हरमनप्रीत सिंह एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

Tags: place in news Sports Person in news

Harmanpreet singh to captain Indian team at the FIH men’s world cup 2023

हॉकी इंडिया ने एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के रूप में ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की घोषणा की है। अमित रोहिदास को टीम के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया है। टीम के कोच ग्राहम रीड हैं।

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप हर चार साल में आयोजित किया जाता है और 2022 का आयोजन कोरोना महामारी के कारण 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पिछला 14वां एफआईएच पुरुष विश्व कप हॉकी भी 2018 में ओडिशा में खेला गया था।

15वां एफआईएचपुरुष विश्व कप कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर और नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में 13-20 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। नव निर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम 20,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है

फाइनल मैच 29 जनवरी 2023 को कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह चौथी बार है जब भारत एफआईएचपुरुष विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इसने 1982, बॉम्बे, 2010 नई दिल्ली,और 2018 भुवनेश्वर में इसकी मेजबानी की है।

15वां एफआईएचपुरुष विश्व कप

विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें 4 पूल में बांटा गया है।

पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना

पूल बी : बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी

पूल सी : नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड

पूल डी: भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड

बेल्जियम वर्तमान विश्व चैंपियन टीम है जिसने 2018 संस्करण जीता था ।

भारत ने सिर्फ एक बार यह प्रतियोगिता जीती हैं । 1975 ,मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित में  फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत ने यह कप जीता था । भारतीय टीम का नेतृत्व अजीत पाल सिंह ने किया था।

पुरुष विश्व कप में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है जिसने इसे 4 बार जीता है। हालांकि पाकिस्तानी टीम 2023 संस्करण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है।

एफआईएच

एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।

मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष: मोहम्मद तैयब इकराम

सदस्य: 137 देश


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search