Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Feb. 12, 2022

1. भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर वनडे सीरीज जीती

Tags: Sports News

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) श्रृंखला 3-0 से जीत ली है।

कोविड के कारण तीनों मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में खेले गए। तीनों मैच डे/नाइट मैच थे।

पहला वनडे 6 फरवरी 2022 को हुआ था। इसे भारत ने 6 विकेट से जीता था।

मैन ऑफ द मैच: भारत के युजवेंद्र चहल

दूसरा वनडे 9 फरवरी 2022 को हुआ था। इसे भारत ने 44 रन से जीता था।

मैन ऑफ द मैच: प्रसिद्ध कृष्णा।

तीसरा वनडे 11 फरवरी 2022 को हुआ था। इसे भारत ने 96 रन से जीता था।

मैन ऑफ द मैच: श्रेयस अय्यर

मैन ऑफ द सीरीज: प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान: रोहित शर्मा।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान: दूसरे और तीसरे मैच के लिए निकोलस पूरन।

पहले मैच के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड थे।

By admin: Feb. 8, 2022

2. सेनेगल ने पहली बार 'अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2021' का खिताब जीता

Tags: Sports News


सेनेगल ने पेनेल्टी शूट-आउट में मिस्र को हराकर 7 फरवरी 2022 को अपना पहला अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस (AFCON) 2021 जीता।

  • फाइनल में अतिरिक्त समय के समाप्त होने के बाद भी मैच का  स्कोर 0-0 था । इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसे  सेनेगल ने  4-2 से जीत लिया।

  • फाइनल कैमरून की राजधानी याउंडे के ओलेम्बे स्टेडियम में खेला गया था।

  • 31 वाँ अफ्रीका कप ऑफ नेशन फुटबॉल टूर्नामेंट 9 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक कैमरून में आयोजित किया गया था।

  • अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट हर दो साल में आयोजित किया जाता है। पहला टूर्नामेंट 1957 में सूडान में आयोजित किया गया था।

  • मिस्र ने सर्वाधिक 7 बार कप जीता है।

सेनेगल 


  • यह पश्चिमी अफ्रीका में स्थित है और इसे "अफ्रीका का प्रवेश द्वार" भी कहा जाता है।

  • सेनेगल की राजधानी: डकार है।

  • सेनेगल की मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक। पश्चिम अफ्रीकी फ्रैंक बेनिन, बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, गिनी-बिसाऊ, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो के आठ अफ्रीकी देशों की आम मुद्रा है।

By admin: Feb. 7, 2022

3. भारत ने जीता अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच

Tags: Sports News


रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 फरवरी 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए अपने 1000वें अंतरराष्ट्रीय वनडे (एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय) क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज टीम को छह विकेट से हराकर जीत हासिल की।भारत, अब 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

‘भारत’ दुनिया में 1000वां अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाला पहला देश बन गया है।

फैक्ट फाइल्स

  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय या सीमित ओवरों का क्रिकेट मैच पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1971 में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

  • भारत ने अपना पहला एकदिवसीय मैच जून 1974 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत यह मैच हार गया था| 

  • भारत ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड में खेले गए पहले विश्व कप 1975 में जीता था।

  • भारत ने 1983 (इंग्लैंड) और 2011 (जिसकी मेजबानी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से की थी) दो वनडे विश्व कप जीते हैं ।

  • 1983 की टीम की कप्तानी कपिल देव और 2011 की टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी।

By admin: Feb. 7, 2022

4. चीन ने 9वीं बार एएफसी महिला एशियाई कप जीता

Tags: Sports News


चीनी महिला फुटबॉल टीम ने 6 फरवरी 2022 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित एएफसी(एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप फाइनल में दक्षिण कोरियाई महिला फुटबॉल टीम को 3-2 से हराया।

  • यह चीनी महिला फुटबॉल टीम जिसे "स्टील रोज़ेज़" के नाम से भी जाना जाता है, की 9वीं ख़िताबी जीत थी।

  • इससे पहले मेजबान भारतीय महिला फुटबॉल टीम को उनके कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीच में ही टूर्नामेंट से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

  • 20 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया।

  • टूर्नामेंट के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेले गए।

  •  भारत 1979 के बाद दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था।

  •  एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) महिला एशियाई कप हर चार साल में आयोजित किया जाता है।

