जी20 के राजदूतों ने स्वराज द्वीप, अंडमान और निकोबार में भारत की जी20 अध्यक्षता का स्वागत करने के लिए शंख बजाया

Tags: place in news National

G20 ambassadors blow conch shells to welcome India’s G20 Presidency

40 देशों जिनमें जी -20 के राजदूत और मित्र देशों के आमंत्रित अतिथियोंशामिल थेने 26 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप में भारत की जी -20 अध्यक्षता का स्वागत करने के लिए शंख बजाया, जिसे भारतीय परंपराओं के अनुसार शुभ माना जाता है। स्वराज द्वीप को पहले हैवलॉक द्वीप के नाम से जाना जाता था।

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने 1 दिसंबर को भारत के आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले जी -20  सदस्य देशों के भारत में दूतावास के अध्यक्षों  , मित्र देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को जी -20 कर्टन रेजर इवेंट और तैयारी बैठकों में भाग लेने के लिए द्वीप पर  आमंत्रित किया था।

आयोजन के हिस्से के रूप में,जी -20 इंडिया के समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला और जी -20 शेरपा अमिताभ कांत ने प्रतिनिधियों के लिए काला पत्थर समुद्र तट पर एक योग सत्र का आयोजन किया।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 16 नवंबर 2022 को बाली में  जी -20 केशिखर सम्मेलन के अंत में आधिकारिक रूप से भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अध्यक्ष पद की कमान संभालते हुए कहा  था कि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा “कि हम अपने देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में जी20 बैठकें आयोजित करेंगे। हमारे मेहमानों को भारत की अद्भुत विविधता, समावेशी परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि का पूरा अनुभव मिलेगा। हम कामना करते हैं कि आप सभी 'लोकतंत्र की माता' भारत के इस अनूठे उत्सव में सहभागी हों”।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

यह बंगाल की खाड़ी में एक द्वीपसमूह है। इसमें अंडमान के 300 द्वीप और निकोबार के 19 द्वीप शामिल हैं।

दस डिग्री चैनल निकोबार द्वीप समूह को अंडमान द्वीप समूह से अलग करता है।

1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बन गया।

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी उत्तरी अंडमान के  बैरन द्वीप में स्तिथ  है।

सेल्युलर जेल या काला पानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित एक राष्ट्रीय संग्रहालय है जहां वीर सावरकर, बटुकेश्वर दत्त जैसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने अलग-थलग रखा था।

अंडमान और निकोबार की राजधानी: दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित पोर्ट ब्लेयर

उपराज्यपाल: एडमिरल डी के जोशी


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search