जी. अशोक कुमार प्रथम राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त

Tags: Popular Person in news National News

भारत सरकार ने वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी अशोक कुमार को भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (एनएमएससी) नियुक्त किया है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने नवंबर 2021 में नए पद के सृजन की मंजूरी दी थी।

  • एनएमएससी, भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों जो भारत की तटीय सुरक्षा में शामिल है के मध्य समन्वय के लिए उत्तरदायी होगा। 

  • वह सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। 

  • भारत की तटरेखा 7516.6 किमी है जिसमें 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

ऐसे पद की आवश्यकता क्यों  

26 नवंबर, 2008 को, 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए, करांची से नाव से पहुंचे और मुंबई में कहर ढाया जिसमें लगभग 166 लोग मारे गए।मुंबई में हुई इस आतंकवादी घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की पूर्ण कमी को उजागर किया।

भविष्य में इस तरह की सुरक्षा विफलता को रोकने के लिए और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए यह पद बनाया गया है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म

सीसीएस: कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सुरक्षा पर कैबिनेट समित)

एनएमएससी: नेशनल मेरीटाइम सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक) 

एनएसए: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search