एएफसी का मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

By admin: Feb. 6, 2022

5. भारत ने आईसीसी-यू19 विश्व कप 2022 जीता

Tags: Sports News

भारत ने 5 फरवरी 2022 को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अंडर -19 (आईसीसी-यू19 ) विश्व कप खिताब जीता।


  • आईसीसी-यू19  विश्व कप का 14 वां संस्करण वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक, 50 -50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में 16 देशों ने भाग लिया।

  • यश धुल्ल ,मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) के बाद पांचवें  विजयी भारतीय कप्तान बने।

  • इंग्लैंड टीम के कप्तान टॉम प्रेस्ट हैं।

  • भारतीय टीम के कोच हेमंत कानितकर हैं | 

  • फाइनल के प्लेयर ऑफ़ द मैच, भारत के ऑल राउंडर, राज अंगद बावा  और  प्लेयर ऑफ द सीरीज दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस थे।

  • पहला यू19 विश्व कप 1988 में मैकडॉनल्ड्स बाइसेन्टेनियल यूथ वर्ल्ड कप के रूप में खेला गया था, इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी और इस आयोजन में 8 टीमों ने भाग लिया था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

  • दूसरा विश्व कप 1998 में दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी-यू19 विश्व कप के नाम से आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था।

  • तब से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप हर दो साल में 16 टीमों के साथ आयोजित किया जाता है।

By admin: Feb. 5, 2022

6. नॉर्वे की थेरेसी जोहाग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता

Tags: Person in news Sports News


बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक नॉर्वेजियन थेरेसी जोहाग ने 15 किलोमीटर की महिला स्कीथलॉन क्रॉस कंट्री रेस में जीता।

रजत पदक रूस की नताल्या नेप्रेयेवा को और और कांस्य पदक ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टैडलोबर को मिला।

By admin: Feb. 5, 2022

7. बीजिंग शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों ओलंपिक्स की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर

Tags: Sports News

4 फरवरी को चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग द्वारा बीजिंग में 24 वें शीतकालीन ओलंपिक 2022 के उद्घाटन के साथ, बीजिंग ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक्स की मेजबानी करने वाला दुनिया का एकमात्र शहर बन गया है।


इसने 29 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2008 की मेजबानी की थी।

  • उद्घाटन समारोह बीजिंग नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसे “बर्ड्स नेस्ट” भी कहा जाता है, जिसने 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की भी मेजबानी की थी।

  • उद्घाटन समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित विश्व के 22 नेताओं ने भाग लिया।

  • भारतीय ध्वजवाहक आरिफ खान थे| वो इस ओलिंपिक में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं और वे स्लैलम और जायंट स्लैलम प्रतिस्पर्धा  में भाग लेंगे।

याद रखने योग्य बिन्दु 

  • यह 24वां शीतकालीन ओलंपिक खेल है | 

  • 23वां गेम 2018 में टोक्यो, जापान में आयोजित किया गया था।

  • 25वें शीतकालीन खेल 2026 में मिलान और कॉर्टिना डी'एम्पेज़ो के इतालवी शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

  • बीजिंग ओलंपिक का शुभंकर: बिंग ड्वेन ड्वेन - बर्फ से बना एक पांडा है| 

  • खेलों का आदर्श वाक्य: एक साथ एक साझा भविष्य के लिए

  • कुल भाग लेने वाले देश : 91

  • समापन समारोह का आयोजन 20 फरवरी 2022 को होगा।

By admin: Jan. 31, 2022

8. वर्ल्ड जायंट्स ने जीता प्रथम वर्ल्ड लीजेंडस क्रिकेट लीग

Tags: Sports News

प्रथम वर्ल्ड लीजेंडस लीग का आयोजन दुनिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों के लिए किया गया था, जिन्हें 3 टीमों में बांटा गया था। भारतीय खिलाड़ी, भारतीय महाराजा टीम के तहत खेले और इसके अलावा  एशियन लायंस और वर्ल्ड जायंट्स की टीमें भी  थीं।


  • मोहम्मद कैफ भारतीय महाराजा टीम के कप्तान थे।
  • मैच 20 से 29 जनवरी 2022 तक ओमान के मस्कट के अल अमीरत क्रिकेट स्टेडियम में टी 20 प्रारूप में खेले गए।
  • फाइनल 29 जनवरी 2022 को खेला गया था और वर्ल्ड जायंट्स ने एशियन लायंस को 25 रनों से हराया था।
  • वर्ल्ड जायंट्स के मोर्ने मोर्कल को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया और वर्ल्ड जायंट्स के कोरी एंडरसन को फाइनल का  मैन ऑफ द मैच ऑफ घोषित किया गया।

