लुंबिनी में भारत अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र का शिलान्यास

Tags: International News


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देवबा के साथ लुंबिनी मठ क्षेत्र, लुंबिनी, नेपाल में भारत अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। 

  • इस केंद्र का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ (आईबीसी), नई दिल्ली द्वारा लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट (एलडीटी) के एक भूखंड पर किया जायेगा, जिसका आवंटन आईबीसी और एलडीटी के बीच मार्च, 2022 में हस्ताक्षरित एक समझौते के तहत आईबीसी को किया गया था।

  • तीन प्रमुख बौद्ध परंपराओं, थेरवाद, महायान और वज्रयान के भिक्षुओं द्वारा शिलान्यास किया गया इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने केंद्र के एक मॉडल का भी अनावरण किया।

  • यह एक आधुनिक इमारत होगी, जो ऊर्जा, पानी और अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में नेटज़ीरो के मानकों के अनुरूप होगी तथा इस केंद्र में प्रार्थना कक्ष, ध्यान केंद्र, पुस्तकालय, प्रदर्शनी हॉल, कैफेटेरिया, कार्यालय और अन्य सुविधाएं भी होंगी।

  • लुंबिनी के बारे में -

  • लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्म स्थल है।

  • यह नेपाल में स्थित है।

  • इस स्थान पर सम्राट अशोक द्वारा स्थापित अशोक स्तम्भ में ब्राह्मी लिपिकृत प्राकृत भाषा में बुद्ध का जन्म स्थान होने का वर्णन किया हुआ शिलापत्र अवस्थित है।

  • यह जगह विश्व में बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों में एक है I यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है I

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search