आईसीजे ने युगांडा को कांगो पर कब्जे के लिए $325m का भुगतान करने का आदेश दिया

Tags: International News


  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने 1998 से 2003 तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के कुछ भागों पर कब्जा करने के लिए युगांडा को दोषी ठहराया है।

  • युगांडा को कांगो के पूर्वी इटुरी क्षेत्र में दस से पंद्रह हजार लोगों की मौत और उसके सोने, हीरे और काष्ठ संसाधन को लूटने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

  • आईसीजे ने युगांडा को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को मुआवजे के रूप में $ 325 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया है।

  • कांगो ने 1999 में युगांडा के विरुद्ध उसके और उसके नागरिकों के खिलाफ किए गए सशस्त्र आक्रमण के कृत्यों के लिए मामला दर्ज किया था। इसने युगांडा के सैनिकों पर लूटपाट और मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

  • आईसीजे का निर्णय अंतिम होता है लेकिन उसके पास अपने निर्णय को लागू करने की कोई शक्ति नहीं होती है।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे)

  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को विश्व न्यायालय भी कहा जाता है और यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।

  • इसकी स्थापना 1945 में हुई थी

  • इसका मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड।

  • यह सदस्य देशों के बीच विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई करता है लेकिन इसे अपने निर्णय को लागू करवाने की कोई शक्ति नहीं है।

युगांडा

  • यह पूर्वी अफ्रीका में एक स्थलरूद्ध (लैंडलॉक) देश है। यह दुनिया में इथियोपिया के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला स्थलरूद्ध देश है।

  • राजधानी: कंपाला

  • मुद्रा: युगांडा शिलिंग

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

  • यह मध्य अफ्रीका में स्थित है। यह अल्जीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

  • राजधानी: किंशासा। यह कांगो नदी के तट पर है।

  • कांगो विश्व की एकमात्र नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है।

  • मुद्रा: कांगो फ्रैंक

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search