100 साल बाद नागालैंड को मिला दूसरा रेलवे स्टेशन

Tags: State News


उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड को शोखुवी में एक नई शाखा के चालू होने के साथ 119 वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद अपना दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है।

महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • यहां साल 1903 में पहला रेलवे स्टेशन खुला था जो दीमापुर रेलवे स्टेशन के नाम से मशहूर हैI 

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शोखुवी रेलवे स्टेशन से डोनी पोलो एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई I उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सूबे के लिए “रेड लेटर डे” बताया I 

  • डोनी पोलो एक्सप्रेस इससे पहले असम के गुवाहाटी और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच रोजाना चलती थी। जिसकी रेलवे स्टेशनों में बढ़ोतरी करते हुए अब दीमापुर से कुछ किलोमीटर दूर शोखुवी तक बढ़ा दिया गया है।

  • जहां यह रेलवे स्टेशन खुला है वह छोटा-सा शोखुवी गांव है जो जिला मुख्यालय दीमापुर से 25 किमी दूर स्थित है I

नागालैंड राज्य :

  • 1 दिसंबर, 1963 को नगालैंड को औपचारिक रूप से एक अलग राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी, कोहिमा को इसकी राजधानी घोषित किया गया थाI 

  • यह पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में मणिपुर एवं पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में असम और पूर्व में म्याँमार (बर्मा) से घिरा है।

  • मिथुन (ग्याल) नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश का राज्य पशु है।

  • ‘बेलीथ का ट्रैगोपन’ नागालैंड का राज्य पक्षी है।

  • ‘कोन्याक’ सबसे बड़ी जनजाति हैं, इसके बाद आओस, तांगखुल, सेमास और अंगमी आते हैं।

  • अन्य जनजातियों में लोथा, संगतम, फॉम, चांग, खिम हंगामा, यिमचुंगर, ज़ेलिआंग, चाखेसांग (चोकरी) और रेंगमा शामिल हैं।

नगालैंड में संरक्षित क्षेत्र :

  • इन्तानकी राष्ट्रीय उद्यान

  • सिंगफन वन्यजीव अभयारण्य

  • पुलीबद्ज़े वन्यजीव अभ्यारण्य

  • फकीम वन्यजीव अभयारण्य

प्रमुख महोत्सव :

  • ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ प्रतिवर्ष 1 से 10 दिसंबर तक नगालैंड में आयोजित होने वाला उत्सव है।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz