ए-वेब के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक कोलंबिया में

Tags: Summits

Association of World Election Bodies (A-WEB)-02

13 जुलाई 2023 को एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक का आयोजन कोलंबिया के कार्टाजेना में किया गया। 

खबर का अवलोकन: 

  • नेशनल सिविल रजिस्ट्री, कोलंबिया द्वारा "क्षेत्रीय चुनाव 2023 की चुनौतियों पर एक वैश्विक दृष्टिकोण" विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
  • कार्यकारी बोर्ड की बैठक में, प्रतिभागियों ने 2023-24 के दौरान ए-वेब द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों, ए-वेब की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और ए-वेब इंडिया सेंटर सहित इसके क्षेत्रीय कार्यालयों, बजट और सदस्यता संबंधी विषयों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

ए-वेब में भारत का नेतृत्व: 

  • इस बैठक में भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया।
  • 11वीं ए-वेब कार्यकारी बोर्ड की बैठक के अवसर पर, ईसीआई इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट सिस्टम पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई।

2022 में ए-वेब की अध्यक्षता: 

  • नवंबर 2022 में केप टाउन में ए-वेब की 5वीं आम सभा की बैठक के दौरान, सीईसी राजीव कुमार ने ईएमबी का कोविड महामारी (2019-2022) के बावजूद सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, ईसीआई से दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग को ए-वेब की अध्यक्षता सौंपी थी।

एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-वेब): 

  • यह चुनावी प्रबंधन निकायों का सबसे बड़ा वैश्विक संगठन बन गया है जो चुनावी लोकतंत्र के प्रसार को नई गति प्रदान कर रहा है।
  • स्थापना: 2013 
  • उद्देश्य: अपने सदस्यों की भागीदारी एवं सहयोग के साथ नवाचारों, अनुभवों और कौशल को साझा कर मूल्यवान योगदान, व्यावसायिक समर्थन और सलाह देना है।
  • सदस्य: 111 देशों के 120 चुनावी प्रबंधन निकाय (EMB) और 21 अंतर्राष्ट्रीय संगठन
  • ए-वेब का कार्य: 
  • ए-वेब अपने सदस्य ईएमबी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • चुनाव प्रबंधन प्रथाओं का अध्ययन करना।
  • अन्य सदस्य ईएमबी के साथ ज्ञान साझा करने हेतु विभिन्न देशों में चुनाव आगंतुक एवं अवलोकन कार्यक्रम चलाना।

इंडिया ए-वेब सेंटर: 

  • सितंबर 2019 में बेंगलुरु में आयोजित ए-वेब कार्यकारी बोर्ड की बैठक में नई दिल्ली में एक इंडिया ए-वेब सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
  • इसमें ए-वेब सदस्यों की सर्वोत्तम ज्ञान को साझा करने और अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए दस्तावेज़ीकरण और अनुसंधान किया जाता है।
  • इंडिया ए-वेब सेंटर द्वारा प्रकाशित जर्नल: 'ए-वेब इंडिया जर्नल ऑफ इलेक्शन'

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search