फिनलैंड विश्व का सबसे खुशहाल देश, भारत 136 वें स्थान पर है

Tags: International News

यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 के अनुसार, लगातार पांचवें वर्ष फिनलैंड विश्व का सबसे खुशहाल देश है।

डेनमार्क दूसरे स्थान पर रहा उसके बाद क्रमशः आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड का स्थान है।

भारत गत वर्ष 2021 में 139 की तुलना में 2022 में 136 वें स्थान पर है।

अफगानिस्तान विश्व का सबसे दुखी देश था और इसे सबसे नीचे 146वें स्थान पर रखा गया है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा जारी की गई है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट इन आधारों पर देशों को रैंक करता है:

  • स्वस्थ जीवन प्रत्याशा;

  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद;

  • कठिन समय में सामाजिक समर्थन;

  •  कम भ्रष्टाचार और उच्च सामाजिक विश्वास;

  •  एक समुदाय में उदारता जहां लोग एक दूसरे की देखभाल करते हैं और

  •  जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्वतंत्रता।

पहली वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2012 में जारी की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क

  • यह 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है।

  • इसका मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका।

फिनलैंड के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य 

फ़िनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित है।

राजधानी: हेलसिंकिक

मुद्रा: यूरो

प्रधानमंत्री: सना मारिन

नोकिया कंपनी फिनलैंड की है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (19th-MARCH)

Go To Quiz