयार करने पर विचार कर रही है।

  • वाटर विजन@2047 प्रधानमंत्री की भारत@2047 योजना का हिस्सा है।

  • जल सुरक्षा, जल उपयोग दक्षता, जल शासन, जल अवसंरचना और जल गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सम्मेलन में विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

  • देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) और सिंचाई राज्य मंत्री भाग लेंगे।

  • प्रतिभागियों को वाटर विजन @ 2047 का ब्लू प्रिंट तैयार करना होगा और देश की पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए एक रोड मैप तैयार करना होगा।

सम्मेलन के उद्देश्य

  • राज्यों के विभिन्न जल हितधारकों से India@2047 और 5P विजन के लिए इनपुट इकट्ठा करना क्योंकि जल राज्य का विषय है।

  • राज्यों के साथ जुड़ाव और साझेदारी में सुधार करना और जल शक्ति मंत्रालय की पहल और योजनाओं को साझा करना।

सम्मेलन के 5 विषयगत सत्र 

  • जल की कमी, जल अधिशेष और पहाड़ी क्षेत्रों में जल सुरक्षा

  • अपशिष्ट जल/ग्रे जल के पुन: उपयोग सहित जल उपयोग दक्षता

  • जल शासन

  • जलवायु परिवर्तन लचीला जल अवसंरचना

  • जल की गुणवत्ता

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री - गजेंद्र सिंह शेखावत


By admin: Jan. 3, 2023

5. राष्ट्रपति मुर्मू ने जयपुर में संविधान उद्यान का उद्घाटन किया

Tags: State News

भारत की राष्ट्रपति,द्रौपदी मुर्मू ने 3 जनवरी, 2023 को राजभवन, जयपुर में संविधान उद्यान, मयूर स्तंभ, राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ, महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस अवसर पर, उन्होंने राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए पारेषण प्रणाली का आभासी उद्घाटन किया और एसजेवीएन लिमिटेड की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी।

  • राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं अपने दम पर पंचायत से संसद भवन तक लगातार आगे बढ़ रही हैं। 

  • उन्होंने कहा कि देश की संसद में पहली बार 100 से अधिक महिलाओं का होना एकरिकॉर्ड है। 

  • राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और लोकतंत्र के प्रत्येक स्तर और प्रशासन के प्रत्येक पहलू के प्रति जागरूकता के कारण एक व्यापक संविधान का निर्माण किया।

By admin: Dec. 31, 2022

6. आरबीआई ने 2023-2025 की अवधि के लिए उत्कर्ष 2.0 लॉन्च किया

Tags: National Economy/Finance

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)  के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 दिसंबर 2022 को उत्कर्ष 2.0 नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति के दूसरे चरण की शुरुआत की।

2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 मे शुरूकिया गया था। कार्यनीति रूपरेखा (उत्कर्ष 2022) का पहला संस्करण, जो की 2019 से 2022 की अवधि हेतु था, जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। यहमध्यम-अवधि कार्यनीति दस्तावेज़ के रूप में अभिनिर्धारित उपलब्धियों को प्राप्त करने की दिशा में बैंक की प्रगति का मार्गदर्शक बना।

उत्कर्ष 2.0 उत्कर्ष 2022 की तरह छह विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट हैं।  उत्कर्ष 2.0 में उत्कर्ष 2022 के मूल उद्देश्यों, मूल्यों एवं मिशन सहित छ: विजन विवरणों को बनाए रखते हुए इनकी विशिष्टताओं का प्रयोग किया गया है। सामूहिक रूप से, ये कार्यनीतिक मार्गदर्शन पथ का निर्माण करते हैं।

उत्कर्ष 2.0 में निम्नलिखित विजन 2023-25 की अवधि हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक का मार्गदर्शन करेंगे:

  • अपने वैधानिक और अन्य कार्यों केनिष्पादन में उत्कृष्टता,
  • भारतीय रिज़र्व बैंक में नागरिकों एवं संस्थानों का सुदृढ़ विश्वास;
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भूमिकाओं में संवर्धित प्रासंगिकता एवं महत्व;
  • पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आचारनीति संचालित आंतरिक शासन;
  • सर्वोकृष्ट व पर्यावरण अनुकूल डिजिटल एवं भौतिक आधारभूत संरचना; एवं
  • नवोन्मेषी, क्रियाशील एवं कुशल मानव संसाधन।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी। बैंक ने 1 अप्रैल 1935 से कार्य करना शुरू किया।

1949 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया और अब भारत सरकार आरबीआई की मालिक है।

बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत आरबीआई को  बैंकों को विनियमित करने की शक्ति है।

आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत आरबीआई को  गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को विनियमित करने की शक्ति है।

आरबीआई भुगतान और निपटान अधिनियम 2007 के तहत डिजिटल भुगतान प्रणाली का नियामक भी है।

आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई

By admin: Dec. 29, 2022

7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल का “प्रहरी ऐप” लॉन्च किया

Tags: National Defence Science and Technology

Union Home Minister Amit Shah launches the “Prahari app” of the Border Security Force

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 29 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का मोबाइल ऐप 'प्रहरी' लॉन्च किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह थे और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रहरी ऐप की उपयोगिता

अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ का प्रहरी ऐप प्रोएक्टिव गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण है।

