ब्रिटिश लेखक माइकल रोसेन को पेन पिंटर पुरस्कार, 2023 सम्मान

Tags: Awards

British-writer-Michael-Rosen

ब्रिटेन के प्रसिद्ध कवि और लेखक माइकल रोसेन को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित पेन (PEN) पिंटर पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया।

खबर का अवलोकन:-

  • माइकल रोसेन को अपने कार्य और प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों के लिए कविता को सुलभ बनाने हेतु जाना जाता है। 
  • रोसेन के लेखन का विषय प्रायः सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक होते हैं। 

पेन पिंटर पुरस्कार: 

  • इसकी स्थापना वर्ष 2009 में ब्रिटेन के PEN संस्थान द्वारा की गई।
  • यह एक वैश्विक साहित्यिक नेटवर्क का संस्थापक केंद्र है।
  • यह संस्था साहित्य और मानवाधिकारों को बढ़ावा देती है।
  • इसे प्रतिवर्ष यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड गणराज्य, राष्ट्रमंडल अथवा पूर्व राष्ट्रमंडल में रहने वाले किसी लेखक को प्रदान किया जाता है।
  • विजेता को अंग्रेज़ी में लिखे गए साहित्यिक उत्कृष्टता वाले नाटकों, कविता, निबंध अथवा कथा साहित्य का लेखक होना अनिवार्य है।
  • इस पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्त्ताओं में लेमन सिस्से, हनीफ कुरैशी, मैलोरी ब्लैकमैन आदि मुख्य हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search