By admin: Jan. 31, 2022

9. ओडिशा ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022

Tags: Sports News

पहली बार, ओडिशा ने बीडब्ल्यूएफ(बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) 100 टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह 25-30 जनवरी 2022 तक जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक, ओडिशा में आयोजित किया गया था।


ओडिशा ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के विजेता:

पुरुष एकल:

भारत के किरण जॉर्ज ने भारत के प्रियांशु राजावत को हराया।

महिला एकल:

उन्नति हुड्डा ने स्मित तोशनीवाल को हराया (दोनों भारतीय हैं)।

पुरुष युगल:

नूर मोहम्मद अयूब और लिम खिम वाह (दोनों मलेशियाई) ने रविकृष्णन पीएस और शंकर प्रसाद उदयकुमार (दोनों भारतीय) को हराया।

महिला युगल:

संयोगिता घोरपड़े और श्रुति मिश्रा (दोनों भारतीय हैं) ने गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली (दोनों भारतीय हैं) को हराया।

मिश्रित युगल:

अर्जुन एमआर और ट्रीसा जॉली (दोनों भारतीय हैं) ने सचिन डायस और थिलिनी प्रमोदिका हेंडाहेवा (दोनों श्रीलंकाई हैं) को हराया।

By admin: Jan. 31, 2022

10. ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट 2022

Tags: Sports News

ऑस्ट्रेलियन ओपन एक कैलेंडर वर्ष में आयोजित होने वाले चार वार्षिक ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में से पहला है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद फ्रेंच ओपन, विंबलडन (इंग्लैंड में आयोजित ) और यूएस ओपन आयोजित होते हैं।


  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 9 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक आयोजित किया गया था।
  • यह हमेशा ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न में आयोजित किया जाता है और अब इसे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

2022 के विजेता

पुरुष एकल खिताब

पुरुष एकल के विजेता को नॉर्मन ब्रूक्स चैलेंज कप दिया जाता है

इस साल के विजेता

स्पेन के राफेल नडाल ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया

महिला एकल खिताब

सिंगल ओपन के विजेता को डाफ्ने अखुर्स्ट मेमोरियल कप दिया जाता है

इस साल की विजेता

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डेनियल रोज कॉलिन्स को हराया।

पुरुष युगल विजेता

थानासी कोकिनाकिस और निकोलस हिल्मी निकोलस ने मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल को हराया (चारों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं)

महिला युगल विजेता

बारबरा क्रेजसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा (दोनों चेक गणराज्य से) ने अन्ना डैनिलिना (कजाखस्तान) औरब्राजील के बीट्रीज़ हदद मैया को हराया।

मिश्रित युगल

क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस)/क्रोएशिया के इवान डोडिग ने जैमी फोरलिस (ऑस्ट्रेलिया)/जेसन मरे कुबलर (ऑस्ट्रेलिया) को हराया

राफेल नडेल के रिकॉर्ड्स

  • नडाल के लिए यह दूसरा एकल ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब था (2009,2022)
  • वह 21 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  • वह नोवाक जोकोविच के बाद , ओपन युग में दो बार सभी चार ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और रॉड लेवर (ऑस्ट्रेलिया) और रॉय इमर्सन (ऑस्ट्रेलिया) और नोवाक जोकोविच के बाद इतिहास में चौथे स्थान पर हैं।
  • उन्होंने फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 13 एकल खिताब जीते हैं।

नोट :

टेनिस या खेल में "ओपन" का अर्थ है कि कोई भी खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेल सकता है, भले ही खिलाड़ी पेशेवर हो या शौकिया।

  • 1968 से पहले केवल  शौकिया खिलाड़ियों को ही टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति थी। 1968 से पेशेवर खिलाड़ियों को भी टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दी गई है, इसलिए अब वे "ओपन" शब्द का उपयोग करते हैं।
  • पेशेवर खिलाड़ी का मतलब ऐसे खिलाड़ी से है जो पैसे के लिए खेलते हैं और यह उनका पेशा है। शौकिया का मतलब है कि वे पैसे के लिए नहीं खेलते हैं और यह  उनका पेशा नहीं है।

Date Wise Search