बांदीपुर ने प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के रूप में 50 साल पूरे किए

Tags: Environment National News

Bandipur completes 50 years as a Project Tiger Reserve

बांदीपुर ने 1 अप्रैल 2023 को प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के रूप में 50 साल पूरे किए

बांदीपुर टाइगर रिजर्व के बारे में 

  • यह रिजर्व कर्नाटक राज्य में स्थित है और 912.04 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।

  • यह कर्नाटक के दो जिलों मैसूर और चामराजनगर में स्थित है।

  • इसे दुनिया के प्रमुख बाघ आवासों में से एक माना जाता है और यह देश के पहले बायोस्फीयर रिजर्व - नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण घटक है।

  • बाघों की आबादी में गिरावट को रोकने के उद्देश्य से इसे 1973 में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लॉन्च किया गया था।

  • बांदीपुर 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के प्रमुख कार्यक्रम के तहत लाए जाने वाले पहले नौ अभ्यारण्यों में से एक था।

  • बांदीपुर टाइगर रिजर्व चारों ओर से घिरा हुआ है-

  1. उत्तर पश्चिम में नागरहोल टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु)।

  2. दक्षिण में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु)।

  3. दक्षिण पश्चिम में वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (केरल)।

प्रोजेक्ट टाइगर

  • प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी।

  • इस कार्यक्रम के तहत बाघों की आबादी वाले राज्यों को बाघों के संरक्षण के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।

  • प्रोजेक्ट टाइगर के तहत कवर किए गए शुरुआती रिजर्व जिम कॉर्बेट, मानस, रणथंभौर, सिमलीपाल, बांदीपुर, पलामू, सुंदरबन, मेलघटा और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान थे।

  • वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के शुभारंभ के समय देश में केवल 9 टाइगर रिजर्व थे, वर्तमान में देश में टाइगर रिजर्व की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

कर्नाटक में अन्य बाघ अभयारण्य

  • भद्रा टाइगर रिजर्व

  • नागरहोल टाइगर रिजर्व

  • डंडेली-अंशी टाइगर रिजर्व


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search