Current Affairs search results for: "भारतीय नौसेना ने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पोत के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का समापन किया"
By admin: Nov. 5, 2022

1. भारतीय नौसेना ने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पोत के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का समापन किया

Tags: Defence

Exercise with the Australian Naval Ship

भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास (पासेक्स) 3 नवंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ। पासेक्स जो 2 और 3 नवंबर 2022 को आयोजित किया गया था उसमे भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व और कवरत्ती तथा रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस एडिलेड और एचएमएएस एंज़ैक शामिल थे, ।

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस एडिलेड और एचएमएएस अंजैक ने 30 अक्टूबर से 01 नवंबर 2022 तक विशाखापत्तनम का दौरा किया था । इन जहाजो का भारत आगमन ऑस्ट्रेलिया के इंडो-पैसिफिक एंडेवर 2022 का हिस्सा था।

पासेक्स क्याहोता है?

दो नौसेनाओं द्वारा एक पासेक्स अभ्यास किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसमें भाग लेने वाली दो नौसेनाएं किसी भी आपदा या युद्ध के समय में सुचारू रूप से समन्वय और संवाद करने में सक्षम हों।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी।

यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है

राष्ट्रपति नौसेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।

वर्तमान नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर. हरि कुमार

नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

नौसेना कमान और उसका मुख्यालय

ऑपरेशनल नेवल कमांड        

मुख्यालय

पश्चिमी नौसेना कमान    

मुंबई


दक्षिणी नौसेना कमान

कोच्चि


पूर्वी नौसेना कमान        

विशाखापत्तनम


Date Wise Search