Current Affairs search results for: "भारत में हेल्थकेयर सेक्टर के 2025 तक 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: डॉ जितेंद्र सिंह"
By admin: Sept. 7, 2022

1. भारत में हेल्थकेयर सेक्टर के 2025 तक 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: डॉ जितेंद्र सिंह

Tags: place in news Science and Technology Summits Person in news


केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के 2025 तक 50 अरब डॉलर के आकार तक पहुंचने की उम्मीद है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • वह 14वें सीआईआई ग्लोबल मेडटेक समिट को संबोधित कर रहे थे जिसका शीर्षक था 'सीजिंग द ग्लोबल अपॉर्चुनिटी'।
  • 14वें सीआईआई  ग्लोबल मेडटेक समिट का आयोजनसी आईआई - नेशनल मेडिकल टेक्नोलॉजी फोरम द्वारा 7 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में किया गया था।
  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, टेलीमेडिसिन  सेक्टर भी  2025 तक 5.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अगले 10 वर्षों में आयात निर्भरता को 80 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत से कम करना है और मेक इन इंडिया के माध्यम से मेड-टेक में 80 प्रतिशत की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
  • उन्होंने कहा कि सरकार की मसौदा नीति के आधार पर भारत का लक्ष्य 100-300 अरब डॉलर के उद्योग तक पहुंचने के लिए चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र के वैश्विक बाजार हिस्सेदारी का 10 से 12 प्रतिशत हासिल करना है।


अतिरिक्त जानकारी -

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) :

  • यह भारत में शीर्ष व्यापारिक घरानों का एक व्यावसायिक लॉबी समूह है।
  • इसकी स्थापना 1895 में हुई थी।
  • यह भारत में उद्योग के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने और बनाए रखने के लिए काम करता है और उद्योग और सरकार को समान रूप से सलाह और परामर्श प्रक्रियाओं के माध्यम से ,दोनों की साझेदारी को बढ़ावा देता  है।
  • मुख्यालय :नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : संजीव बजाज

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म :

  • सीआईआई/CII : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (Confederation of Indian Industries)

Date Wise Search