हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ाने हेतु एडीबी ने दिया 130 मिलियन डॉलर

Tags: State News

horticulture-in-Himachal-Pradesh

भारत सरकार ने 8 जून 2023 को हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

खबर का अवलोकन: 

  • इस 130 मिलियन डॉलर ऋण से हिमाचल प्रदेश में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में सुधार करने और बागवानी कृषि व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के अपर सचिव रजत कुमार मिश्रा और एडीबी की ओर से एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के निदेशक ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किए।

समझौते से लाभ: 

  • हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय बागवानी में सुधार,
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल विविधीकरण, 
  • जलवायु अनुकूलन और अधिक समान आर्थिक तथा सामाजिक विकास के अवसर मिलेगा। बागवानी मूल्य श्रृंखलाओं का समर्थन करने से देश के विकास और खाद्य सुरक्षा में इस उप-क्षेत्र के योगदान को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस परियोजना के कार्यान्वयन से राज्य के 7 जिलों - बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना - में कम से कम 15,000 कृषि परिवारों की आय बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने में मदद मिलेगी।
  • यह परियोजना, उपोष्णकटिबंधीय बागवानी के बाजारों तक किसानों की पहुंच में सुधार के लिए एक इकोसिस्टम तैयार करने में भी मदद करेगी। 

हिमाचल प्रदेश: 

  • राजधानी: शिमला (ग्रीष्म कालीन) धर्मशाला (शीत कालीन) 
  • राज्यपाल: शिव प्रताप शुक्ला
  • मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू

एशियाई विकास बैंक (एडीबी): 

  • एडीबी की स्थापना 19 दिसंबर, 1966 को एक क्षेत्रीय विकास बैंक के रूप हुई थी।
  • सदस्य: 68 देश (भारत संस्थापक सदस्य है)
  • मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
  • उद्देश्य: एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search