एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023

Tags: Sports Sports News

Asian Weightlifting Championships 2023

भारोत्तोलन में, भारतीय भारोत्तोलकों ने 8 मई को तीन रजत पदक के साथ दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 समाप्त की।

खबर का अवलोकन 

  • भारत  ओर से बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में दो रजत पदक जीते जबकि जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा स्नैच वर्ग में एक रजत पदक अपने नाम किया।

  • अजित नारायण और अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा की किन्तु भारत के लिए पदक जीतने में कामयाब नहीं रहे।

  • अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ़्टिंग स्पर्धा में हिस्सा ले रहे अजित नारायण, ग्रुप बी में 307 किग्रा (स्नैच 139 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 168 किग्रा) का संयुक्त भार उठाकर शीर्ष पर रहे। 

  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अचिंता शेउली, ग्रुप बी में 305 किग्रा (स्नैच 140 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 165 किग्रा) का कुल भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।

  • यह कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफ़ाइंग स्पर्धा सीरीज़ की दूसरे स्थान की प्रतियोगिता है जिसमें कुल 6 भारतीय भारोत्तोलकों ने हिस्सा लिया। 

  • ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में छठे स्थान पर रही थीं।

भारत के पदक विजेता

  • बिंदियारानी देवी (महिलाओं का 55 किग्रा) - ओवरऑल (क्लीन एंड जर्क और स्नैच को मिलाकर) में रजत पदक

  • बिंदियारानी देवी (महिलाओं का 55 किग्रा) - क्लीन एंड जर्क में रजत पदक

  • जेरेमी लालरिनुंगा (पुरुषों का 67 किग्रा) - स्नैच में रजत पदक


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search