भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने भारत-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल इंडिया-इंडो कार्पेट)) के 39वें संस्करण का आयोजन किया

Tags: Defence

Indian and Indonesia Navy conducts the 39th Edition

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच संचालित होने वाले इंडिया-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (इंडिया-इंडो कार्पेट) का 39वां संस्करण 08 से 19 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। गश्ती अभियान को 15 से 16 दिसंबर, 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ आयोजित किया जाएगा और पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान और निकोबार में संपन्न होगा।

भारत के तरफ से आईएनएस करमुक के साथ, एल-58 (स्वदेश निर्मित लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज) और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट गश्त गतिविधि में भाग लेंगे। इंडोनेशियाई पक्ष का प्रतिनिधित्व पट्टिमुरा क्लास कार्वेट के एक कप्तान केआरआई कट न्याक दीन करेंगे।

समन्वित गश्ती

भारत बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ समन्वित गश्त करता है।

दो नौसेनाओं के बीच समन्वित पेट्रोल के संचालन का मुख्य उद्देश्य समुद्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरों का मुकाबला करने में दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को मजबूत करना और अंतर-क्षमता को बढ़ाना है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search