बंगलुरु में देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन

Tags: Popular Science and Technology

देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क (आर्टपार्क) का 14 मार्च 2022 को बंगलुरु में उद्घाटन किया गया।

यह भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी प्रतिष्ठान है। 

  • पार्क की स्थापना 230 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ की गयी है, जिसमें से केंद्र सरकार का योगदान 170 करोड़ रुपये और कर्नाटक सरकार का योगदान 60 करोड़ रुपये है।

  • आर्टपार्क, देश में विश्व स्तर पर अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स इनोवेशन इकोसिस्टम बनाने पर काम करेगा।

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी)

  • भारतीय विज्ञान संस्थान की स्थापना 1909 में बेंगलुरु, कर्नाटक में उद्योगपति जेआरडी टाटा, मैसूर शाही परिवार और भारत सरकार के बीच साझेदारी से हुई थी।

  • भारतीय विज्ञान संस्थान उन्नत वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान और शिक्षा के लिए भारत का प्रमुख संस्थान है।

  • वर्ष 2018 में, भारतीय विज्ञान संस्थान को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में चुना गया था।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म

आईआईएससी (IISc) : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़  साइंस

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (15th-March)

Go To Quiz