पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ब्रिटेन में लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया

Tags: Awards


पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।

खबर का अवलोकन 

  • यह पुरस्कार भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (एनआईएसएयू) यूके द्वारा नई दिल्ली में डॉ सिंह को सौंपा जाएगा।

  • भारत में ब्रिटिश काउंसिल और यूके के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ यूके द्वारा इंडिया-यूके एचीवर्स ऑनर्स का आयोजन किया जाता है।

  •  ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में डॉ मनमोहन सिंह के योगदान को रेखांकित करता है।

  • विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 75 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है जबकि कुछ लोगों को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर्स’ से सम्मानित किया गया है।

  • भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड करण बिलिमोरिया को 25 जनवरी को आयोजित समारोह में ‘लिविंग लीजेंड ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

  • ब्रिटेन के विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी ‘लिविंग लीजेंड ऑनर’ से सम्मानित गया गया। 

  • 90 वर्षीय अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह ने 2004-2014 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search