Current Affairs search results for: "पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ‘दिलीप तिर्की’ हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए"
By admin: Sept. 24, 2022

1. पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ‘दिलीप तिर्की’ हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए

Tags: Sports Person in news


पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान दिलीप तिर्की को 23 सितंबर 2022 को निर्विरोध हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भी दिलीप टिर्की और उनकी टीम की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

ओड़िशा के 44 वर्षीय दिलीप तिर्की ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह  उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने  1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2012 के संस्करण में रजत पदक जीता था।

वह उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने एशिया कप के 2003 और 2007 संस्करणों में स्वर्ण पदक जीते थे।

 इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने 26 मई 2022 को एक फैसले में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्राको बर्खास्त कर दिया था और हॉकी इंडिया के मामलों के देख रेख करनेऔर चुनाव करवाने के लिए के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए एस दवे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) नियुक्त की थी।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

हॉकी इंडिया :

  • इसकी स्थापना 2009 में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा भारतीय हॉकी महासंघ के जगह पर किया गया था ।
  • यह मुख्य निकाय है जो भारत में सभी पुरुष और महिला हॉकी का संचालन करता है।
  • मुख्यालय: ई दिल्ली

Date Wise Search