भारत विश्व भर में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक बना

Tags: National News

भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है।

खबर का अवलोकन  

  • वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जून) में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन में 1.2% की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 10.28 LT की तुलना में 10.43 लाख टन (LT) तक पहुँच गया।

खनिज उत्पादन वृद्धि:

  • लौह अयस्क उत्पादन: वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जून) में 72 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) से 9.7% बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जून) में 79 MMT हो गया।

  • चूना पत्थर उत्पादन: वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जून) में 114 MMT से 1.8% बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जून) में 116 MMT हो गया।

  • मैंगनीज अयस्क उत्पादन: वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जून) में 0.9 एमएमटी से 11% बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जून) में 1.0 एमएमटी हो गया।

वैश्विक रैंकिंग:

  • भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा चूना उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

आर्थिक निहितार्थ:

  • लौह अयस्क, चूना पत्थर और एल्यूमीनियम उत्पादन में निरंतर वृद्धि इस्पात, सीमेंट, ऊर्जा, बुनियादी ढाँचा, निर्माण, मोटर वाहन और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में मजबूत माँग को दर्शाती है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search