74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और झांकी की घोषणा

Tags: Awards


74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और झांकी की घोषणा कर दी गई है जिसमें पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • उत्तराखंड (मानसखंड), महाराष्ट्र (साडे तिन शक्तिपीठ और नारी शक्ति) और उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव) को क्रमशः राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों के लिए चुना गया है।

उत्तराखंड की झांकी

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों की थीम पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।

  • झांकी में सबसे आगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में हिरण, बारहसिंगा और कई प्रकार के पक्षियों को दिखाया गया था। 

  • इसके केंद्र में राजकीय पशु कस्तूरी मृग, राष्ट्रीय पक्षी मोर और घोरल दिखाया गया था। 

  • इसके आगे अल्मोड़ा जिले के मानसखंड में जागेश्वर धाम की झांकी प्रदर्शित की गई थी। यहां 125 बड़े, छोटे प्राचीन मंदिर हैं और सबसे पीछे देवदार के पेड़ दिखाए गए थे।

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी

  • पंजाब रेजीमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल

  • सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मार्चिंग दस्ते को मिला है।

मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी

  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस) की झांकी को मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ नामित किया गया।

विशेष पुरस्कार

  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के 'जैव विविधता संरक्षण और वंदे भारतम' नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार दिया गया।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search