अब जवान अपने मोबाइल पर निजी जानकारी और आवास, आयुष्मान-सीएपीएफ और छुट्टी से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। जीपीएफ हो, बायोडाटा हो या "सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम" (सीपी-ग्राम्स) पर शिकायत निवारण हो या विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो, अब जवान एप के माध्यम से यह सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यह एप उन्हें  गृह मंत्रालय केपोर्टल के साथ भी जोड़ेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि नोएडा,उत्तर प्रदेश में एक "बीएसएफ ड्रोन/यूएवी और साइबर फॉरेंसिक लैब" स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से पाकिस्तान के पकड़े गए ड्रोनों के  माध्यम से इसके लिंकेज और बॉर्डर पार के स्थान की बहुत अच्छी तरीके से मैपिंग और पहचान की गई है।पाकिस्तान से यह ड्रोन भारत में  मादक पदार्थ और आतंकवाद को फैलाने के लिए हथियार लाते हैं।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। यह एक सीमा बल है जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात है।

बीएसएफ को देश की 'रक्षा की पहली पंक्ति' के रूप में भी जाना जाता है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।


By admin: Dec. 29, 2022

8. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए ऑनलाइन अनुरोध ट्रांसफर पोर्टल लॉन्च किया

Tags: National News

Department of Posts launches Online request Transfer Portal for Gramin Dak Sevaks

संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने 28 दिसंबर को ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के लिए एक 'ऑनलाइन अनुरोध ट्रांसफर पोर्टल' लॉन्च किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • आलोक शर्मा, महानिदेशक डाक सेवा ने 23 डाक परिमंडलों के मुख्य पोस्टमास्टर जनरलों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की आभासी उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पोर्टल का शुभारंभ किया।

  • उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से जीडीएस से आवेदन प्राप्त करने के चरण से लेकर अनुमोदन और स्थानांतरण आदेश जारी करने तक की प्रक्रिया को अब कागज रहित और सरल बना दिया गया है।

  • इस पोर्टल का शुभारंभ प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर शासन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • ऑनलाइन प्रक्रिया से समय और संसाधनों की बचत भी होगी।

  • पोर्टल लॉन्च के दिन एक बार में 5000 से अधिक जीडीएस के हस्तांतरण को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मंजूरी दी गई है।

डाक विभाग के बारे में

  • 150 से अधिक वर्षों से डाक विभाग (डीओपी) ने देश के सामाजिक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • यह दुनिया भर में डाकघरों का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसमें पूरे भारत में एक लाख 56 हजार से अधिक डाकघर हैं।

  • डाक सुविधाएं ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।

  • यह भारतीय नागरिकों के लिए डाक पहुंचाना, छोटी बचत योजनाओं के तहत जमा स्वीकार करना, डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के तहत जीवन बीमा कवर प्रदान करना बिल संग्रह आदि सेवाएं प्रदान करता है।

  • गठन - 1 अक्टूबर 1854

  • मुख्यालय - नई दिल्ली

  • महानिदेशक डाक सेवाएं - आलोक शर्मा


By admin: Dec. 26, 2022

9. मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी का भव्य स्मारक बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान

Tags: place in news State News

Madhya Pradesh Government to build Atal Bihari Vajpayee's grand memorial in Gwalior

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ग्वालियर में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक विशाल प्रतिमा और उनके भव्य स्मारक के हिस्से के रूप में एक अनुसंधान केंद्र का निर्माण करेगी।

वे 25 दिसंबर 2022 को अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'ग्वालियर गौरव दिवस' समारोह में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

मध्य प्रदेश सरकार ने वाजपेयी का स्मारक बनाने के लिए ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में लगभग 4,050 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है।

इस अवसर पर प्रख्यात सरोद वादक अमजद अली खान, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ वीके सारस्वत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल यूसुफ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी और शिक्षाविद ओपी दीक्षित को ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, जबकि प्रसिद्ध कवि हरिओम पवार को ‘अटल कवि सम्मान'  से सम्मानित किया गया।



By admin: Dec. 25, 2022

10. सुशासन दिवस 2022

Tags: Important Days


Good Governance Day 2022

भारत के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार द्वारा देश के नागरिकों के साथ उचित व्यवहार किया जाए और विभिन्न सरकारी सेवाएं उन्हें निष्पक्ष रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

सुशासन दिवस का उद्देश्य सुशासन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं तक जनता की पहुंच बढ़ाना है। इसकी स्थापना "ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन" के थीम के साथ की गई थी।

दिन की पृष्ठभूमि

2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थीकि अब से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

वह  पहली बार ,16 मई 1996 को प्रधान मंत्री बने और उन्होंने  1 जून 1996 को इस्तीफा दे दिया था। फिर वे दूसरी बार 19 मार्च 1998 - 13 अक्टूबर 1999 तक  प्रधान मंत्री रहे ।

अंतिम बार वे  13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री रहे।

वाजपेयी के बारे में अनोखे तथ्य

वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने 1977 में यूएनजीए के 32वें सत्र में हिंदी में भाषण दिया था ।

उन्हें 1996 में 16 दिनों के लिए सबसे कम समय के लिए भारत के प्रधान मंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।

वह पहले प्रधानमंत्री थे जिनके खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। 1999 में वह 1 मत से अविश्वास मत हार गए थे।

उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


Date Wise Search