अभ्यास INIOCHOS-23

Tags: Defence International News

EU-India Aviation Summit begins in New Delhi

भारतीय वायु सेना (IAF) अभ्यास INIOCHOS-23 में भाग लेगी, जो ग्रीस की वायु सेना, हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास है।

खबर का अवलोकन 

  • यह अभ्यास 24 अप्रैल 2023 से 4 मई 2023 तक ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस में आयोजित किया जाएगा।

  • भारतीय वायु सेना चार Su-30 MKI और दो C-17 विमानों के साथ भाग लेगी।

  • यह अभ्यास यथार्थवादी युद्ध परिदृश्य में संचालित किया जाएगा जिसमें वायु तथा सतह परिसंपत्तियों के विविध प्रकार शामिल होंगे।

  • यह भाग लेने वाले दलों को एक दूसरे की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि उपलब्ध कराते हुए पेशेवर पारस्परिक क्रियाओं में शामिल होने में भी सक्षम बनाएगा।

अभ्यास INIOCHOS-23 का उद्देश्य

  • अभ्यास में भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, तालमेल और अंतःपारस्परिकता में वृद्धि करना है। 

अभ्यास INIOCHOS-23 के बारे में

  • ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस पर होने वाली यह एक्सरसाइज यूरोप की सबसे बड़ी एयर एक्सरसाइज माना जाता है। 

  • इसमें फ्रांस, इटली जैसे कई देश शामिल हो रहे हैं। इंडियन एयर फोर्स पहली बार इस अभ्यास  में भाग लेगी। 

  • इस अभ्यास में भारत के Su-30MKI के अलावा फ्रांस, अमेरिका, इटली, सऊदी अरब और जॉर्डन जैसे देशों से हवाई संपत्ति की भागीदारी होगी।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search