Current Affairs search results for: "भारतीय तटरक्षक बल और अमेरिकी तटरक्षक बल ने चेन्नई तट पर संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास-01/22’ किया"
By admin: Sept. 20, 2022

1. भारतीय तटरक्षक बल और अमेरिकी तटरक्षक बल ने चेन्नई तट पर संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास-01/22’ किया

Tags: Defence


भारतीय तटरक्षक बल और अमेरिकी तटरक्षक बल ने 19 सितंबर को चेन्नई के तट पर एक संयुक्त अभ्यास 'अभ्यास-01/22' का आयोजन किया।

अमेरिकी तटरक्षक जहाज मिडगेट की चेन्नई की चार दिवसीय सद्भावना यात्रा की समाप्ति के रूप में यह संयुक्त अभ्यास किया गया ।

महत्वपूर्ण तथ्य - 

भारतीय तटरक्षक बल :

  • भारतीय तटरक्षक बलको आधिकारिक तौर पर 1 फरवरी 1977 को स्थापित  किया गया था।
  • यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • इसकी मुख्य भूमिका  समुद्री तस्करी को रोकना, द्वीपों की सुरक्षा  सुनिश्चित करना और समुद्र में भारतीय मछुआरों और नाविकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।
  • आदर्श वाक्य : "वयम रक्षाम - हम रक्षा करते हैं"
  • मुख्यालय : रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली
  • महानिदेशक : वीरेंद्र सिंह पठानिया

Date Wise Search