आंध्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र से मांगी मदद

Tags:

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ प्रभावित रायलसीमा क्षेत्र की मदद के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपये के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण कडपा जिले में अन्नामय्या जलाशय टूट गया है। स्वर्णमुखी नदी उफान पर होने के कारण नेल्लोर जिले में बाढ़ आ गई थी।

रायलसीमा क्षेत्र: इसमें आंध्र प्रदेश के चार जिले, कुरनूल, अनंतपुर, कडपा और चित्तूर शामिल हैं

अन्नामय्या जलाशय: अन्नामय्या परियोजना चेयेरू नदी पर बनी है जो पेन्नार नदी की एक सहायक नदी है। यह आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में है। 

स्वर्णमुखी नदी: स्वर्णमुखी एक पूर्व की ओर बहने वाली नदी है जिसकी कुल लंबाई 130 किमी है। इसका उदगम  स्थान , आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पकाला गांव के पास पूर्वी घाट पर्वतमाला में है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search